Movie prime

सुबह को तेज शाम को मन्दी | सरसों में भारी उठापटक | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सुबह को तेज शाम को मन्दी | सरसों में भारी उठापटक | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सुबह को तेज शाम को मन्दी | सरसों में भारी उठापटक | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो सरसों का भाव पिछले कई दिनों से गिरावट के मूड में ही चल रहा है। सरसों के भाव में थोड़ी सी तेजी आते ही आवक का प्रेशर देखने को मिल रहा है जो कि भाव को तुरंत नीचे की तरफ खींच लेता है। चालू माहौल में विदेशी बाजारों की तेजी भी बाजार को ऊपर नहीं खींच पा रही है बहरहाल सरसों के भाव में यहां से आगे तेजी का आना बहुत मुश्किल दिख रहा है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के भाव में चल रही उठापटक का सटीक विश्लेषण करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में सरसों के भाव किस तरफ जा सकते हैं।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
ताजा मार्केट अपडेट
कई दिनों की कमजोरी के बाद नीचे दाम पर तेल मिलों की मांग निकलने से घरेलू बाजार में शनिवार को सुबह के सत्र में सरसों की कीमतों में सुधार देखने को मिला । जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये बढ़कर 6,525 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए थे। लेकिन शाम होते होते फिर से गिरावट का माहौल बन गया। और फिर से भाव 6500 तक फिसल गए। भरतपुर मंडी में भी लगभग ऐसा ही रुझान देखने को मिला सुबह के सत्र में सरसों के भाव 6250 रुपये प्रति क्विंटल खुले थे लेकिन शाम होते-होते ₹100 गिरकर 6150 पर बंद हुए। अन्य मंडियों में भाव को देखे तो दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर 6350, दादरी में 40 लैब 6225, भिवानी में 6150 और रेवाड़ी में 6250 तक के भाव देखने को मिले। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक कम होकर 1.80 लाख बोरियों की हुई। ये भी पढे :-जीरा हुआ 35 हजारी अब आगे क्या? जीरे की सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट
हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 5970 श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 5840 पदमपुर में सरसों का भाव 5801 संगरिया मंडी में सरसों का प्राइस 5857 रावतसर में 41 लैब सरसों का भाव 6058 हनुमानगढ़ में 40 लैब सरसों का रेट 6100 पीलीबंगा में सरसों का भाव 5681 गोलूवाला में सरसों का रेट 5942 सूरतगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5570 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 5751 श्री करणपुर मंडी में सरसों का रेट 5981 खाजूवाला में कंडीशन सरसों का भाव 6011 और देवली अनाज मंडी में 42% सरसों का भाव ₹6287 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5911 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 6047 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6101 सिवानी मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का रेट ₹5550 प्रति क्विंटल तक बोला गया। ये भी पढे :-आखिर कब मिलेंगे ग्वार में 7000 के भाव, जाने नए साल में क्या है उम्मीद?
विदेशी बाजारों की अपडेट
पिछले हफ्ते के दौरान मलेशिया के BMD पर प्रमुख आयातकों की कमजोर डिमांड के चलते पाम तेल 3% नीचे बंद हुआ। नए साल में जनवरी के पहले 10 दिनों में मलेशिया के पाम तेल के निर्यात में तेजी से गिरावट आई है। निर्यात में भी गिरावट आई क्योंकि अधिकांश खरीदार नए साल की छुट्टी पर थे। हालांकि मलेशिया में दिसंबर अंत में पाम ऑयल का अंतिम स्टॉक 5% गिरने का अनुमान दिसंबर महीने में उत्पादन में भी 3% की गिरावट आने का अनुमान है। इन रिपोर्टों के चलते जितनी तेजी आनी थी वह आ चुकी है अब केएलसी को 4250 से आगे बढ़ने के लिए नए ट्रिगर की आवश्यकता है। ये भी पढे :- उत्पादन की खबरों के चलते सरसों हुई धड़ाम | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों की बुवाई और उत्पादन की अपडेट
सरसों की बुआई चालू रबी में बढ़कर 95.34 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 88.42 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। बुवाई को देखते हुए सरसों का उत्पादन 125 लाख टन बताया जा रहा है। कहीं कहीं पर नयी सरसों के आने के समाचार भी मिल रहे हैं। बुरी बात यह है कि नयी सरसों के भाव भी ज्यादा अच्छे नहीं मिल रहे हैं। जानकारों के अनुसार घरेलू बाजार में सरसों में तेल मिलों की खरीद बढ़ने से सुधार तो आया है लेकिन व्यापारी बड़ी तेजी में नहीं है। इसका कारण यह है कि  चालू रबी में सरसों की बुआई पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, तथा उत्पादक मंडियों में सरसों का बकाया स्टॉक भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। ये भी पढे :- सरसों में अब पुराने भाव मिलना मुश्किल | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में आगे तेजी नहीं
किसान साथियो चूंकि सरसों के तेल की खपत का सीजन चल रहा है इसलिए सरसों तेल में घरेलू मांग तो बनी रहेगी, लेकिन नयी सरसों की आवक बढ़ने के कारण बड़ी तेजी नहीं लगती। कुछ बड़े एक्सपर्ट्स का मानना है की भरतपुर में सरसों का रेट नीचे में 5500/5600 का बॉटम बना सकता है वहीं जयपुर का बॉटम लेवल का अनुमान अभी 5800/5700 तक दिख रहा है, जो की मार्च अंत या अप्रैल की शुरुआत में बन सकता है। उनका कहना है कि सरसों में इस लेवल के उपर जो भी बढ़त आएगी वह अस्थायी रहेगी। इसलिए माहौल को देखते हुए अपना माल निकालते रहना सही है। व्यापार अपने विवेक से करें
 तेलों की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को 16-16 रुपये तेज होकर क्रमशः 1338 रुपये और 1328 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 20 रुपये तेज होकर 2550 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। ये भी पढे :- विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट


सरसों की आवक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को घटकर 1.80 लाख बोरियों की रही, जबकि शुक्रवार को इसकी आवक 1.85 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 65 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 25 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 15 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 30 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 40 हजार बोरियों की आवक हुई।  सरसों में तेजी | भाव में उठापटक के बीच सरसों की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट