Movie prime

उत्पादन बढ़ने की खबरों से सरसों हुई धड़ाम | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

क्या MSP से नीचे जाएंगे सरसों के रेट?
Mustard report
उत्पादन की खबरों के चलते सरसों हुई धड़ाम | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम लगातार कई महीनों से सरसों के उपर रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं। हमने अपने कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों में अब बड़ी तेजी आना मुश्किल है और नई सरसों के आने से पहले पुरानी सरसों में गिरावट की संभावना बन रही है । कई दिन से हम निवेदन कर रहे थे कि नयी सरसों के आने से पहले पुरानी सरसों से निपट लेना चाहिये। हालांकि अभी भी बहुत सारे हमारे किसान साथी हैं जो बड़ी तेजी का इंतजार कर रहे है। लेकिन किसान साथियों यह बात बिल्कुल सच है कि यहां से आगे अब सरसों में तेजी की गुंजाईश कम ही लगती है। हालांकि विदेश में खाद्य तेलों के भाव तेज हो रहे हैं लेकिन इसके के बावजूद भी तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने से घरेलू बाजार में तेजी नहीं बन पा रही है। इस रिपोर्ट में हम सरसों के भाव को लेकर बन रही सभी सम्भावनाओं पर गौर करेंगे WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

गिरावट की बड़ी वज़ह
आज गुरुवार को सुबह मार्केट खुलते ही सरसों के बाजार धड़ाम हो गए। वज़ह थी सरसों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी की खबर। हालांकि सरसों उत्पादन का कोई आधिकारिक डेटा निकलकर सामने नहीं आया है लेकिन जिस तरह से सरसों का रकबा बढ़ा है और मौसम भी ठीक ठाक चल रहा है उसे देखते हुए सरसों के जानकारों ने यह अनुमान दिया है कि सरसों का उत्पादन 125 लाख टन हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछ्ले साल 111 लाख टन उत्पादन हुआ था। ये भी पढे :-Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 05 January 2023

ताजा मार्केट अपडेट
उत्पादन बढ़ने की खबरों के मार्केट में चलने के कारण तेल मिलों ने सरसों की खरीद कम कर दी जिसके चलते सरसों के भाव धड़ाम हो गए। जयपुर में 42% कंडीशन सरसों के भाव ₹100 गिरकर 6500 के नीचे फिसल गए। भरतपुर में भी भाव में बड़ी नरमी देखने को मिल रही है भरतपुर में सरसों का भाव ₹6080  तक आ चुका है। दिल्ली लारेंस रोड पर भी सरसों के भाव में ₹100 की गिरावट देखने को मिली है दिल्ली लारेंस रोड पर सरसों का भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। आज का दिन इस हफ्ते का लगातार पांचवा दिन था जब सरसों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 05 Jan 2023
ब्रांडेड कंपनियों में सरसों के भाव की बात करें तो सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 6900 गोयल कोटा प्लांट पर सरसों का अंतिम भाव 6350, शारदा आगरा पर 6700 और BP ऑइल प्लान्ट पर भाव 6750 तक के भाव चल रहे हैं।

विदेशी बाजारों की खबरें
किसान साथियों जैसा कि हमने बताया था कि बाजार में पॉम तेल के उत्पादन अनुमान में कमी की खबरों के साथ के साथ ही सख्त आपूर्ति की संभावना के कारण मलेशियाई पाम तेल वायदा में पाम तेल में तेजी देखने को मिली थी। लेकिन मुनाफा वसूली के चलते गुरुवार को मलेशिया मार्केट में गिरावट देखने को मिली। BMD पर पाम तेल 79 रिंगिट यानी कि 1.89 फीसदी गिरकर 4089 पर बंद हुआ। चीन के डालियान में पाम में भी पाम तेल हल्का मजबूत रहा जबकि सोयाबीन में कमजोरी देखने को मिली। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर भी सोया में कई दिन से कमजोरी चल रहीं है।
जैसे कि पहले खबर दी गई थी कि इंडोनेशिया घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनवरी से पाम तेल के निर्यात नियमों को कड़ा करेगा। अब यह खबर आ रही है कि वह अपनी घरेलू डिमांड का केवल 6 गुना ही निर्यात करेगा। साथियो पाम को लेकर अच्छी खबरें तो बहुत हैं लेकिन भारतीय बाजार अब इन्हें फोलो नहीं कर रहा। इसीलिए भारत में सरसों के भाव धड़ाम हो गए हैं। सिंचाई योजना में मिल रही ₹1 लाख तक की सब्सिडी, जाने क्या है पात्रता और शर्तें

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 6170, श्री गंगानगर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5897, संगरिया मंडी में सरसों का प्राइस 5601 से 5824, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5502, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5960, गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 5753, कोटा मंडी में सरसों का भाव 6100, खाजुवाला मंडी में सरसों का भाव 5900, देवली अनाज मंडी में सरसों का रेट 6000-6100, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹5762 प्रति क्विंटल तक रहा। हरियाणा की मंडियों में सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5800, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5670, आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 6040, भिवानी अनाज मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 6050 और रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 6150 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा
ग्राहकी का सर्मथन न मिलने एवं हरियाणा की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 150 रूपये घटकर 13100 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 13000 रू प्रति विंटल पर सुस्त रहे। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें तेजी नहीं है बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच घूमता रह सकता है। ये भी पढे :-देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 05 Jan 2023

सरसों की आवक गिरी
घरेलू बाजारों से सरसों में एक ही अच्छी खबर बन रही है वो यह कि देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक मंगलवार को घटकर 2 लाख बोरियों के नीचे सरक गई है , गुरुवार को सरसों की कुल आवक 1 लाख 85 हजार बोरी की रही। आवक का घटना एक सुखद समाचार हो सकता है। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 70 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 25 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 15 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 30 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 40 हजार बोरियों की आवक हुई। ये भी पढे :- सरसों में अब पुराने भाव मिलना मुश्किल | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो नान कंडीशन सरसों के भाव अब लगभग MSP के आसपास पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब केरी फॉरवर्ड की संभावना बनने लगी है। क्योंकि अगर भाव और नीचे जाते हैं तो कोई भी किसान MSP के नीचे अपनी सरसों नहीं बेचेगा और माल अगले साल MSP पर बेचने के लिए रोक लेगा। भारतीय बाजार अब विदेशी बाजारों की तेजी को कम फोलो कर रहा है जबकि मंदी में ज्यादा। ऐसे में यही भारतीय बाजार विदेशी बाजारों की तर्ज़ पर थोड़ी तेजी दिखाते हैं तो सरसों निकालने की सलाह दी जा सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

देखें आज के सरसों, गेहू, नरमा, कपास, ग्वार, मुग, मोठ, अरंडी,मुंगफली, जीरा, इसबसोल भाव 05 Jan 2023