कैसा रहेगा अगले 3-4 दिन मौसम का मिजाज। क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट जानें इस रिपोर्ट में
साथियों मॉनसून ने इस बार दस्तक देते ही जोरदार शुरुआत कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले 3-4 तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और यातायात व्यवधान की आशंका है। इस बार मॉनसून ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में तेजी से प्रवेश किया है। मुंबई, गोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। IMD ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आइए, अब विस्तार से जानते हैं कि किस राज्य में क्या है मौसम का हाल और कहां-कहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
केरल, कर्नाटक और गोवा
दोस्तों मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक और गोवा में 20 से 26 जून तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। IMD ने इन राज्यों के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि यहां 24 घंटे में 20 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। अधिक बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका भी बन सकती है, खासकर पेरियार और भारतपुझा नदी के आसपास। वहीं गोवा के पणजी, मापुसा और मडगांव में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। समुद्री तटों पर लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए तटीय इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मुंबई और कोंकण में रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 21 और 22 जून को रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अनुमान बताया है कि रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
गुजरात और मध्य प्रदेश
गुजरात और मध्य प्रदेश में 22 जून से भारी बारिश शुरू होने की संभावना है। गुजरात के तटीय इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गुजरात के सूरत, वडोदरा और भरूच में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 21-22 जून को भारी बारिश होगी। असम, मेघालय और मिजोरम में 21-23 जून तक अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा IMD ने चेतावनी देते हुए पटना, रांची और भुवनेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
दिल्ली-NCR
दोस्तों दिल्ली-एनसीआर में 21-22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि भारी बारिश का खतरा कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
कहां-कहां पहुंचा मॉनसून
IMD के अनुसार, मॉनसून ने 19 जून को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मॉनसून एक्टिव है। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में लगातार भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं अत्यधिक बारिश से पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। लेकिन फिलहाल उत्तर भारत में हल्की बारिश के साथ आर्द्रता बढ़ेगी।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।