Movie prime

धीरे धीरे ग्वार बढ़ रहा है 6500 की ओर | निर्यात के आंकड़ों का क्या है इशारा | ग्वार की सबसे सटीक रिपोर्ट

guar seed report

किसान साथियो ग्वार के बाजार की हमारी पिछली कुछ रिपोर्ट बिल्कुल सटीक बैठ रही हैं। हमने आपको दो महीने पहले ही बता दिया था कि पहले ग्वार के भाव 6 हजार के पार जाएंगे फिर 6500 और जनवरी के अंत तक 7000 के पार जाने की उम्मीद है। साथियो ग्वार की फ़सल को देखें तो एक बड़ी समस्या यह है कि यह स्टॉकिस्टों की फेवरेट फ़सल है और जैसे ही मार्केट में तेजी आती है ये लोग अपने स्टॉक को खाली करना शुरू कर देते हैं जिसकी वज़ह से मार्केट में आवक का दबाव आ जाता है। इस रिपोर्ट में हम ग्वार की आगे की चाल को समझने की कोशिश करेंगे। । WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
हाजिर मंडियों में आवक कमजोर होने तथा गम निर्यातक व्यापारियों की मांग बढ़ने से राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की मंडियों में ग्वार सीड व ग्वार गम के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। ग्वार की आवक धीरे-धीरे और सिकुड़ती जा रही हैं। गुरुवार को गुजरात के हलवद में मात्र 174 बोरी की आवक हुई और क्वालिटी के हिसाब से भाव 5505 से लेकर 6320 तक बोले गए हैं। इसी तरह मोरबी में मात्र 74 बोरी की आवक दर्ज हुई और भाव 5950 से 6450 तक बोले गए। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 12 January 2023

ग्वार में बन रही है तेजी
गुजरात के साथ ही हरियाणा की अधिकतर मंडियों में भी ऐसा ही माहौल देखा जा सकता है। यहां पर ग्वार का भाव 6100 रुपए के दायरे में पहुंच चुका है। जबकि राजस्थान की मंडियों में यह 6100 से 6200 के बीच कारोबार कर रहा है। कुल आवक की बात करें तो गुरुवार को देशभर की मंडियों में आवक 25 हजार के आंकड़े को पार नहीं कर पायी। ग्वार के बड़े जानकार श्री कन्हैया लाल चांडक का कहना है कि विदेशों में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अब व्यापार फिर से गति पकड़ने लगा है और ग्वार गम की मांग में निरंतर सुधार हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्तूबर से लेकर अभी तक लगभग दो तिहाई हिस्से की फसल बाजार में आ चुकी है और अब बाकी बची फसल और पुराने स्टॉक के साथ  ही बाजार आगे बढ़ना है। ये भी पढे :- आखिर क्यू गिर रहें हैं सरसों के भाव? देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

वायदा बाजार अपडेट
गुरुवार को ncdex पर वायदा कारोबार में ग्वार गम का जनवरी वायदा 13560 पर खुला जिसमें उच्चतम भाव 13750 और न्यूनतम भाव 13491 के रहे । ग्वार गम 13492 पर बंद हुआ और इसमे 20 रुपये की मंदी दर्ज की गई। बात ग्वार सीड की करें तो यह 6252 पर बंद हुआ और इसमे 15 रुपये की मंदी दर्ज की गई। विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट

निर्यात के आंकड़ों का क्या है संकेत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर महीने में 29500 टन ग्वार ग़म के निर्यात का आंकड़ा सामने आ रहा है। इन आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि ग्वार गम के निर्यात में आगे भी सुधार होता रहेगा। किसान साथियो इसमे कोई दो राय नहीं है कि ग्वार की जड़ में मजबूती है। लेकिन कुछ बड़े जानकारों का यह भी कहना है कि बाजार धीरे- धीरे ही आगे बढ़ेगा क्योंकि किसी भी दिन बड़ी तेजी आने पर स्टॉकिस्टों की मुनाफा वसूली आ सकती है। जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में भी बाजार फिर ठहरकर आगे बढ़ने के लिए तैयार होगा। इसलिए किसान साथियो से निवेदन है कि ग्वार के वायदा बाजार भाव पर नजर बनाए रखें और प्रतिदिन भाव की रिपोर्ट देखते रहें। व्यापार अपने विवेक से ही करें। ये भी पढे :- सरसों में गिरावट थमी | सरसों हुई स्थिर | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए ग्वार के लेटेस्ट भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है:-
आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 6601 तेजी 40
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 6000/6161
रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 6025/6125
सादुलपुर चुरू मंडी ग्वार भाव ₹ 6040
भट्टू मंडी ग्वार भाव ₹ 5765
रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 6100/6201
संगरिया मंडी ग्वार भाव ₹ 5200/5672
सूरतगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹  6000
सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 6110
श्री विजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5831/6106
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5200/6045
ऐलनाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5300/6050

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)
हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।