Movie prime

सरसों में गिरावट थमी | सरसों हुई स्थिर | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में गिरावट थमी | सरसों हुई स्थिर | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में गिरावट थमी | सरसों हुई स्थिर | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो तीन दिन की तेज गिरावट के बाद सरसों में बुधवार को मिला जुला रुख देखने को मिला है। भरतपुर में भाव 6050 के आसपास थमते नजरिये आए हैं। जबकि जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 6375-6400 के आसपास रहे। दिल्ली में हालांकि सरसों में कमजोरी दिखी है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की सभी हलचलों का विश्लेषण करेंगे।

किसान साथियो जैसा कि हमने बताया था कि नान कंडीशन सरसों का भाव अब MSP के नजदीक आ गया है और यहां से आगे इसमे नीचे भाव में ज्यादा बिकवाली आनी मुश्किल है। ऐसे में भाव इन स्तरों पर ठहर सकता है।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियों किसी भी फसल के भाव का ट्रेंड एक जैसा नहीं रहता। फ़िलहाल नई सरसों के बम्पर उत्पादन की खबरों और विदेशी बाजारों की कमजोरी ने सरसों की हालत को और पतला जरूर किया है। लेकिन अब जब सरसों के भाव MSP की तरफ आ रहे हैं तो यहां इस स्तर पर अब बिकवाल कम नजर आ रहे हैं। केबल किसान साथियो का माल आ रहा है ऐसे में उम्मींद जरूर बंधी है कि गिरावट रुक जाए। लेकिन सही ट्रेंड का अंदाजा जब नयी सरसों की आवक जोर पकड़ेगी तभी लग पाएगा। तब तक चाहें तो आप अपनी सरसों को ना बेचने का रिस्क ले सकते हैं क्योंकि MSP के भाव तो आपको मिलेंगे ही।   ये भी पढे :- विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो सरसों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हाजिर मंडियों के साथ साथ प्लांटों ने भी लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों के भाव गिरा दिए। जयपुर में 42% कंडीशन की सरसों के भाव 6375-6,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बने रहे। जबकि दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों का रेट 6300, भरतपुर और दादरी मे सरसों 6040 के आसपास चल रही है। बात भिवानी की करें तो 40 लैब का भाव 6000, रेवाड़ी में 40 लैब का भाव 5950 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। सलोनी प्लान्ट पर अंतिम भाव 6700-6800 के रहे जबकि BP प्लान्ट और शारदा प्लान्ट पर सरसों 6650 रुपये प्रति क्विंटल बिकी । इस दौरान सरसों की दैनिक आवक घटकर 1.75 लाख बोरियों की  रुकी रही। ये भी पढे :- आखिर क्यू गिर रहें हैं सरसों के भाव? देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजारों की बात करें तो मलेशियाई पाम तेल वायदा में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गिरावट की बड़ी वज़ह जनवरी की शुरुआत पाम तेल का निर्यात आधे से अधिक गिरना बताया जा रहा है । डालियान में भी खाद्य तेलों के भाव में गिरावट का ही माहौल रहा। कार्गो सर्वेक्षक एम्स्पेक एग्री के अनुसार, पहली से 10 जनवरी के दौरान मलेशियाई पाम तेल निर्यात आधे से अधिक घटकर 235,529 टन का रह गया।
दिसंबर में मलेशियाई पाम ऑयल स्टॉक पिछले महीने से 4.09 फीसदी गिरकर चार महीने के निचले स्तर 2.19 मिलियन टन पर आ गया। इस दौरान निर्यात पर आ गया। इस दौरान निर्यात 3.48 फीसदी गिरकर 1.47 मिलियन टन का रह गया, जबकि उत्पादन 3.68 फीसदी गिरकर 1.62 मिलियन टन का हुआ। ये भी पढे :-धान का रूख तेजी की ओर आज 5300 का भाव देखे धान के ताजा मंडी भाव


हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के भाव में भी 100 से लेकर 200 रुपये प्रति क्विंटल तक कि गिरावट देखने को मिली है। ताजा भाव को देखें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹5850, श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 5726 पदमपुर में सरसों का भाव 5951, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का प्राइस 5900, रायसिंहनगर में सरसों का रेट 5673, पीलीबंगा में सरसों का भाव 5426, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5863, श्री विजयनगर मंडी में  सरसों का भाव 5541, श्री करणपुर मंडी में सरसों का रेट 5651, खाजूवाला में सरसों का भाव 5800 और देवली अनाज मंडी में 42% सरसों का भाव ₹6100 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवली मंडी में नई सरसों का भाव ₹5400 प्रति क्विंटल तक रहा है स्टॉप हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5850 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5850 आदमपुर मंडी में 40 सरसों का भाव 5926 सिवानी मंडी में नान कंडीशन सरसों का रेट ₹5500 प्रति क्विंटल तक बोला गया। ये भी पढे :- सुबह को तेज शाम को मन्दी | सरसों में भारी उठापटक | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में आगे बड़ी मंदी की संभावना कम  
किसान साथियो सरसों के तेल की खपत का सीजन चल ही रहा है। लेकिन सरसों का उत्पादन बढ़ने की खबरों के चलते सरसों में नेगेटिविटी फैली हुई है। किसान साथी चाहें तो इस लेवल पर अब सरसों को होल्ड भी किया जा सकता है क्योंकि अब काफी गिरावट हो चुकी है और MSP के नीचे भाव जाने की संभावना कम है इसलिए माहौल को देखते हुए अपना निर्णय ले सकते है। व्यापार अपने विवेक से करें