Movie prime

मजबूत संकेतों के बावजूद सरसों में नरमी | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso rate

मजबूत संकेतों के बावजूद सरसों में नरमी | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो शनिवार को विदेशी बाजारों से अच्छी खबरें आने के बावजूद भी सरसों में कमजोरी देखने को मिली। बाजार को उम्मीद थी कि इंडोनेशिया द्वारा निर्यात के नियमों को सख्त करने और चीन में लॉक डाउन में ढील की खबरों से तेल तिलहन का बाजार बढ़ेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसा लगता है जैसे सरसों के बाजार पर स्थिरता की बर्फ सी जम गई है। पिछले 2 महीने से यह 6700 से 7000 की सीमा के बाहर नहीं जा पा रही है।  अगर आपने अभी तक सरसों को नहीं बेचा है तो ये रिपोर्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की हर खबर का विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
विदेशी बाजारों में मजबूती के बावजूद घरेलु बाजार में तेल मिलों की मांग कमजोर होने से शनिवार को सरसों के भाव में कमजोरी देखने को मिली। जयपुर में 42% कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये घटकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में सरसों के भाव में 100 रुपये तक की गिरावट हुई और अंतिम भाव 6250 के रहे। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 50 रुपये गिरकर 6500 के स्तर पर आ गए। रेवाड़ी मंडी में 40 लैब के भाव 6300, चरखी दादरी मंडी में 6350 और भिवानी मंडी में 40 लैब के भाव 6280 तक रहे। इस दौरान देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 2.25 लाख बोरियों पर स्थिर रही। चावल के भाव का क्या है इशारा, नए साल में कितने और बढ़ेंगे धान के भाव? बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

बात ब्रांडेड कंपनियों की करें तो सलोनी प्लान्ट ने सरसों के भाव 100 रुपये तक कम किए और अंतिम भाव 7150 पर रिपोर्ट किए गए हैं। गोयल कोटा पर सरसों का भाव 6550, शारदा प्लान्ट पर 6950 और आगरा BP प्लान्ट पर भी 6950 तक के भाव रिपोर्ट किए गए हैं। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को क्रमशः 1368 रुपये और 1358 रुपये प्रति 10 किलो स्थिर बने रहे। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 घटकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल रह गई । देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को घटकर 2.25 लाख बोरियों की हुई, जबकि शुक्रवार को इसकी आवक 2.75 लाख बोरियों की हुई थी। आज से 1 लाख तक बढ़ जाएंगे ट्रैक्टर के दाम, जानिए क्या है वज़ह

क्या रही गिरावट की बड़ी वज़ह
किसान साथियो सरसों पर अब आवक का प्रेशर बनने लगा है। सरसों का सीज़न शुरू होकर 10 महीने से उपर हो चुका है लेकिन अभी भी सरसों की आवक 2 लाख बैग के उपर बनी हुई है। किसानों ने अभी तक बड़ी मात्रा में सरसों को होल्ड किया हुआ है और अब वे नयी सरसों के आने से पहले अपना माल निकाल रहे हैं, जिसके कारण बाजार में आवक का प्रेशर बना हुआ है। बाजार में शनिवार को तेजी की उम्मीद थी क्योकि खबर यह थी कि इंडोनेशिया 1 जनवरी से पाम के तेल के निर्यात नियमों को कड़ा करेगा। इसके अलावा जनवरी से चीन की सीमाएं फिर से खुलने की खबर भी चल रही है, जिससे चीन की आयात मांग बढ़ने का अनुमान है। चूंकि घरेलू बाजार में सरसों एवं इसके तेल की कीमतों में तेजी मंदी काफी हद तक विश्व बाजार में खाद्य तेलों के भाव पर ही निर्भर कर रही है। इसलिए अंदाजा था कि शनिवार को बाजार अच्छा रहेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि आज बाजार में सुधार दिखाई दे। फ़िलहाल सरसों की चाल को समझना मुश्किल हो गया है। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 31 Dec 2022

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 6406, श्री गंगानगर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 6299, संगरिया मंडी में सरसों का प्राइस 6040, श्री करणपुर मंडी में सरसों का रेट 6116, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 6034, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 6189, सादुलपुर मंडी में सरसों का भाव 6100, रावला मंडी में सरसों का रेट 6165 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5850 देवली अनाज मंडी में सरसों का रेट 6300 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹6136 प्रति क्विंटल तक रहा। हरियाणा की मंडियों में सिरसा मंडी में सरसों का भाव 6020 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 6150 भट्टू अनाज मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 6151 और सिवानी मंडी में सरसों का भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 31 Dec 2022

सरसों की आवक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को घटकर 2.25 लाख बोरियों की हुई, जबकि शुक्रवार को इसकी आवक 2.75 लाख बोरियों की हुई थी। राज्यवार देखें तो आज सरसो की आवक राजस्थान में 80,000 बैग्स, गुजरात में 5,000 बैग्स, मध्य प्रदेश में 20,000 बैग्स, उत्तर प्रदेश में 25,000 बैग्स, हरियाणा/पंजाब में 25,000 बैग्स और अन्य राज्यों से लगभग 70,000 बैग्स सरसों की आवक हुई है। ये भी पढे :- सरसों में आज बन सकती है तेजी, जानिए क्या है खबर

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो चीन और इंडोनेशिया की खबरों के बाद ही मलेशिया का मार्केट इतना बढ़ा है। इसमें अभी और तेजी की गुंजाईश भी बन रही है। लेकिन भारतीय बाजार को देखें तो यह तेजी में विदेशी बाजारों को कम फोलो कर रहा है जबकि मंदी में ज्यादा। ऐसे में अच्छी खबरों के बीच अगर थोड़ी बहुत तेजी बनती है तो सरसों निकालने की सलाह दी जा सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।