Movie prime

चावल के भाव का क्या है इशारा, नए साल में कितने और बढ़ेंगे धान के भाव? बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

basmati live rate

चावल के भाव का क्या है इशारा, नए साल में कितने और बढ़ेंगे धान के भाव? बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो को मंडी भाव टुडे की तरफ से नए साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर करें आने वाले सालों में आप सभी को बम्पर उत्पादन मिलने के साथ साथ टोप भाव भी मिले। साथियो अब बात करते हैं धान की। दोस्तो महीनों गुजर गए हैं ये सोचते हुए कि धान में अगर मंदी का माहौल दिखा तो धान को निकाल दूँगा। लेकिन इस सीज़न की खास बात यही रही है कि पूरे सीज़न के दौरान अभी तक तो मंदा आ ही नहीं पाया है और आगे भी दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। अब ऐसे में एक किसान होते हुए मेरा लालच बढ़ता जा रहा है। किसान साथियो मुझे पता है जिन लोगों ने अभी तक धान रोका हुआ है उन सबकी यही कहानी है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

दरअसल बात सच भी है। इस सीज़न में धान के भाव में जिस तरह से एतिहासिक तेजी बनी है वैसी पहले कभी नहीं देखी गई है। धान के बाजार के पंडित अब बता नहीं पा रहे हैं कि धान में आगे और कितनी तेजी बाकी है। सीज़न की शुरुआत से लेकर अब तक धान के भाव डेढ़ गुना तक बढ़ चुके हैं। खास बात यह है कि अभी तक सऊदी अरब और ईरान जो कि भारतीय बासमती के सबसे बड़े ग्राहक हैं वहाँ से अभी तक कोई बड़ी डिमांड देखने को नहीं मिली है। इसके बावजूद धान के भाव में तेजी का बवंडर सा मचा हुआ है। कोई ऐसा दिन नहीं है जब धान 20-30 से लेकर 50-100 तक तेज ना हुआ हो। आज से 1 लाख तक बढ़ जाएंगे ट्रैक्टर के दाम, जानिए क्या है वज़ह

आज नए साल का दिन होने के साथ साथ रविवार होने के कारण ज्यादातर मंडियों में धान का कारोबार नहीं हुआ है लेकिन जितनी सूचनाएं मिली हैं उनके आधार पर ये कहा जा सकता है कि आज भी धान में तेजी बनी हुई है। हरियाणा की कैथल मंडी में आज 1718 धान में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक कि तेजी देखने को मिली है और अंतिम भाव 4580 का रिपोर्ट किया गया है। रोहतक मंडी में 1121 50 रुपये तेज होकर 4691 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका है। हांसी मंडी में 1121 धान के भाव भी 4800 रुपये की तरफ़ जाने को बैचेन से दिखते हैं। आज हांसी में 1121 और 1718 में 50 रुपये तक तेज होकर क्रमशः 4751 और 4571 पर पहुंच चुके हैं। धान 1401 ने बनाया न्यू रिकार्ड आज 5000 का भाव देखे आज के धान के ताजा मंडी भाव 31 December 2022

चावल के भाव में भी तेजी बनी हुई है। 1401 स्टीम चावल आज 50 रुपये तेज हुआ है जबकि 1718 स्टीम में भी 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी बनी है। इसके अलावा 1509 धान के सेला और स्टीम दोनों तेज हुए हैं। चावल में आयी तेजी के मद्देनज़र यह कहा जा सकता है कि धान के भाव में फ़िलहाल थोड़ी और तेजी बाकी है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 31 Dec 2022

आपकी जानकारी के लिए धान और चावल के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए हैं ।

Basmati Rice Rate 01 Jan 2022
1121 चावल (1121 Basmati rice rate)
1121 गोल्डन सेला भाव ₹ 8600  से  8900
1121 सेला भाव ₹ 8100  से  8250 तेजी ₹0
1121 स्टीम भाव ₹ 8700  से  9200 तेजी ₹0

1718 चावल (1718 Basmati rice rate)
1718 स्टीम  भाव ₹ 8600  से  8700  तेजी ₹ 100
 1718 गोल्डन सेला भाव ₹ 7900  से  8200 तेजी 0
1718 सेला भाव ₹ 7550 से 7600 तेजी 50

देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 31 Dec 2022

1509 चावल (1509 Basmati rice rate)
1509 सेला भाव ₹ 7450  से  7600 तेजी 100
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7850  से  8100 तेजी 50
1509 स्टीम भाव ₹ 8500  से  8700 तेजी 150

(1401 Basmati rice rate)
चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 8950  से  9050 तेजी 50

Taj Rice Rate
चावल ताज  सेला भाव ₹ 6200  से  6400  तेजी 50

सरबती चावल (Sharbati Rice Rate)
सरबती स्टीम भाव ₹ 6200 से 6250
सरबती सेला भाव ₹ 6200 तेजी 0

ये भी पढे :- सरसों में आज बन सकती है तेजी, जानिए क्या है खबर

PR 11/14 चावल(PR  rice rate)
PR 11/ 14 स्टीम ₹ 4250  से  4375 तेजी 25
PR 11/ 14  सेला ₹ 4250  से  4400 तेजी  100

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5300  से  5400 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6300  से  6450 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5700  से  5800 तेजी 0

धान के ताजा भाव (01 Jan 2023)

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4580 तेजी 90

नरेला मंडी  
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान ताज हाथ भाव ₹ 3500
बाजरा भाव ₹  2072

बबेरू मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4530
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
धान सरबती भाव ₹ 3100
आवक 2000 बैग्स

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 3151
धान सुगंधा  भाव ₹ 3621
धान 1718 भाव ₹ 4251
धान 1121 भाव ₹ 4352
धान D P भाव ₹ 4531
धान 1509 भाव ₹ 4121
आवक 10000 बैग

कपास ने तोड़ा रिकार्ड आज 10000 का भाव देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4589 तेजी 138
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4681 तेजी 10

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4751 तेजी 51
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4571 तेजी 46
आवक 2000 बैग्स

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 31
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500 मंदी 100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4750 तेजी 10

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4691

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या है?। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं । आशा है आपके लिए chawal ka rate 2022 की जानकारी उपयोगी होगी।