Movie prime

सरसों में आज बन सकती है तेजी, जानिए क्या है खबर

mustard live rate

सरसों में आज बन सकती है तेजी जानिए क्या है खबर
किसान साथियो सरसों के बाजार पर स्थिरता की बर्फ सी जम गई है। पिछले 2 महीने से यह 6700 से 7000 की सीमा के बाहर नहीं जा पा रही है। कहीं कहीं पर नयी सरसों आने की ख़बरें भी मिलने लगी हैं। ईन सबके बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जो सरसों के भाव को सपोर्ट कर सकती हैं अगर आपने अभी तक सरसों को नहीं बेचा है तो ये ख़बरें जानना आपके लिए जरूरी है इस रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की हर खबर का विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
शुक्रवार के बाजार को देखें तो सुबह के बाजार में कमजोरी ही लग रही थी लेकिन शाम होते होते बाजार से कमजोरी गायब हो गई और बाजार में हल्का सुधार देखने को मिला। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6,750 रुपये प्रति क्विटल तक रहे। भरतपुर में सरसों के भाव में 20-30 रुपये का सुधार हुआ और अंतिम भाव 6350 के रहे। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 6550 के रहे। रेवाड़ी मंडी में 40 लैब के भाव 6400, चरखी दादरी मंडी में 6450 और भिवानी मंडी में 40 लैब के भाव 6350 तक रहे। इस दौरान देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 2.75 लाख बोरियों पर स्थिर रही।
बात ब्रांडेड कंपनियों की करें तो सलोनी प्लान्ट ने सरसों के भाव सुबह 50 रुपये तक कम किए थे लेकिन शाम को फिर से 50 रुपये तक बढ़ाए और अंतिम भाव 7250 पर रिपोर्ट किए गए हैं। गोयल कोटा पर सरसों का भाव 6650, शारदा प्लान्ट पर 6950 और आगरा BP प्लान्ट पर 7050 तक के भाव रिपोर्ट किए गए हैं। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 30 Dec 2022

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 6470, श्री गंगानगर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 6152, संगरिया मंडी में सरसों का प्राइस 6216 श्री करणपुर मंडी में सरसों का रेट 6269 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 6094 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 6226 घड़साना मंडी में सरसों का रेट 6245 सादुल शहर मंडी में सरसों का भाव 6140 रावला मंडी में सरसों का रेट 6175 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 2826 देवली अनाज मंडी में सरसों का रेट 6400 मेड़ता मंडी में सरसों का भाव ₹6326 प्रति क्विंटल तक रहा। हरियाणा की मंडियों में आदमपुर मंडी में 41.66 लैब सरसों का भाव 6226 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 6015 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 6150 भट्टू अनाज मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 6161 और सिवानी मंडी में सरसों का भाव 6200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 30 Dec 2022

विदेशी बाजारों से अच्छी खबर
खबरों की बात करें तो सूत्रों से पता चला है कि दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल उत्पादक इंडोनेशिया द्वारा निर्यात नियमों को सख्त करने के फैसला किया है। जिसके बाद शुक्रवार को मलेशियाई पाम तेल वायदा में तेजी देखने को मिली है। एक सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पर्याप्त घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इंडोनेशिया 1 जनवरी से पाम के तेल के निर्यात नियमों को कड़ा करेगा। दूसरी खबर को देखें तो इंडोनेशिया की एक मौसम एजेंसी ने गुरुवार को ला नीना पैटर्न के कमजोर होने का हवाला देते हुए पूर्वानुमान लगाया है कि इंडोनेशिया अगले साल 2019 के बाद से सबसे शुष्क मौसम का सामना कर सकता है। जिसके कारण पाम के उत्पादन में गिरावट हो सकती है। तीसरी अच्छी ख़बर यह है कि जनवरी से चीन की सीमाएं फिर से खुलने वाली हैं जिससे आयात मांग बढ़ने का अनुमान है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ईन ख़बरों के आधार पर आने वाले दिनों में सरसों में कुछ सुधार हो सकता है। चावल का उत्पादन घटा लेकिन निर्यात बढ़ा, बढ़ रहे हैं चावल के भाव - रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजारों की बात करें तो बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (BMD) पर मार्च डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल अनुबंध 88 रिंगिट तेज होकर 4,178 रिंगिट प्रति टन हो गए। हालांकि इस दौरान शिकागो के सोया तेल वायदा अनुबंध में 0.34 सेंट की गिरावट जरूर देखने को मिली है। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शुक्रवार को 3-3 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1368 रुपये और 1358 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 घटकर 2650 रुपये प्रति क्विंटल रह गई । ये भी पढे :- बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 30 December 2022

सरसों की आवक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शुक्रवार को 2.75 लाख बोरियों की हुई, जबकि गुरुवार को भी इसकी आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी। राज्यवार देखें तो आज सरसो की आवक राजस्थान में 95,000 बैग्स, गुजरात में 10,000 बैग्स, मध्य प्रदेश में 35,000 बैग्स, उत्तर प्रदेश में 30,000 बैग्स, हरियाणा/पंजाब में 30,000 बैग्स और अन्य राज्यों से लगभग 75,000 बैग्स सरसों की आवक हुई है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 30 December 2022

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो चीन और इंडोनेशिया की खबरों के बाद ही मलेशिया का मार्केट इतना बढ़ा है। इसमें अभी और तेजी की गुंजाईश भी बन रही है। लेकिन भारतीय बाजार को देखें तो यह तेजी में विदेशी बाजारों को कम फोलो कर रहा है जबकि मंदी में ज्यादा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में मलेशिया का बाज़ार 3800 से बढ़कर 4150 तक पहुंच गया है जबकि सरसों का भाव 6750 पर ही पहुँच पाया है। ऐसे में अच्छी खबरों के बीच अगर थोड़ी बहुत तेजी बनती है तो सरसों निकालने की सलाह दी जा सकती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

भी पढे :- साल 2023 का कैलेंडर व्रत एवं त्यौहार