Movie prime

धान 1121 हुआ ₹5000 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट

धान 1121 हुआ ₹5000 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट

धान 1121 हुआ ₹5000 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट
किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट मे बताया था कि चावल के भाव में हुई बढ़ोतरी 1121 के भाव को 5000 रुपये के उपर खींच सकती है। आज शनिवार को ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। गोहाना मंडी में आज 1121 धान के भाव ने 5000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव के जादुई आंकड़ा छू लिया। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि अब इससे आगे बासमती के भाव में क्या क्या संभावनाएं बन रही हैं।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो धान के बाजारों में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेजी की तड़ा-तड़ी के बाद थोड़ा सा ठहराव जरूर आ गया था । लेकिन शुक्रवार को चावल के भाव में आयी तेजी ने फिर से बाजार को तेजी की तरफ मोड़ दिया। हमने पहले ही बताया था कि 1121 स्टीम के भाव इस सीज़न में पहली बार  9300- 9400 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इस तेजी के बाद 1121 धान के भाव जो कि पहले ही 5000 के नजदीक आ चुके थे आज 5000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर चुके हैं। 1121 के साथ साथ धान 1401 और PB1 में भी बड़ी तेजी चल रही है। सिरसा मंडी में तेजी की बड़ी छलांग लगाते हुए 1401 धान फिर से 5150 के स्तर को पार कर गया है। जबकि PB1 के भाव भी 4850 के उपर बने हुए हैं  ये भी पढे :- उत्पादन की खबरों के चलते सरसों हुई धड़ाम | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

बासमती में अब आगे क्या
किसान साथियो 1121 धान के भाव  का 5000 के स्तर पर पहुंचना एक एतिहासिक बात है। क्योंकि इससे पहले ऐसे भाव कभी भी नहीं देखे गए हैं। बाजार के जानकार अब बासमती के भाव पर अपनी राय देने से बच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माहौल ऐसा बन गया है कि ये तेजी भाव को कहां तक लेकर जाएगी किसी को नहीं पता। लेकिन मंडी भाव टुडे का मानना है कि जब 5000 का लेवल पार हो ही गया है तो आगे 100-200 रुपये प्रति क्विंटल के तेजी जल्दी ही बन सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि  जिस हिसाब से मिलों द्वारा धान खरीद ऑर्डर मिल रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए ज्यादा धान की खरीद करनी होगी लेकिन धान की आवक को देखकर लगता है कि अब मंडियों में ज्यादा धान नहीं आयेगा। किसानो के पास अब ज्यादा नहीं बचा है। इसलिए धान की मुह मांगे भाव में खरीद की जा रही है। ये भी पढे :- सरसों में अब पुराने भाव मिलना मुश्किल | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं।

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4721
आवक 150 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 4594 तेजी 79
धान 1509 भाव ₹ 4150 तेजी 95
धान सुगंधा भाव ₹ 3900 तेजी 49
आवक 40000 बैग्स

ये भी पढे :-सरसों में तेजी | भाव में उठापटक के बीच सरसों की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

फजिल्का मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4518

गोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5000 तेजी 105
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4692 तेजी 27

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5140 तेजी 90

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4680 तेजी 30

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700 तेजी 70

ये भी पढे :- बासमती ने किसानों की करायी मौज, अच्छी मांग से बासमती फिर तेज - रिपोर्ट

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 3301 तेजी 150
धान सुगंधा भाव ₹ 3755 तेजी 204
धान 1718 भाव ₹ 4386 तेजी 75
धान 1121 भाव ₹ 4421 तेजी 20
धान DP भाव ₹ 4701 तेजी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4281 तेजी 100
आवक 3000 बैग्स

नरवाना मंडी
धान 1125 कंबाइन भाव ₹ 4450
धान 1125 हाथ भाव ₹ 4700
आवक 5000 बैग्स

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4781

ये भी पढे :- शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4780 मंदी 35
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4505

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4771
आवक 500 बैग्स

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5150 तेजी 109
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500 तेजी 80

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4726 तेजी 126
धान ताज भाव ₹ 3640 मंदी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4411 तेजी 61

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5163 तेजी 38
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4575 तेजी 130
धान PB1 भाव ₹ 4855

ये भी पढे :- सिंचाई योजना में मिल रही ₹1 लाख तक की सब्सिडी, जाने क्या है पात्रता और शर्तें

डबरा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4501 तेजी 51
धान 1718 भाव ₹ 4475 तेजी 25
धान 1509 भाव ₹ 4400 तेजी 69
आवक 4000 बैग्स

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारे किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने धान का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गईं है