Movie prime

शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम

weather news

शिमला से भी ज्यादा सर्द हुई दिल्ली, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। सर्दी के मामले में आप इस समय दिल्ली में ही रहकर हिल स्टेशनों के मजे ले सकते हैं क्योंकि तापमान को देखें तो इस समय दिल्ली हिल स्टेशनों से भी सर्द हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में पारा गिरकर न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया जबकि कुछ स्थानों पर यह मात्र 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली में गुरुवार का दिन सीज़न का सबसे सर्द दिन रहा जब लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि ठंडे मौसम के लिए जाने वाले शहरों कांगड़ा में 3.2 डिग्री सेल्सियस, शिमला का 3.7 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस,  देहरादून का 4.6 डिग्री सेल्सियस, मसूरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया गया है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

अगले दो दिनों तक और कंपाऐगी शीत लहर, जारी रहेगा प्रकोप: मौसम विभाग
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिन 6 से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रह सकता है। शीत लहर के साथ कोहरा भी परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने 6 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहतक के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि रोहतक और इसके आसपास के शहरों में काफी कोहरा है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।' ये भी पढे :-Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 05 January 2023

राजस्थान में भी ठिठुरे लोग
राजस्थान में दो दिन से पहाड़ों जैसी सर्दी पड़ रही है। राज्य के अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में है। तीन शहरों में तो पारा माइनस में जा चुका है। कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज भी घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण दृश्यता न के बराबर रही। प्रदेश के शेखावाटी अंचल में कड़ाके की सर्दी के बीच खेतों में फसल पर बर्फ भी जम गई। फतेहरपुर में तापमान माइनस 1, चूरू माइनस 0.9 और माउंट आबू में माइनस 1 डिग्री रहा। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 05 Jan 2023

हरियाणा पंजाब के क्या हैं हाल
पंजाब में गुरदासपुर सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का हिसार सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में छह डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 5.4 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 4 डिग्री, सिरसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ये भी पढे :- सिंचाई योजना में मिल रही ₹1 लाख तक की सब्सिडी, जाने क्या है पात्रता और शर्तें

मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी?
मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कुछ सुधार होने की संभावना है। इसलिए यलो अलर्ट भी जारी है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा है कि पहाड़ों पर नए साल तक जो बर्फबारी हुई है, उत्तर पश्चिमी हवाओं के जरिये उसी की ठंडक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को सर्द बना रही है। फिलहाल दो तीन दिन और ऐसी ही शीत लहर व कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद फिर चार पांच दिन राहत रहेगी और तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। ये भी पढे :- सरसों में अब पुराने भाव मिलना मुश्किल | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट