Movie prime

सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट एक बार जरूर देख लें | आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso live report

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हमने पहले ही बता दिया था कि मौसम के साफ रहने के बाद सरसों की आवक में बढ़ोतरी होगी। 10 अप्रैल को ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। सरसों की आवक बढ़कर 1250000 बोरी की हो चुकी है। बढ़ती आवक का सरसों के भाव पर प्रेशर आना ही था। लेकिन गनीमत यह रही कि सोमवार को सरकारी एजेंसियां एक्टिव नजर आई। गेहूं के साथ-साथ सरसों की सरकारी खरीद भी जोर पकड़ती नजर आई। यही बड़ी वजह रहेगी सरसों में गिरावट ना होकर मोटे तौर पर भाव स्थिर ही रहे। सरसों की बढ़ती आवक और विदेशी बाजारों में चल रही हलचल को देखते हुए सरसों के भाव अब किस तरफ मुड़ेंगे आज की रिपोर्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
सरसों की बढ़ी हुई आवक और तेल मिलों की सीमित मांग के चलते सोमवार को सरसों के भाव सुबह के सत्र में कमजोर खुले थे। लेकिन निचले भाव पर खरीद लौटने के कारण शाम होते-होते सरसों में रिकवरी देखने को मिली। जयपुर में 42 कंडीशन सरसों के भाव 5700 तक गिरने के बाद शाम को 5725 के स्तर पर स्थिर हो गए। हड़ताल के कारण भरतपुर में सरसों के भाव नहीं खुले लेकिन आसपड़ोस की मंडियों में सरसों के भाव 5250 के आसपास रहे जो कि पिछले भाव से 31 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर है। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के रेट 5550 और चरखी दादरी में सरसों के भाव ₹5500 प्रति क्विंटल तक रहे। कुल मिलाकर बाजार में स्थिरता का माहौल ही देखने को मिला है। मंडियों में लगने लगे हैं गेहूं के ढेर | जाने क्या मिल रहे हैं रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 10 april 2023

प्लांटों पर क्या रही तेजी मंदी
किसान साथियों सरसों के बड़े बाजारों में स्थिरता जरूर देखने को मिली है लेकिन ब्रांडेड तेल मिलों ने अपने प्लांटों पर सरसों के भाव को कमजोर करके खरीद की सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹50 तक गिर गए थे लेकिन शाम होते-होते इसमें 25 रुपये का सुधार हुआ और अंतिम भाव 6175 के रहे। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव 5550 के रहे जबकि आगरा बी पी प्लांट पर सरसों ₹50 मंदी होकर 5900 के हिसाब से बिकी। आगरा में शारदा प्लांट पर सरसों के भाव 5900 रुपए प्रति क्विंटल तक ही रहे।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो बेरी मंडी में सरसों का भाव 5450, जुलाना मंडी में सरसों का भाव  5200, सरदारशहर मंडी में सरसों का रेट 4900, खाजूवाला मंडी में सरसों का रेट 4951, नोहर मंडी में सरसों का भाव 5000, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5021, देवली मंडी में सरसों का भाव 5450, सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 5510, जोधपुर मंडी में पीली सरसों का भाव 6700, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4935, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5300 आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5073, मुरैना मंडी में सरसों का रेट 5050, खैरथल मंडी में सरसों का भाव 5350, पोरसा मंडी में सरसों का रेट 5025, बरवाला मंडी में सरसों का रेट 5200, हिसार मंडी में सरसों का भाव 5250, ग्वालियर मंडी में सरसों का रेट 5100,अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5050, खुर्जा मंडी में सरसों का रेट 5000, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5100, अलवर मंडी में सरसों का भाव 5400, मेड़ता मंडी में सरसों का रेट 5250, शिवपुर मंडी में सरसों का रेट 5100, गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 4900, मंदसौर मंडी में सरसों का भाव 5300, विदिशा मंडी में सरसों का रेट 5500, गंज बासौदा मंडी में सरसों का भाव 5100, देवास मंडी में सरसों का रेट 4950 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा नरमा हुआ नर्म | देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव 10 April 2023

विदेशी बाजारों में मिला जुला रुख - मलेशिया तेज चीन कमजोर
मलेशिया के बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली है बीएमडी पर जून डिलीवरी के लिए पाम तेल वायदा 36 रिंगिट यानी कि 0.95 तेज होकर 3830 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया. हालांकि चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 1.57 प्रतिशत कमजोर हुआ जबकि मई डिलीवरी के लिए इसका पाम तेल बंद 1.11 प्रतिशत तक टूट गया। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल अनुबंध 0.73 प्रतिशत तक तेज हुआ।

तेल और खल
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर के भाव मामूली कमजोर होकर सोमवार को 1088 और 1078 रुपये प्रति 10 किलो पर पहुंच गए। जबकि सरसों खल के भाव 2560 रुपये प्रति क्विंटल के रहे। कैसा रहेगा सरसों का बाजार | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

रोके या बेचे
किसान साथियों मौजूदा माहौल को देखते हुए यह तो कहा जा सकता है कि सरसों में बड़ी तेजी आने की संभावना बहुत ही कम है। लेकिन जैसा की आप सबको पता है कि सरसों धान और ग्वार का भाव इंटरनेशनल मार्केट में चल रही घटनाओं से प्रभावित होता रहता है। अब इंडोनेशिया से खबर आ रही है कि वह पाम के निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया है। जिससे पाम तेल थोड़ा महंगा हो जाएगा। जिससे सरसों में थोड़ा बहुत सुधार बन सकता है। लेकिन हम बार बार कह रहे हैं कि बड़ी तेजी की गुंजाईश कम है। किसान साथी अगर चाहें तो हर छोटे मोटे उछाल पर थोड़ा थोड़ा माल निकालते रहें। बाकी व्यापार अपने विवेक से ही करें।

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।