Movie prime

सरसों में गिरावट क्यों | अखिर कब बढ़ेंगे भाव

SARSO LIVE REPORT

किसान साथियो 12 मार्च का वह दिन था जब भरतपुर में सरसों का रेट 5177 रुपये प्रति क्विंटल था। उसके ठीक एक महीने बाद भाव 12 अप्रैल के दिन ही सरसों का भाव फिर से 5177 रुपये के स्तर पर आ गया है। मार्च और अप्रैल महीने के इस समय के दौरान सरसों के भाव में सुधार बना था भरतपुर में सरसों के भाव 5600 और जयपुर में 5925 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे लेकिन पिछले एक हफ्ते में आयी गिरावट ने सरसों के भाव को फिर से उसी लेवल पर लाकर रख दिया है। सरसों की आवक 12 लाख बोरी के आसपास चल रही है। अब सवाल यह बनता है कि यहां से आगे सरसों का भाव किस तरफ मुड़ेगा। आज की रिपोर्ट में हम यही जानने की कोशिश करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो मंगलवार का दिन सरसों किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा सरसों के भाव में 100 रुपये तक की गिरावट बन गई। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 5725 से गिरकर 5650 के स्तर पर आ गए। कहीं कहीं से 5600 की आवाज भी सुनने को मिल रही है भरतपुर में भी सरसों में 73 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई और भाव 5177 पर पहुंच गए। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों के भाव 100 रुपये गिरकर 5400 के स्तर पर आ गए। मंडी भाव टुडे को टीम ने आज हाजिर मंडियों के ताजा भाव मंडियों का दौरा किया तो पता चला कि सरसों की सरकारी खरीद में सुधार तो हुआ है भाव 5450 के मिल रहे हैं लेकिन बहुत सारे किसानों ने अपनी सरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है जिसके कारण उन्हें अपनी सरसों औने-पौने दाम में बेचनी पड़ रहीं है। सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट एक बार जरूर देख लें | आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

प्लांटों पर क्या रहे भाव
बढ़ती आवक और तेल मिलों की सीमित मांग के कारण ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के भाव में फिर से कटौती कर दी। सलोनी प्लान्ट ने 42 कंडीशन सरसों के खरीद भाव 25 रुपये तक कम कर दिए और अंतिम भाव 6025 के रहे। जबकि आगरा BP और शारदा प्लान्ट ने सरसों में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती करने के बाद 5800 के हिसाब से खरीद की। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों के रेट 5500 रुपये प्रति क्विंटल के रहे। केंद्र सरकार का फरमान जारी | क्वालिटी खराब हुई तो गेहूं में लगेगी 32 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5021 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5080 रावला मंडी में सरसों का रेट 4860 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 4918 गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 4813 पदमपुर मंडी में सरसों का भाव बीकानेर मंडी में सरसों का रेट 4800 श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का भाव 5350 देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5300 सुमेरपुर मंडी में कंडीशन सरसों का भाव 5000 कोटा मंडी में सरसों का रेट 5100 निवाई मंडी में सरसों का रेट 5250 टोंक मंडी में सरसों का रेट 12230 अलवर मंडी में सरसों का भाव ताजा 5200 गंगापुर सिटी में सरसों का टॉप भाव 5311 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा ।हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिरसा मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5300 भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5025 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5050 आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5149 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। नरमा में नरमी जारी | देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव 12 April 2023

विदेशी बाजारों में गिरावट
विदेशी बाजारों में पाम तेल में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मलेशिया के वायदा बाजार में पाम तेल वायदा अनुबन्ध 113 रिंगिट यानी कि 2.91% तक गिरने के बाद 3775 पर बंद हुआ। चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया अनुबन्ध 0.2% गिरा जबकि पाम तेल अनुबन्ध में 0.5% की गिरावट देखने को मिली। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में भी सोया ऑइल के भाव में 1.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

गिरावट की बड़ी वज़ह
किसान साथियो विदेशी बाजारों में पाल तेल के भाव गिरने और घरेलू बाजार में सरसों की आवक 12 लाख बोरी के आसपास रहने के कारण सरसों के भाव पर प्रेशर दिखा है। विदेशी बाजार में भी काफी कमजोरी आ चुकी है और उम्मीद लगायी जा रही है कि अब ये गिरावट थम सकती है।

सरसों तेल में गिरावट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 9-9 रुपये कमजोर होकर क्रमशः 1086 और 1076 रुपए प्रति 10 किलो रह गई। हालांकि सरसों खल के भाव ₹2550 प्रति क्विंटल पर रहे। जयपुर 5650 भरतपुर 5177 जाने क्या खुले हैं आज सरसों के रेट Sarso Live Rate Today 12 Apr 2023

अखिर कब रुकेगी सरसों में मंदी
किसान साथियों जैसे की आप सबको पता है कि भारत में आयातित तेलों का बहुत बड़ा स्टॉक रखा हुआ है। यह स्टॉक इतना बड़ा है कि अगले तीन चार महीने की जरूरत के लिए काफी है। विदेशी आयातित तेल सरसों तेल के मुकाबले ₹10 तक सस्ते हैं। भारत जैसे देश में गरीब तबके द्वारा सस्ता तेल ही ज्यादा खरीदा जाता है यही बड़ी वज़ह है कि सरसों तेल की डिमांड कम निकल रही है। इसलिए सरसों की डिमांड भी कम रहने के कारण भाव नहीं बढ़ पा रहे हैं। सरसों की कटाई का पीक सीज़न जा चुका है। यहां से आगे अब सरसों की आवक घटने की उम्मीद है। जैसे जैसे सरसों की आवक घटेगी सरसों के भाव धीरे धीरे सुधरना शुरू हो जाएंगे। हालांकि निकट भविष्य में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं लेकिन फिर भी यह कहा जा सकता है कि यहां से आगे बड़ी गिरावट की संभावना भी ना कर बराबर है। बाकी व्यापार अपने विवेक ही करें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।