Movie prime

मक्का के बाजार में तेजी की कितनी उम्मीद | देखें रिपोर्ट

msjnufh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों सोमवार से लेकर इस हफ्ते में मक्का के बाजार में कोई तेजी नहीं दिखाई दी है। इस समय मक्का के बाज़ार में कीमतें स्थिरता से हल्की कमजोरी की तरफ दिखाई रुझान बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण श्रावण महीने में पोल्ट्री इंडस्ट्रीज की मांग में कमी को बताया जा रहा है। हालांकि आज निचले दाम पर दिल्ली में थोड़ी डिमांड निकली है जिसके चलते उत्तर प्रदेश लाइन मक्का 25 तेज होकेर ₹2225 पर और बिहार लाइन मक्का 50 रुपये बढ़कर ₹2400 प्रति क्विंटल तक पहुंची है लेकीन बाजार में ओवरॉल सुस्ती का माहौल है। कासगंज मंडी में मक्का ₹1990 पर बिक रहा है, जहाँ पिछले दो तीन दिनों में ₹30-40 की गिरावट आई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

गुलाबबाग मंडी में भी मक्का का भाव ₹2340 तक के रेंज में है,  इसमें पिछले हफ्ते के मुकाबले ₹40-50 तक की गिरावट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत में मक्का की मांग कमजोर होने से यह गिरावट आई है। अब खबर ये भी आ रही है कि तमिलनाडु के खरीदार अगस्त के लिए रैक डिलीवरी के एडवांस भाव ₹2500-2550 पर कोट कर रहे हैं, जो कि पिछले हफ्ते ₹2550-2600 थे। यानी वो खुद ही ₹50 घटाकर सौदे की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि ना सिर्फ मांग धीमी है, बल्कि अगस्त से रैक फ्रेट (freight) में कटौती की संभावना भी है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

इस सीजन में मक्का की बुवाई में तेज़ी आई है क्योंकि  किसानों ने कपास की बजाय मक्का को प्राथमिकता दी।  इसके अलावा सरकार की एथेनॉल नीति, प्रोसेसिंग यूनिट्स और सब्सिडी योजनाओं जैसे कारकों ने इसकी मांग को बढ़ाया है। पंजाब में किसानों को ₹18,000 प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी भी दी जा रही है। बुवाई बढ़ने के कारण आगे चलकर सप्लाई बढ़ने की संभावना है जिससे मक्का के बाजार  पर और दबाव रह सकता है। फिलहाल ऐसा कोई ठोस संकेत नहीं दिख रहा कि मक्का के दाम जल्द ही ऊपर उछलेंगे। बाजार में ऐसी स्थिति में मौके की डिमांड और सप्लाई बैलेंस ही कीमत तय करेगा, मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जब तक दक्षिण भारत की मांग वापस नहीं लौटती तब तक मक्का की चाल धीरे-धीरे नीचे की ओर रह सकती है। इस समय जो व्यापारी स्टॉक होल्ड किए बैठे हैं, वो भी सिर्फ ज़रूरत भर की बिक्री कर रहे हैं ताकि बाजार में गिरावट के बावजूद नुकसान सीमित रहे। बाजार के जानकार लोग भी यही मान रहे हैं कि मक्का में अब फिलहाल कोई भारी उछाल नजर नहीं आता। व्यापार अपने विवेक से करें।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

दिल्ली (DELHI OPEN) मंडी
मक्का (MAKKA)
उत्तर प्रदेश लाइन (UP LINE) भाव ₹ 2200 से ₹ 2225 तेजी ₹ 25
बिहार लाइन (BIHAR LINE) भाव ₹ 2400 तेजी ₹ 50

दाहोद (DAHOD) मंडी
मक्का देशी (DESI MAKKA) भाव ₹ 2700 से ₹ 2900
मक्का एचबी (HB MAKKA) भाव ₹ 2500 से ₹ 2525
मक्का पीली बाजार (YELLOW MAKKA BAZAR) भाव ₹ 2275 से ₹ 2300
मक्का FOOD (YELLOW FOOD) भाव ₹ 2350 से ₹ 2360

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

सियाना बुलंदशहर मंडी - उत्तर प्रदेश (SIYANA BULANDSHAHAR - UTTAR PRADESH)
मक्का भाव ₹ 2030

कथवाडा मंडी (KATHWADA)
मक्का भाव ₹ 2155

औरंगाबाद मंडी - महाराष्ट्र (AURANGABAD - MAHARASHTRA)

मक्का सांगली भाव ₹ 2425/2625
मक्का सह्याद्री भाव ₹ 2400
मक्का गोकाक भाव ₹ 2385
मक्का गुलाबबाग पूर्णिया भाव ₹ 2175/2350

मक्का (MAIZE)

गुलाबबाग़ पूर्णिया (GULABBAGH PURNIYA) NEW भाव ₹ 2150 से ₹ 2350 स्थिर

खगड़िया लोकेशन (KHAGARIA LOCATION)
RACK POINT भाव ₹ 2200 से ₹ 2210 तेजी ₹ 10
MANDI भाव ₹ 2150 से ₹ 2250 स्थिर

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

भुसावल मंडी (BHUSAWAL)
मक्का भाव ₹ 2320
आवक 300 क्विंटल

धुलिया मंडी (DHULIA)
मक्का भाव ₹ 2000/2400 तेजी ₹ 200
आवक 300 क्विंटल

लातूर मंडी (LATUR)
मक्का भाव ₹ 2000/2500
आवक 200 क्विंटल

बहजोई मंडी (BAHJOI)
मक्का भाव ₹ 2000
आवक 10000 क्विंटल

बिल्सी मंडी (BILLSI)
मक्का भाव ₹ 2000
आवक 3000 क्विंटल

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

जबलपुर (JABALPUR) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 1600 से ₹ 2140
आवक 20–25 बोरा

देवास (DEVAS) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2000 से ₹ 2200
आवक 30–40 बोरी

पिपरिया (PIPARIYA) मंडी
मक्का (MAKKA) – NO ARRIVAL
आवक 0 बोरी

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें