Movie prime

आखिर कब रुकेगी ग्वार में गिरावट | जाने ग्वार के बाजार से क्या मिल रहे हैं संकेत

जाने ग्वार के बाजार से क्या मिल रहे हैं संकेत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वार रिपोर्ट किसान साथियो और व्यापारी भाइयो, कई दिनों से एक बार के बाजार में लगातार गिरावट बनी हुई है। पिछले 1 महीने में वायदा बाजार से लेकर हाजिर मंडियों तक ग्वार के भाव 6% तक टूट चुके हैं। हमारे बहुत सारे किसान साथी यह जनना चाहते हैं कि इस समय ग्वार के बाजार की वास्तविक स्थिति क्या है। इसलिए मंडी मार्केट मीडिया पर हम आज की रिपोर्ट में आपके सामने ग्वार आवक, डिमांड, सप्लाई और निर्यात सम्बन्धी सभी जानकारियां रख रहे हैं।

साथियो 2 मई को राजस्थान की प्रमुख मंडियों में ग्वार की कुल आवक 1470 क्विंटल रही, जो पिछले दिन 1100 क्विंटल थी। यह 370 क्विंटल की वृद्धि है। वहीं हरियाणा में भी हल्की तेजी देखने को मिली, जहाँ आवक 305 क्विंटल से बढ़कर 325 क्विंटल दर्ज की गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि मंडियों में ग्वार की आवक ठीक ठाक बनी हुई है।

सीजन की कुल आवक (1 अक्टूबर 2024 से मार्च 2025)
ग्वार स्प्लिट की कुल आवक इस सीजन में 39,730 टन रही, जबकि ग्वार गम की आवक 1,32,663 टन दर्ज की गई। इस प्रकार कुल आवक 1,72,393 टन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 8% अधिक है। यह बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मांग का संकेत है।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

राज्यवार ग्वार भाव
राजस्थान:
जोधपुर (लूज़) ₹ 4750 (-₹ 50), जोधपुर (डिलीवरी) ₹ 4988 (-₹ 53),
नोखा (लूज़) ₹ 4750 (-₹ 50), नोक्हा (डिलीवरी) ₹ 4988 (-₹ 53),
खाजूवाला (लूज़) ₹ 4750 (-₹ 50), डिलीवरी ₹ 4988 (-₹ 53),
लूणकरणसर (लूज़) ₹ 4850 (-₹ 100),
चूरू (डिलीवरी) ₹ 5000 (स्थिर),
अलवर (लूज़) ₹ 4600 (स्थिर)

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

हरियाणा:
आदमपुर (लूज़) ₹ 4850 (-₹ 50), डिलीवरी ₹ 5145 (+₹ 11),
भिवानी (डिलीवरी) ₹ 4915 (-₹ 10),
सिवानी (लूज़) ₹ 4910 (-₹ 40),
सिरसा (लूज़) ₹ 4780 (-₹ 20),
डबवाली (लूज़) ₹ 4775 (+₹ 25), डिलीवरी ₹ 5014 (+₹ 26),
ऐलनाबाद (लूज़) ₹ 4800 (-₹ 50),
फतेहाबाद (लूज़) ₹ 4650 (स्थिर)

गुजरात:
डीसा ₹ 4850 (स्थिर),
पाटन ₹ 4750 (+₹ 125)

ग्वार गम का कैसा है बाजार
जोधपुर ₹ 9600 (स्थिर),
अलवर ₹ 9700 (+₹ 100),
डबवाली ₹ 9900 (स्थिर),
भिवानी ₹ 9600 (+₹ 50),
अन्य जगहों पर ₹ 9600 से ₹ 9700 के बीच भाव स्थिर बने हुए हैं।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

वायदा बाजार भाव (NCDEX)
ग्वार सीड मई कॉन्ट्रैक्ट ₹ 4976 (-0.84%), जून ₹ 5047 (-0.81%)
ग्वार गम मई कॉन्ट्रैक्ट ₹ 9413 (-1.32%), जून ₹ 9550 (-1.15%)
बाजार में गिरावट का रुख साफ़ देखा जा सकता है।

निर्यात स्थिति
मार्च 2025 में ग्वार स्प्लिट का निर्यात 32% गिरकर 5,344 टन पर आ गया, जबकि ग्वार गम का निर्यात मामूली 1% घटकर 22,484 टन पर रहा। हालांकि अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक कुल निर्यात 8% बढ़ा है, जिससे कुल 1.72 लाख टन का निर्यात हुआ।

ग्वार में आगे क्या
किसान साथियो और व्यापारी भाइयों ग्वार अमेरीका ने रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिन तक टाला जरूर है लेकिन इस पर अभी तक संशय बना हुआ है। यही वज़ह है कि बाजार पर अमेरिकी 26% रेसिप्रोकल टैरिफ का दबाव बना हुआ है, जिससे भावों में गिरावट बनी है। हमने पहले भी अपनी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। हाजिर मंडियों को देखें तो जोधपुर, नोखा और खाजूवाला जैसी प्रमुख मंडियों में ₹ 50 से ₹ 100 तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ जगह जैसे पाटन (गुजरात) में ₹ 125 की तेजी रही। ग्वार गम में भी निर्यात सुस्ती और स्थानीय खरीद दबाव के कारण भाव स्थिर या हल्के उतार-चढ़ाव में हैं। निकट भविष्य में ग्वार सीड ₹ 4800 से ₹ 5300 प्रति क्विंटल और ग्वार गम ₹ 9500 से ₹ 10300 प्रति क्विंटल के बीच रह सकते हैं। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि बाजार में गिरावट काफी हो चुकी है। ग्वार के भाव अभी धरातल पर चल रहे हैं और इसे खऱीद का एक अवसर समझना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।