Movie prime

MSP से 700 रूपए कम में बिक रही सरसों | सरसों में खरीद का मौका कब | देखें सरसो की सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard report

सरसो की सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट : किसान साथियो सोमवार का दिन सरसों किसानो के लिए अच्छा नहीं रहा। सरसों तेल से लेकर सरसों दाना के भाव पिटते नजर आए। अब यह बिल्कुल कहा जा सकता है कि मार्केट में सरसों पिट रही है। सरकार से कोई उम्मीद लगाई नहीं जा सकती क्योंकि अगले साल चुनाव होने हैं और सरकार किसी भी कीमत पर खाने पीने की चीजों के भाव बढ़ने नहीं देगी। जिसमें सरसों का तेल भी शामिल है। इसके अलावा सरसों के बाजार में क्या कुछ हलचलें हुई हैं इस रिपोर्ट में हम उन सबको कवर करने वाले हैं । WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरसों में गिरावट बढ़ी
किसान साथियो सरसों के तेल के भाव पिछले दो कारोबारी दिनों में 4 रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं। सरसों का तेल अब सोया तेल से सस्ता हो चुका है। सरसों के भाव पिछले आठ दिन में 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर चुके हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही सरसों के भाव फिर से गिरावट की ओर मुड़ गए। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 100  रुपये घटकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में भी सरसों में 17 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली और भाव 5232 से गिरकर 5215 पर आ गए। अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो दिल्ली में सरसों के भाव 5450 पर स्थिर रहे जबकि सुमेरपुर में सरसों का रेट 5370 का रहा। अलवर मंडी में नयी सरसों 5150 और पुरानी सरसों 5200 के रेट से बिकी। दिल्ली की नजफगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5120 का रहा। कहने का मतलब यही है कि सरसों में चौतरफा गिरावट का माहौल बना हुआ है। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 27 Feb 2023

प्लान्ट पर क्या हैं भाव
साथियो अब तो प्लान्ट पर भी सरसों का खरीद भाव MSP के नीचे चला गया है। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों के रेट 125 रुपये कमजोर होकर 5350 के रह गए। आगरा BP और शारदा प्लान्ट ने भी भाव में 100 से 150 रुपये की कटौती की। सलोनी तेल मिलों ने भी सरसों की खरीद कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के अंतिम खरीद भाव 5750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5120, पदमपुर में नयी सरसों का रेट 4862  श्री गंगानगर में सरसों का रेट 5151 तेजी  30, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 4786, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5000 मंदी 87, श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 5043, गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 4800 रावतसर मंडी में सरसों का भाव 4870 मेड़ता मंडी में सरसों का रेट 5300 और देवली मंडी में सरसों का रेट 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5045, आदमपुर में 41 लैब सरसों का भाव 5045 और नई सरसों का भाव 4901, भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5110 और सिवानी मंडी में नयी सरसों 4800 और पुरानी सरसों का टॉप भाव ₹5300 प्रति क्विंटल तक रहा। 512 किलो प्याज बेचकर कमाये मात्र 2 रुपये | क्या किसान साथियो की आय हुई है दोगुनी | देखें रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमत में स्थिरता से लेकर हलकी नरमी का माहौल रहा । मलेशिया में बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज BMD पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध भाव 34 रिंगिट गिरने के बाद 4,220 रिंगिट प्रति टन बना हुआ है । पिछले सप्ताह में इसके दाम 1.8 प्रतिशत तेज हुए थे । शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल की कीमतों में 0.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। किसान साथियो विदेशी बाजारों में पाम में चल रहा गिरावट का दौर अब थमता दिख रहा है कई दिनों से लगातार पाम मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। पाम के सबसे बड़े निर्यातक इंडोनेशिया से प्रतिबंधों के कारण निर्यात में कमी आने की आशंका है। ऐसे में आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार कम है। सूत्रों के अनुसार बाढ़ से पश्चिमी इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने का डर है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 27 Feb 2023

तेल और खल के भाव
सोमवार को फिर से सरसों तेल में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। जयपुर मार्केट में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें 15 रुपये और 15 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1098 रुपये और 1088 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें लगातार चौथे दिन 15 रुपये घटकर 2350 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई।

सरसों की आवक में बढ़ोतरी
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक सोमवार को बढ़कर 9 लाख 80 हजार बोरियों की  हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 8.35 लाख बोरियों की हुई थी। चालू सीज़न कि यह सबसे ज्यादा आवक है। राज्यवार आवक इस प्रकार से रही :- राजस्थान सरसों आवक 400000 बोरी, मध्य प्रदेश सरसों आवक 13l50000 बोरी, उत्तर प्रदेश सरसों आवक 140000 बोरी, हरियाणा और पंजाब सरसों आवक 25000 बोरी, गुजरात सरसों आवक 115000 बोरी और अन्य राज्यों से सरसों की आवक 150000 बोरी के आसपास रही। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 27 February 2023

सरसों में खरीद के अवसर कब
किसान साथियो सरसों तेल के भाव अब सोया तेल के नीचे जा चुके हैं। ऐसे ही गिरावट होती रही हो यह जल्दी ही पाम तेल के रेट (₹1055 प्रति 10) किलो के बराबर पहुंच जाएगा। ऐसे में  आगे चलकर सरसों में गिरावट रुकनी चाहिए लेकिन जब तक सरसों की आवक बढ़ने का ट्रेंड है तब तक सरसों में सुधार होना मुश्किल है। सरसों के रेट इसलिए भी कम हो रहे हैं क्योंकि इस साल सरसों की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं है। पॉजिटिव बात को देखा जाए तो विदेशी बाजारों में कोई बड़ी गिरावट नहीं हो रही है। साथियो सरसों का रेट किसी कम्पनी के शेयर की तरह नहीं है जो गिरते गिरते जीरो हो जाएगा। सरसों की आवक स्थिर होते ही ये गिरावट थम जाएगी। अगर विदेशी बाजारों में तेजी बनी रहती है और भारत में यहां से नीचे सरसों के भाव जाते हैं तो सरसों को होल्ड भी किया जा सकता है। 4800 के नीचे सरसों में खरीद की पोजीशन भी बनाई जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें । इस सीज़न में क्या रहेंगे गेहूं के रेट | गेहूं के किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट

Note:

इस पोस्ट में सरसों का आज का भाव क्या है? राजस्थान में सरसों का भाव क्या चल रहा है? जयपुर में आज सरसों का क्या भाव है? आज धौलपुर में सरसों का भाव क्या है? सरसों का भाव कब बढ़ेगा? 2023 में सरसों का भाव क्या रहेगा, सरसों का भाव राजस्थान, सरसों का भाव 1kg, सरसों का भाव bihar, नदबई मंडी सरसों का भाव today, काली सरसों का रेट,चरखी दादरी सरसों का भाव आज का, sarso ka bhav, sarso ka rate, sarso ka rate today haryana, sarso ka rate today rajasthan, sarso ka bhav bhiwani mandi, sarso rate today rewari, sarso rate today sirsa, sarso ka bhav today alwar, mustard oil price, mustard rate today haryana, mustard oil stock china, mustard rate hisar आदि की जानकारी दी गयी है आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी