Movie prime

नहीं बढ़ा खाद्य तेलों पर आयात शुल्क | सरसों पर दबाव | आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

mandi bhav today

हमारे सरसों के किसान साथी और व्यापारी भाई बजट का इंतजार कर रहे थे। दोनों को उम्मींद थी कि सरकार विदेशी तेलों के आयात पर दी गई छूट को कम करेगी या पूरी तरह समाप्त करेगी। जैसा कि आपको पता है कि जब सरसों और सरसों तेल के भाव आसमान छू रहे थे उस समय सरकार ने विदेशी तेलों के आयात को शुल्क मुक्त किया था। उसके बाद से ही तेल तिलहन के भाव लगातार गिर रहे हैं। जब सरकार ने विदेशी तेलों के आयात को शुल्क मुक्त किया था उस समय सरसों के भाव 8000 के आसपास चल रहे थे। आज की डेट में नयी सरसों के भाव 4500 से 5100 की रेंज में आ गए हैं। लेकिन सरकार ने किसानों की बुरी हालत को सुधारने में कोई रुचि नहीं दिखाई और अभी भी खाद्य तेलों को इम्पोर्ट ड्यूटी फ्री रखा हुआ है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सस्ते विदेशी तेलों के आयात होने के कारण भारतीय बाजार सम्भल नहीं पास रहें हैं और सरसों सोयाबीन के अलावा अन्य तिलहन फसलों के भाव लगातार पिटते ही जा रहे हैं। पिछले बजट में सरकार के कहा था कि भारत में तेल तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएगें लेकिन सरकार का यह वादा बिल्कुल खोखला साबित हुआ है। बजट से नाउम्मीद होने के कारण बजट के दिन ही सरसों के भाव 100 से 150 रुपये तक गिर गए

ताजा मार्केट अपडेट
सरकार द्वारा तेल तिलहन को लेकर कुछ घोषणा ना होने के कारण तेल मिलों की मांग कमजोर हो गयी जिसके बाद बुधवार को घरेलू बाजार में सरसों के भाव में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 120 रुपये कमजोर होकर 6080-6100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में सरसों के भाव 5681 पर पहुँच गए। इसके अलावा च दादरी में 40 लैब सरसों का रेट 5950, भिवानी में 5900 रेवाड़ी में 5900, ऐलनाबाद में 5612 और अलवर में सरसों का रेट 5950 का रहा। इस दौरान नई सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 60000 बोरी दर्ज की गई। सरसों हुई धड़ाम | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 01 Feb 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो नोहर मंडी में सरसों का भाव 5700 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5771 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5051 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5585 गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 5570 रावला मंडी में सरसों का भाव 5545 पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5731 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5751 देवली मंडी में 42% सरसों का रेट 5750 नई सरसों का भाव 5100 मेड़ता मंडी में सरसों का रेट 5742 रुपए प्रति कुंतल रहा इसके अलावा हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5763 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5580 आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5863 और सिवानी मंडी में सरसों का भाव ₹5370 तक दर्ज किया गया निचले भाव पर खरीद लौटने से गेहूं में लौटी तेजी | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 1 Feb 2023

मौसम साफ़ रहने के चलते आवक बढ़ी
बाजार के जानकारों के अनुसार पिछले दो दिनों में सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्यों में मौसम में सुधार हुआ है, तथा उम्मीद है कि आगामी दिनों में मौसम साफ ही रहेगा, जिससे सरसों की दैनिक आवकों में और भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मौसम साफ रहा तो सरसों की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है वैसे चालू रबी में बुआई में हुई बढ़ोतरी से सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा है।

विदेशी बाजारों की अपडेट
मलेशिया के वित्तीय बाजार सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहे है, जबकि शिकागों में मार्च वायदा अनुबंध में सोया तेल की कीमतें 0.16 सेंट कमजोर हुई। आयातित खाद्य तेल सस्ते होने से घरेलू बाजार में सरसों तेल की कीमतों गिरावट दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार देशभर की मंडियों में नई सरसों की आवक बढ़कर 60 हजार बोरियों की हुई जबकि मंगलवार को नई की आवक 50 हजार बोरियों की हुई थी। क्या MSP के नीचे जायेंगे नयी सरसों के भाव | सरसो की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

तेल और खल रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 23-23 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1225 रुपये और 1215 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। जबकि गंगानगर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें 1240 और 1220 की रही। इस दौरान जयपुर में सरसों खल की कीमतें 40 रुपये कमजोर होकर भाव 2455 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

सरसों की आवक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बुधवार को बढ़कर 1.35 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 1.25 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में 60000 बोरी की नयी सरसों शामिल हैं। राज्यवार सरसों की आवक को देखें तो राजस्थान की मंडियों में 25 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 10 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 5 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 10 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 20 हजार बोरियों की आवक हुई। गिरावट के बाद कहाँ रुकेगा गेहूं देखे गेहूं की तेजी मंडी रिपोर्ट

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों सरसों का नया सीजन सिर पर आ गया है। जिसके चलते सरसों की आवक का बढ़ना तय है। अगर माहौल को देखा जाए तो सरसों को किसी भी तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ऐसे में तेजी की उम्मीद लगाना मुमकिन नहीं है। जहां तक उत्पादन की बात है अगर 25% के नुकसान को घटा भी लिया जाए तब भी सरसों का उत्पादन पिछले साल से ज्यादा ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा पिछले साल की सरसों भी इस साल कैरीफॉरवार्ड हो सकती है। डिमांड और सप्लाई के चक्र को देखे तो सरसों में आगे चलकर थोड़ी बहुत गिरावट और बन सकती है। नए सीजन के उत्पादन का सही सही अंदाजा 15 से 20 फरवरी के बीच स्पष्ट हो जाएगा उसके बाद ही सरसों की चाल को समझ कर भाव की समीक्षा की जा सकेगी। व्यापार अपने विवेक से करें Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 01 February 2023