Movie prime

क्या MSP के नीचे जायेंगे नयी सरसों के भाव | सरसो की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso ka bhav

किसान साथियो सरसों का बाजार आजकल प्रतिदिन आगे पीछे हो रहा है। हालांकि तेजी मंदी सिर्फ 100-150 रुपये की ही है लेकिन एक दिन जितनी तेजी आती है अगले दिन उतनी ही मंदी आ जाती है ओवर ऑल ट्रेंड मंदी का ही देखने मिल रहा है। नयी सरसों अब अपना जलवा दिखाने लगी है। नयी सरसों की आवक डेली बढ़ रहीं है। आज की रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में नयी सरसों के क्या भाव रह सकते हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरसों में कितना नुकसान
किसान साथियो पाला पड़ने के कारण सरसों में नुकसान तो हुआ है लेकिन यह नुकसान कितना हुआ है इसको लेकर सरसों के जानकारों की राय अलग अलग बनने लगी है। कुछ लोग 50 प्रतिशत तक नुकसान बता रहे हैं कुछ लोगों का कहाना है कि किसी भी सूरत में सरसों का नुकसान 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकता। कुछ लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से हर साल इतना नुकसान होता ही है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि ओवर ऑल सरसों में ज्यादा से ज्यादा 25% का ही नुकसान हुआ है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 31 Jan 2023

कितना होगा उत्पादन
अब अगला बड़ा सवाल यह है कि सरसों का कुल उत्पादन कितना होगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सरसों का कुल उत्पादन 125 लाख टन बताया गया है। अगर इसमे से 25 प्रतिशत निकल भी दें तो यहा कहा जा सकता है कि सरसों का उत्पादन किसी भी सूरत में 100 लाख टन के उपर ही रहने वाला है। चूंकि इस बार भाव में मन्दी है इसलिए पुरानी सरसों का भी केरी फॉरवर्ड स्टॉक रहने की संभावना है। ऐसे में कुल मिलाकर सरसों पिछले साल से ज्यादा ही रहने वाली है। बाकी फ़रवरी के तीसरे हफ्ते तक उत्पादन का अनुमान और ज्यादा स्पष्ट हो जाएगा। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 31 January 2023

कैसे रहेंगे भाव
किसान साथियो भविष्य का किसी को भी नहीं पता। डिमांड और सप्लाई को देखकर थोड़ा बहुत ट्रेंड का अंदाजा लगाया जा सकता है। और अंदाजा सिर्फ अंदाजा ही होता है। इसलिए सरसों, धान और ग्वार के केस में सावधानी बरतनी चाहिए। बात सरसों के भाव की करें तो मौजूदा हालातों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में नयी सरसों का दबाव और बनेगा और भाव में थोड़ी बहुत और कमजोरी आ सकती है। सीज़न के टोप समय में भाव MSP यानी के समर्थन मूल्य के आसपास रहने की पूरी पूरी संभावना है। ठहराव के बाद बासमती फिर से हो सकता है तेज | रोके या बेचे | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियों मंगलवार का दिन सरसों के किसानों के लिए मिलाजुला रहा । कहीं-कहीं पर सरसों में 100 से 150 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली और कहीं पर ₹50 का सुधार भी देखने को मिला है। जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के भाव 6200 के आसपास चल रहे हैं। भरतपुर मंडी में सरसों के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है सरसों के भाव ₹150 तक गिर गए हैं अंतिम भाव ₹5731 प्रति क्विंटल रिपोर्ट किया गया है। अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो चरखी दादरी मंडी में सरसों का रेट ₹50 सुधर कर ₹6100 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। रेवाड़ी मंडी में 42 कंडीशन सरसों का भाव 6080 का रहा। सरसों की कुल आवक 125000 पर चल रही। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 31 Jan 2023 

प्लांटों पर क्या रहे भाव
बड़े बड़े प्लान्टों ने भी सरसों के खरीद भाव को घटा दिया। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 75 रुपये तक गिर गये और टोप भाव 6675 का देखने को मिला। इसके अलावा गोयल कोटा प्लान्ट ने भी सरसों के अंतिम भाव 6050 पर स्थिर रहे। आगरा BP और शारदा प्लान्ट पर सरसों के भाव ₹125 गिरकर होकर 6475 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गए

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो हरियाणा की आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5780, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5700 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5822 रुपए प्रति कुंटल तक रहा । राजस्थान की रावतसर मंडी में सरसों का रेट 5804 संगरिया मंडी में सरसों का भाव 5270 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 5851 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5716 देवली मंडी में सरसों का रेट 6000 और नई सरसों का रेट 5100 रुपए अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 2524 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है। फसलों के नुकसान होने पर मिल रहा 15 हजार तक का मुआवजा | देखें पूरी खबर

विदेशी बाजार में गिरावट
विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है मलेशिया के वायदा बाजार में बाम तेल का अप्रैल महीने का वायदा 123 रिंगिट तक कमजोर होकर 3813 रिंगिट पर बंद हुआ शिकागो के CBOT पूर्वी सोया तेल की कीमतें 0.31 सेंट तक कमजोर हो गई

तेल और खल भाव
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को 14 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1248 रुपये और 1238 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 10 रुपये तेज होकर भाव 2495 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक मंगलवार को भी 1.25 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक इतनी ही हुई थी। PM किसान की 13वीं किस्त से पहले जरूर कर लें ये काम

रसों में आगे क्या
किसान साथियों यहां से आगे दो-चार दिन तक सरसों की चाल में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन होने की संभावना कम है। हालांकि नई सरसों आने के समय आवक का दबाव बन सकता है और सरसों के भाव और थोड़ा बहुत नीचे जा सकते हैं इसलिए किसान साथियों से निवेदन है कि अगर खराब मौसम के चलते सरसों के भाव थोड़ा बहुत उछलते हैं तो माल को निकाला जा सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से ही करें।