Movie prime

ठहराव के बाद बासमती फिर से हो सकता है तेज | रोके या बेचे | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

basmati rate

किसान साथियो बासमती धान चावल बाजार में पिछले एक सप्ताह से लगभग ठहरा हुआ है या फिर यह कहा जा सकता है कि धीरे-धीरे गिरावट की तरफ ही बढ़ा है। मध्य प्रदेश की पिपरिया मंडी में पिछले एक सप्ताह में धान के भाव 300 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट चुके हैं। हरियाणा पंजाब में भी भाव धीरे-धीरे नीचे की तरफ सरक रहे हैं। हरियाणा पंजाब और शेष उत्तरी भारत में अधिकतर किसान अपनी फसल को बेच चुके हैं। अब व्यापारी भी भाव गिरने की उम्मीद में खरीद को धीमा कर रहे हैं। हालांकि बासमती के जानकारों का कहना है कि थोड़े ठहराव के बाद बासमती का बाजार फिर से बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट में हम बासमती की तेजी मंदी का सटीक विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

हाथों हाथ बिका बासमती
किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि इस साल सीज़न की शुरुआत से ही धान और चावल में जबरदस्त तेजी बन गई थी। चावल मिलों ने पूरे सीज़न के दौरान जम कर खरीदी की और तैयार चावल भी हाथों हाथ बेचकर मुनाफा कमाया। इस दौरान विदेशी कंपनियों ने उनकी ज़रुरत के अनुसार भरपूर मात्रा में बासमती खरीद के आर्डर दिए। बासमती के बाजार के जानकारों के अनुसार इस सीजन में लगभग 25 लाख टन से अधिक बासमती चावल का निर्यात आर्डर मिल चुका है और इसमें से आधा आर्डर की पूर्ति की जा चुकी है। गेहूं आज भी 100 रुपये टूटा | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 30 Jan 2023

एक हफ्ते से क्यूँ गिर रहे भाव
लेकिन बासमती के बाजार में अब बड़ी समस्या यह बन गई है कि चावल की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी आ चुकी है जिसके चलते एक बार फिर से विदेशी कंपनियों ने चुप्पी साध ली है और आयातक अब भाव गिरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मंडी भाव टुडे ने दिल्ली बेस्ड एक निर्यातक से बात की है। उन्होंने बताया कि उनके पास 8800 रुपये के हिसाब से बासमती 1121 स्टीम निर्यात के ऑर्डर हैं। लेकिन ये ऑर्डर उस वक़्त लिया गया था जब भाव कम थे। अब उन्हें माल सप्लाई करना है लेकिन 1121 स्टीम आज की डेट में 9700 तक पहुँच चुका है। ऐसे में अब वे भाव गिरने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उन्हें कम से कम नुकसान हो। यही स्थिति अन्य निर्यातकों की भी है। सभी वेट एंड वाच स्थिति में बैठे हुए हैं इसलिए खरीद धीमी पड़ रही है। भारी नुकसान के बाद अब सरसों में बन सकता है सुधार | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशों में बासमती की अच्छी मांग
डिमांड और सप्लाई को देखें तो सउदी अरब और ईरान में बासमती की पाइप लाइन खाली है। पाकिस्तान में इस साल बासमती इतना है नहीं की इन देशों की जरूरत को पूरा कर सके। भारत के अलावा कहीं से बासमती चावल उपलब्ध होने की संभावना कम है । इसलिए आने वाले समय में चावल की मांग बढ़ने की प्रबल संभावना है। चालू साल में भारतीय बासमती 1401 व ट्रेडिशनल बासमती 30 की मांग सबसे ज्यादा है और इनकी उपलब्धता सबसे कम है। इसलिए खास तौर पर 1401, पूसा बासमती 1 और बासमती 30 के भाव में मंदा होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मार्केट में और  तेजी के लिए थोड़ा समय लग सकता है। बात 1718 और 1121 की करें तो इन वैरायटी में सप्लाई अभी बनी हुई है जिससे इनके भाव में ज्यादा तेजी की उम्मीद फिलहाल नहीं है। फरवरी महीने में बासमती खरीद का नया आर्डर आने की उम्मीद है क्योंकि सभी ने अभी तक जरूरत के हिसाब से ही खरीद की है। और स्टॉक में माल नहीं गया है। फसलों के नुकसान होने पर मिल रहा 15 हजार तक का मुआवजा | देखें पूरी खबर

धान के भाव की अपडेट
धान के भाव की बात करें तो इस समय धान 1401 हरियाणा पंजाब में लगभग 5000-5250 की रेंज में बना हुआ है। जबकि 1718 का भाव 4700 व 1121 का भाव 4900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास घूम रहा है। मध्यप्रदेश में 1121 का भाव 4400 और 1718 का भाव 4200 रु के आसपास है। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 30 January 2023

धान मे आगे क्या
पिछले एक हफ्ते से बाजार ठंडा जरूर चल रहा है लेकिन बासमती बाजार के जानकारों का कहना है कि धान चावल में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। आने वाले महीनों में रमजान की मांग भी निकलनी है। 20 फ़रवरी से शुरू होने वाले गल फ़ूड फ़ेस्टिवल से भी काफी उम्मीदें बंधी हुई हैं। देखा जाए तो आगे आगे बासमती की मांग बढ़ने की संभावना ज्यादा है। जैसे ही विदेशी मांग निकलेगी भाव फिर से ऊपर जाना शुरू होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत हर साल लगभग 44 लाख टन बासमती चावल का निर्यात करता है। कोविड महामारी के दौरान भी इसमें कोई कमी नहीं आई। इस साल जहां भारत में फसल काफी कम है वहीं पडौसी देश पाकिस्तान बांग्लादेश में फसल बड़े स्तर पर नष्ट होने से भारत का निर्यात बढ़ने की संभावना है कुल मिलाकर बासमती धान चावल में तेजी की ही धारणा है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। आपकी सुविधा के लिए बासमती चावल के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए हैं :-

बासमती चावल के भाव
Basmati Rice Rate 31 January 2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8400/8500 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 9000 से 9100 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9600/9700 तेजी 100

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7900/8050  तेजी 0
1718 गोल्डन 8500/8500 मन्दी 0
1718 स्टीम लाईट 9100/9200 तेजी 0

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव ₹ 7950/8050 तेजी 0
1509 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8550 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 9300 से 9400 तेजी 100

चावल पूसा
पूसा सेला भाव ₹ 8300 मंदी 50
पूसा Raw भाव ₹ 9250 तेजी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9400 से 9450 मंदी 50

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6950 मंदी 150
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 7300/7450 तेजी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 8200/8250 मंदी 50

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6950 मंदी 50

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5900 से 5950 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 6200  से  6300 मंदी 50
RH10 स्टीम भाव ₹ 6950 से 7000 तेजी 0

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 6200/6300 मंदी 50
सरबती गोल्डन भाव ₹ 6550/6600 मंदी 150
सरबती स्टीम भाव ₹ 6800 मंदी 0

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4500/4550 मंदी 25
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4600/4675 मन्दी 50
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4500/4525 मंदी 25

चावल सोना मसूरी स्टीम भाव ₹ 4050 तेजी 100

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या है?। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं । आशा है आपके लिए chawal ka rate 2023 की जानकारी उपयोगी होगी।

किसान साथियो इस पोस्ट में हमने धान निर्यात खबर 2023, pusa basmati 1718 mandi rate 2022, today paddy rate in west Bengal, क्या बासमती चावल का निर्यात बंद हो गया, dhan ka rate 2023, wheat price in up 2023, 1121 paddy price today, 1121 dhan rate, 1121 paddy price today 2022, 1509 dhan ka rate 2023, 1121 dhan price today, 1121 ka bhav, 1121 dhan ka rate 2023 today, 1401 rate today, 1718 dhan ka rate, Sugandha rate today, 1121 1509 dhan Narela mandi, Teji mandi report, basmati 1401 rate today, pusa 1509 paddy price, basmati 1121 price, export news, mandi bhav today की जानकारी दी गयी है उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी