Movie prime

Weather Update : हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में ठंड से कांपे लोग, अलर्ट जारी

Weather Update : हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में ठंड से कांपे लोग, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari : किसान साथियो पिछले 1 सप्ताह से उत्तर भारत के के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में कड़ाके की ठंड चल रही है।  इलाके में तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही सूरज की लुका छुपी व कोहरे का सिलसिला भी सितम दिखा रहा है। दिसंबर के महीने में आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश देखने को मिलती है लेकिन इस बार सुखी ठंड ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।  पिछले सालों में दिसंबर के अन्तिम सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाता था। क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश होती थी। पिछले साल भी 25 से 28 दिसंबर के दौरान बारिश दर्ज की गई थी।

क्या फिर से आयेंगे सरसों में 7000 के भाव? देखें सरसों के भविष्य को लेकर तेजी मंदी रिपोर्ट

परंतु इस साल दिसंबर में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। जबकि पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में केवल बादलवाही देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में ठंड अपने विकराल रूप धारण किए हुए हैं। हालांकि 12 बजे के बाद मौसम साफ़ हो जा रहा है। पिछले कई दिनों से सुबह के घंटों के दौरान कोहरे की सफेद चादर सम्पूर्ण इलाके को अपने आगोश में ले लेती है साथ ही तापमान में गिरावट जारी है। रविवार को हरियाणा, पंजाब व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 2.0 डिग्री से 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिस कारण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान भी 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।

यह भी पढ़ें :-निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं निर्यात का बनाया रिकार्ड | अब 2 रुपये किलो गेहूं बेचेगी सरकार
रविवार को हरियाणा में भी अधिकतर स्थानों पर आंशिक बादलवाही और सुबह के समय कोहरा छाया रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। ठण्डी हवाओं का भी प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाली 28 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 से 30 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और अधिकतर स्थानों पर आंशिक बादलवाही की संभावना बन रही है, परन्तु जैसे ही मौसम प्रणाली 31 दिसंबर को आगे निकल जाएगी उसके बाद कड़ाके की ठंड और शीत लहर और बढ़ेगी। यानी नए साल का स्वागत कंपा देने वाली ठंड से होगा।

यह भी पढ़ें :-धान में और कितनी तेजी बाकी | देखें बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

आज हरियाणा में न्यूनतम तापमान के आंकड़े
 गुरुग्राम 3.9°c, बालसमंद ( हिसार ) 3.9°c, नारनौल 4.2°c, फतेहाबाद 5.3°c, महेन्द्रगढ़ 2.4°c, हिसार 3.7°c, कौल ( कैथल) 5.3°c, भिवानी 5.3°c, झज्जर 5.4°c, नूह 5.4°c, मानेसर ( गुरुग्राम ) 5.8°c, अंबाला 6.9°c, चंडीगढ़ शहर 6.6°c, रोहतक 5.8°c, सोनीपत 6.1°c, कुरुक्षेत्र 6.4°c, सिरसा 6.6°c, यमुनानगर 7.3°c : स्त्रोत भारतीय मौसम विभाग