Movie prime

क्या फिर से आयेंगे सरसों में 7000 के भाव? देखें सरसों के भविष्य को लेकर तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard report

सरसों में आगे क्या? आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो सरसों का नया सीज़न आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। मंडियों में नयी सरसों का इंतजार होने लगा है। जबकि इन दिनों पुरानी सरसों की आवक भी 2 लाख बोरी के उपर बनी हुई है। जो कि सीधा संकेत दे रही है कि किसानों के पास फ़िलहाल पुरानी सरसों का काफी स्टॉक पड़ा हुआ है। कुछ किसान भाई सरसों के भाव तेज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सरसों के भाव पर बर्फ सी ज़मी हुई है और यह 6700-6800 के रेंज से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रहा है। इस रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की हर खबर का विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए ग्रुप join करें

ताजा मार्केट अपडेट
तेल मिलों की कमजोर मांग के चलते शनिवार को घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन भी सरसों के भाव स्थिर बने रहे। जयपुर में 42% कंडीशन की सरसों के भाव 6725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे । इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 6625 और भरतपुर में 6405 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कारोबार हुआ है। हरियाणा की बरवाला मंडी और आदमपुर मंडी में 6310 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से व्यापार हुआ। यह भी पढ़ें :-निर्यात प्रतिबंध के बावजूद गेहूं निर्यात का बनाया रिकार्ड | अब 2 रुपये किलो गेहूं बेचेगी सरकार
ब्रांडेड कंपनियों की बात करें तो सलोनी प्लान्ट पर सरसों के अंतिम रेट 7275 के आसपास रहे। BP ऑइल मिल और शारदा आगरा प्लान्ट पर सरसों के भाव 7100 के आसपास रहे। शनिवार को सरसों की कुल आवक 2.25 बोरी पर स्थिर बनी रही।

हाजिर मंडियों के भाव
हाजिर मंडियों की बात करें तो राजस्थान की श्री विजयनगर मंडी सरसों भाव 6181 रुपए, देवली मंडी सरसों भाव 6450 रुपए,  नोहर मंडी में सरसों भाव 6265 रुपए, रायसिंहनगर मंडी सरसों भाव 6241 रुपए, रावला मंडी सरसों भाव 6275 रुपए, सूरतगढ़ मंडी सरसों भाव 5980 रुपए, अनूपगढ़ मंडी सरसों भाव 6041 रुपए, श्री गंगानगर मंडी सरसों भाव 6122 रुपए, गोलूवाला मंडी सरसों भाव 6266 रुपए, घड़साना मंडी सरसों भाव 6320 रुपए, सादुलपुर मंडी सरसों भाव 6100 रुपए, रावतसर मंडी सरसों भाव 6160 रुपए, श्री करणपुर मंडी सरसों भाव 6250 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी सरसों भाव 6209 रुपए, चरखी दादरी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 6425, भिवानी मंडी में सरसों का भाव 6325, आदमपुर मंडी सरसों भाव 6310 और रेवाड़ी में 40 लैब की सरसों 6400 रुपए/क्विंटल की दर से बिकी। यह भी पढ़ें :-देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate 24 Dec 2022

सरसों की आवक स्थिर
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को 2.25 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि शुक्रवार को भी इसकी आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 80 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 20 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 25 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 25 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 70 हजार बोरियों की आवक हुई । यह भी पढ़ें :-धान में और कितनी तेजी बाकी | देखें बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

कोरोना ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता
किसान साथियो व्यापारियों के अनुसार चीन के साथ ही कई अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। अब कोरोना फिर से व्यापारियों के मन में चिंता पैदा करने लगा है। जाहिर सी बात है कि अगर चीन ने लॉकडाउन लगाया तो फिर चीन में खाद्य तेलों का आयात प्रभावित होगा, जिसका असर विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर पड़ने का डर बना हुआ है। उधर मलेशिया से खबर आ रही है कि प्रतिकूल मौसम के चलते मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। यह भी पढ़ें :- आज के गेहूं के ताजा भाव

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो हम अपनी रिपोर्ट में कई दिन से बता रहे हैं कि चालू रबी में सरसों की बुआई में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही सरसों का पुराना स्टॉक भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा बचा हुआ है। कुछ दिनों में नई फसल की आवक शुरू हो जायेगी तथा फ़रवरी - मार्च में आवकों का दबाव भी बनेगा। इसलिए मंडी भाव टुडे का मानना है कि जनवरी के महीने में किसान साथियो को एक बार सरसों बेचने के बारे में सोचना चाहिए। किसान साथियो हो सकता है कि आवक घटने के बाद 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की सरसों में तेजी बन जाए लेकिन 7000 के लेवल फिलहाल दूर लगते है। हालांकि जनवरी का महीना सरसों तेल की खपत का सीजन होने के कारण सरसों तेल की मांग फ़िलहाल बनी रहेगी, लेकिन इसके भाव तेजी, मंदी काफी हद तक आने वाले दिनों में सरसों की आवक और मलेशिया में पाम तेल एवं शिकागो में सोया तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।