Movie prime

धान में और कितनी तेजी बाकी | देखें बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

Basmati rate

धान में और कितनी तेजी बाकी | देखें बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम अलग अलग फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट लेकर आते रहते हैं। ज्यादातर यही देखा गया है कि किसी भी फ़सल में बहुत लंबे समय तक ना तो तेजी टिक पाती है और ना ही मंदी। लेकिन इस साल बासमती धान और चावल के भाव ने सबको चकित कर दिया है। सितंबर - अक्टूबर महीने में जबसे धान के सीज़न की शुरुआत हुई है तब से लेकर आज 25 दिसम्बर तक धान और चावल के भाव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अगर आपने अभी तक धान नहीं बेचा है तो आपके ये रिपोर्ट देखना जरूरी है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

कैसा रहा है सीज़न
किसान साथियो बासमती के बाजार पर मार्केट में चल रही खबरों का बड़ा असर होता है। सीज़न की शुरूआत में धान का उत्पादन ज्यादा होने की खबरें चल रही थी जिसके चलते 1121 के भाव 3200-3300 के रेंज में खुले थे। लेकिन जैसे जैसे आवक शुरू हुई पाकिस्तान और बांग्लादेश में बासमती की फ़सल खराब होने की खबरें चलने लगी। भारत में भी धान की कटाई के समय हुई बारिश ने काफी नुकसान किया। ईन सब ख़बरों के चलते भाव धीरे-धीरे तेजी की तरफ बढ़ने लगे। चूंकि मिलों में पुराना स्टॉक निल था इसलिए मिलों में जबरदस्त खरीद होने लगी। धीरे धीरे बासमती 1121 के भाव पहले 4000 के पार हुए फिर 4500 के नजदीक जाकर वापिस कई दिन तक 4100-4350 के आसपास घूमने लगे। इस दौरान 1121 के भाव 1401 और 1718 से काफी ऊंचे बने रहे। ये भी पढे :-देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 24 Dec 2022

धान में मिल रहे एतिहासिक भाव
जैसे जैसे सीज़न बढ़ा बासमती की अंतर्राष्ट्रीय डिमांड बढ़ने लगी। चावल मिलों की ऑर्डर बुक फुल होने लगी। तैयार चावल हाथों हाथ निर्यात में जाने लगा। इस दौरान 1401 और 1718 के माल की डिमांड में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। जिसका सीधा सा असर यह हुआ कि 1401 और 1718 के भाव में तूफानी तेजी बनने लगी। पिछले 10 दिन में 1401 और 1718 धान के भाव में 600-700 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी बन चुकी है। धान 1718 का भाव 4600 और 1410 का रेट 5000 के लेवल को पार कर चुका है। बासमती 1121 धान भी 4700 रुपये प्रति क्विंटल के उपर बिक चुका है। बासमती 1718 सेला चावल के भाव 7500 और 1718 स्टीम में 8400 तक के भाव आ चुके हैं। जबकि बासमती 1401 स्टीम चावल 9000 के लेवल को भी पार कर चुका है। बासमती धान और चावल के ये एतिहासिक भाव हैं। ऐसे भाव पहले कभी भी नहीं देखे गए हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या बासमती का टॉप भाव आ चुका है या इसमे और तेजी की गुंजाईश बची है। ये भी पढे :- बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 24 December 2022

धान में आगे क्या
किसान साथियो किसी भी कमोडिटी के अलग अलग भाव पर अलग अलग डिमांड देखने को मिलती है। जब बासमती के भाव कम थे तो जबरदस्त डिमांड निकल रही थी लेकिन अब भाव इतने ऊंचे जा चुके हैं कि इतने भाव पर डिमांड कम होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हाल फ़िलहाल की तेजी ईरान और सऊदी अरब से भविष्य में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना पर टिकी हुई है। हो सकता है कि बासमती के भाव यहां से आगे 100-200 और बढ़ जाएं लेकिन अगर आप इसके इंतजार में अपना माल नहीं निकाल रहे हैं तो आप बहुत बड़ा रिस्क ले रहे हैं। वैसे भी बासमती का बाजार अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। ऐसे में मौजूदा भाव को देखते हुए माल निकालने की सलाह दी जाती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। ये भी पढे :-देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 24 Dec 2022

आपकी सुविधा के लिए बासमती चावल के भाव नीचे दे दिए गए हैं
Basmati Rice Rate 25 Dec 2022

 

1121 चावल (1121 Basmati rice rate)
1121 गोल्डन सेला भाव ₹ 8600  से  8650 मंदी ₹50
1121 सेला भाव ₹ 8100  से  8150 मंदी ₹50
1121 स्टीम भाव ₹ 8700  से  9100 तेजी ₹100

1718 चावल (1718 Basmati rice rate)
1718 स्टीम  भाव ₹ 8200  से  8350 मंदी ₹50
 1718 गोल्डन सेला भाव ₹ 7750  से  7900
1718 सेला भाव ₹ 7400 मंदी  150

1509 चावल (1509 Basmati rice rate)
1509 सेला भाव ₹ 7350  से  7400 मंदी 100
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7750  से  7900 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 8200  से  8300 मंदी 100

ये भी पढे :-गेहूं का रकबा बढ़ा | रिकार्ड उत्पादन की उम्मीद | जाने गेहूं के भाव पर इसका असर

(1401 Basmati rice rate)
चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 8550  से  8800 मंदी 200

Taj Rice Rate
चावल ताज  सेला भाव ₹ 6100  से  6300 तेजी 50

Sugandha Rice Rate
चावल सुगंधा स्टीम  भाव ₹ 6800  से  7100  तेजी 250

सरबती चावल (Sharbati Rice Rate)
सरबती स्टीम भाव ₹ 6500 से 6600 तेजी 0
सरबती सेला भाव ₹ 6050  मंदी ₹ 100

PR 11/14 चावल(PR  rice rate)
PR 11/14 गोल्डन सेला भाव ₹ 4325  से  4400 तेजी 0
PR 11/ 14 स्टीम ₹ 4050  से  4200 तेजी 50
PR 11/ 14  सेला ₹ 4150  से  4250 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5200  से  5350 तेजी 50
RH10 स्टीम भाव ₹ 6200  से  6400 तेजी 200
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5600  से  5700 तेजी 0

ये भी पढे :-सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट देखना जरुरी है | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट