Movie prime

1718 और 1121 धान के भाव में इतना अन्तर क्यों | क्या 1121 को पटखनी दे पाएगा 1718 जाने रिपोर्ट में

1718 और 1121 धान के भाव में इतना अन्तर क्यों | क्या 1121 को पटखनी दे पाएगा 1718 जाने रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो 1121, 1718 और 1401 की आवक अब धीरे धीरे बढ़ने लगी है। 1509, 1692 और 1847 के मुकाबले इन पुरानी वैरायटी के भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। 1121 की बात करें तो टॉप क्वालिटी धान का भाव कल दिल्ली की नरेला मंडी 4751 रुपए प्रति क्विंटल तक बोला गया है। जबकि 1718 के भाव इस सीज़न में 4350 का भाव दिखा रहे हैं। साथियों पिछले तीन-चार साल की ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर 1121 और 1718 के भाव में लगभग 200 रुपये का अंतर रहता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। 1121 और 1718 के भाव में लगभग 500 रुपये तक का अंतर देखा गया है। बात कल के भाव की करें तो दिल्ली की नरेला मंडी में 1718 के टॉप भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल के उपर नहीं है जबकि 1121 में 4751 के भाव लगे हैं। यानि कि  1121 और 1718 धान के भाव में लगभग 550 रुपये का अंतर बना हुआ है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

क्या है इस बड़े अन्तर की वज़ह
किसान साथियो 1121 और 1718 धान के भाव में इस अन्तर को समझने के लिए चावल के भाव पर नजर डालना जरूरी है। इस समय 1121 का टॉप क्वालिटी स्टीम चावल का थोक भाव 10800 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि 1718 में टॉप क्वालिटी का स्टीम चावल 9800 से उपर नहीं है। चावल के भाव में अन्तर होने के कारण ही 1121 और 1718 धान के भाव में इस साल यह अन्तर दिख रहा है। पिछले साल की बात करें तो 10 जनवरी 2022 को 1121 स्टीम क्वालिटी चावल का टॉप भाव जब 9900 हुआ था उस समय 1121 धान का रेट 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गया। इसी हिसाब से पिछले साल जब 1718 स्टीम का भाव 9300 रुपये प्रति क्विंटल हुआ था तब धान के भाव 4900-5100 चल रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह समय जनवरी का था और धान का सीजन शुरू होकर 3 महीने हो चुके थे। पिछले कई सालों से यही देखने को मिल रहा है कि सीज़न के आगे बढ़ने पर 1121 और 1718 के भाव अन्तर कम होता जाता है। कई मंडियों में तो 1718 ने 1121 को पटखनी भी दी है। अब देखने वाली बात यह है कि चावल के भाव में अन्तर होने के बावजूद इस सीज़न में 1718 धान के भाव 1121 को पटखनी दे पाते हैं या नहीं।

पंजाब से आवक के बाद ही मिलेंगे सही भाव
किसान साथियों चालू सीजन में अभी तक पंजाब की मंडियों से 11 21 17 18 की आवक नहीं देखने को मिली है। आमतौर पर यही देखा जाता है कि पंजाब की मंडियों में 1121 और 17 18 धान के भाव हरियाणा, राजस्थान मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों से ज्यादा रहते हैं। 1121 में 4790 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पहले ही देखे जा चुके हैं अब देखने वाली बात यह है कि पंजाब में 1121 धान के भाव किस रेंज में खुलते हैं।

1509 में चल रहा मंदी का दौर
सरकार द्वारा न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को घटाने के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। नई नोटिफिकेशन के जारी न होने के कारण अभी तक 1509, 1692 और 1847 के चावल का निर्यात नहीं हो पा रहा है। हालत यही है कि पहले से किए गए ऑर्डर की डिलीवरी भी नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि 1509 की खरीद धीरे-धीरे कमजोर होने लगी है कई मंडियों में ऐसा रुझान देखा गया है कि 1509 के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। इसीलिए पिछले 2 दिन में 1509 धान के भाव ₹200 तक टूट चुके हैं। 1509 हाथ धान के भाव 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने के बाद अब 3600-3700 की रेंज में बोले जा रहे हैं। 1847 कंबाइन क्वालिटी धान के भाव धीरे-धीरे 3000 के नीचे फिसलने लगे हैं। किसान और निर्यातक उम्मीद लगा रहे हैं कि सरकार इस मामले में ही जल्दी ही नोटिफिकेशन निकाल देगी और फिर से सब कुछ सामान्य हो जाएगा। व्यापार अपने विवेक से करें

आपकी सुविधा के लिए 13 अक्टूबर के भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

दिल्ली के रेट
नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4742

नरेला मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3632 तेजी 32
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4751

पंजाब के रेट

जंडियाला गुरु मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3550
धान 1847 भाव ₹ 3250

गिद्दड़बा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3530
धान 1692 भाव ₹ 3530
धान 1847 भाव ₹ 3200

खनौरी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3561 मंदी 39

फजिल्का मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3603 तेजी 3

अमृतसर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3381
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000

मुक्तसर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3460

सुनाम मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3650
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3250

हरियाणा के रेट
टोहाना मंडी
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3050 मंदी 200
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3380 मंदी 70
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3600
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3670

रतिया मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3541
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3691
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3215
धान PB1 भाव ₹ 3900

सिरसा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3584 तेजी 12
धान PB1 भाव ₹ 3945

गन्नौर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3601
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3201
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4701

जींद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3785
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3360
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3521 तेजी 21

समालखा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3321 मंदी 30
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3651 मंदी 70
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2951
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3425

फतेहाबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3620
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3931

बेरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3321
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3716 तेजी 5
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3081
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3501

जुलाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3751

कैथल मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4025
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3050

खरखौदा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3251 मंदी 60
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3561 मंदी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3421 तेजी 20

बल्लभगढ़ मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3061
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4345
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3238

पिहोवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400 मंदी 40
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3050

सफीदों मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3770 मंदी 13
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400 मंदी 31
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3591 मंदी 20
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000 मंदी 11
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3612

हांसी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3771 तेजी 6
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3351 मंदी 49
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3300
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2800
आवक 15000 बैग्स

नारनौंद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3711

रादौर मंडी
धान DP भाव ₹ 4365
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
आवक 7000 बैग्स

नूह मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3525
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000

लाडवा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450 तेजी 10
धान PB1 भाव ₹ 4200
धान 1847 भाव ₹ 3100

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450 तेजी 19
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3780 मंदी 1
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000 मंदी 111
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3515 तेजी 40
धान DP 1886 हाथ भाव ₹ 4050 तेजी 109
आवक 10000 बैग्स

सोनीपत मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3571
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3251
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3000
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3301
आवक 40000 बैग्स

राजस्थान के रेट
कोटा मंडी
धान सुगंधा भाव ₹ 2451 मंदी 49
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3201 मंदी 139
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3701 तेजी 101
आवक 5000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3800 तेजी 2000
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3225 तेजी 14
धान सुगंधा भाव ₹ 2670 तेजी 15
आवक 4000 बैग्स

हनुमानगढ मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300

MP के रेट
डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150
आवक 60000 बैग्स

दतिया मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3120

UP के रेट
अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3385 तेजी 5
धान सुगंधा भाव ₹ 2940 तेजी 110
धान सरबती भाव ₹ 2680 मंदी 20

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3360
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2900
आवक 20000 बैग्स

इटावा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2850
धान ताज भाव ₹ 2200
धान RH10 भाव ₹ 2000

छर्रा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3301 मंदी 100
धान सुगंधा भाव ₹ 2850 मंदी 51
आवक 25000 बैग्स

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3411 तेजी 11
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान RH10 भाव ₹ 2541 मंदी 30
धान ताज भाव ₹ 2700 तेजी 17
धान सरबती भाव ₹ 2650 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 2950

हसनपुर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2700
धान RH10 भाव ₹ 2500 मंदी 70

खैर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3101 मंदी 115
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3352 मंदी 59
धान सरबती भाव ₹ 2601 मंदी 1
धान सुगंधा भाव ₹ 2901
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3651
आवक 60000 बैग्स

डिबाई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3350 मंदी 50
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000 मंदी 125
धान सुगंधा भाव ₹ 2900

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।