Movie prime

क्या 1718 और 1401 धान पलटेगा गेम, क्या 1121 के उपर जाएगा भाव

1121 rate

क्या 1718 और 1401 धान पलटेगा गेम, क्या 1121 के उपर जाएगा भाव

किसान साथियो धान की अलग अलग वैरायटी की डिमांड को लेकर समय समय पर माहौल बदलता रहता है। एक समय था जब बासमती 30 नंबर (CSR-30) को टोप वैरायटी माना जाता था और इसके भाव अन्य वैरायटी से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज रहते थे। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ग्राहको का धीरे धीरे टेस्ट बदलने लगा और बासमती 30 की मांग घटने लगी। बासमती की अन्य उच्च वैरायटी बासमती 30 को विस्थापित करने लगी। मांग घटने की वज़ह से भाव में भी गिरावट होने लगी। और अब आलम यह है कि बासमती 30 आज की डेट में विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियों बासमती 30 का जिक्र इसलिए किया जा रहा है क्योंकि फिर से बासमती के बाजार में वैरायटिओं के बीच फिर से उथल-पुथल का माहौल बन रहा है। बासमती 1509 धान की डिमांड इस बार अधिक बनी हुई है यही कारण है कि कुछ  मंडियों में 1509 के भाव आज भी 1121 और 1718 के ऊपर चल रहे हैं । बासमती 1121, 1401 और 1718 के भाव भी एक दूसरे को पटखनी दे रहे हैं।

क्या इस साल 4000 के ऊपर रहेंगे 1121 और 1718 के भाव

चालू सीज़न में 1401 धान 4000 रुपये प्रति क्विंटल के पार बिक चुका है। जबकि 1121 के भाव भी 3600 से 4001 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। 1509 धान भी टक्कर दे रहा है और इसके भाव 3400 से 3650 तक बोले जा रहे हैं । जहां तक चावल के भाव की बात है हरियाणा की तरावड़ी मंडी में 1121 सेला चावल 7500 से 7600 की रेंज में चल रहा है जबकि करनाल में 1121 सेला के भाव 7600 से 7700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। अगर स्टीम क्वालिटी के भाव को देखा जाए तो 8300 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल की रेंज बनी हुई है। 1401 चावल में स्टीम क्वालिटी का रेट ₹7700 तक चल रहा है जबकि सेला में इसके भाव 7300 के आसपास हैं। 1509 सेला चावल के भाव 6300 से 6400 की रेंज में है इन भावों को देखते हुए 1509 के भाव 1121 से काफी कम होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा।

ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 22 Oct 2022

पिछले सीजन का ट्रेंड देखे तो शुरुआत में 17 18 धान के भाव 1121 से ₹200 प्रति क्विंटल तक कम चल रहे थे लेकिन सीजन के पीक समय में ऐसे कई मौके आए जब 1718 धान बाकी वैरायटी से ऊंचे भाव में बिका था। चालू सीजन में अभी से ही ऐसा माहौल दिखने लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1718 धान 1121 के मुकाबले ज्यादा लंबा और मोटा है। इस लिहाज से आने वाले समय में 17 18 धान की मांग बढ़ सकती है। 1401 के भाव पर गौर करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि 1401 धान का भाव भी 1121 को पटखनी दे सकता है

आपकी जानकारी के लिए धान मंडियों के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं

तरनतारन मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 40
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3480 मंदी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3575
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3841 तेजी 82
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3870 तेजी 75
धान P7 भाव ₹ 3305

पिल्लू खेड़ा
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3220 मंदी 31
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3599 मंदी 26
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3749 तेजी 16
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3881 तेजी 102

नरेला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3950
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3100 - 3450
धान 1718  हाथ भाव ₹ 3700
धान सरबती भाव ₹ 2680
धान ताज भाव ₹ 2500
धान सुगंधा भाव ₹ 2875
आवक  70000 बैग्स

समालखा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3131
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3461 मंदी 39
धान 1718 भाव ₹ 3751 तेजी 20
धान 1121 भाव ₹ 4001 तेजी 100

टोहाना मंडी
धान DP भाव ₹ 3610
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3311
धान 1125 भाव ₹ 3280 मंदी 190

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 3425 मंदी 28
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3311 मंदी 90

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3550

रानिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3361 मंदी 51
धान PB1 भाव ₹ 3012

नारनौंद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3551
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3271

गोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3326 मंदी 30
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501 मंदी 44
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3591 मंदी 87
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3411
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3851 मंदी 12

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 तेजी 200
धान RH10 भाव ₹ 2550
धान सरबती भाव ₹ 2660 तेजी 60
धान सुगंधा भाव ₹ 2900 तेजी 50
आवक 3500 बैग्स

असंध मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3220

लाडवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3676
धान DB भाव ₹ 3665

पीहोवा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3561

बेरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3400 मंदी 100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3861
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3751 तेजी 51

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3631

गन्नौर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3501
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3701 मंदी 40
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3901 मंदी 20

खनौरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3400
धान 1401 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500

नुह मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3325 मंदी 75
धान 1121 भाव ₹ 3750 तेजी 29
धान 1718 भाव ₹ 3450

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3660
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3971 तेजी 190

कलायत मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200 मंदी 91
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 120
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3600

जींद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3321
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3541
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3381
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3750
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3511 मंदी 139
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3854

छर्रा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3050 से 3350
धान सुगंधा भाव ₹ 2700 से 2811
धान सरबती भाव ₹ 2400 से 2561
आवक  25000 बैग्स

ये भी पढे :- दिवाली के बाद क्या रहेगा सरसों का रूझान, सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

इस पोस्ट में आपको 2022 में धान का रेट कितना होगा? हरियाणा में 1121 धान का क्या भाव है? धान का भाव मंडी में क्या है? उत्तर प्रदेश में धान का भाव क्या है? सबसे मोटा धान कौन सा है? 1718 धान का रेट क्या है? आदि सवालों के उत्तर मिल गए होंगे अन्य जानकारी के लिए आप हमारी App डाउनलोड कर सकते हैं