क्या इस साल 4000 के ऊपर रहेंगे 1121 और 1718 के भाव

क्या इस साल 4000 के ऊपर रहेंगे 1121 और 1718 के भाव | धान की सबसे सटीक रिपोर्ट
किसान साथियों पिछले 3 साल से हम आपके लिए धान के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं। मंडी भाव टुडे पर हमने कोशिश की है कि आपको सीजन का टॉप भाव दिलाने में कुछ सहयोग कर सकें। चालू सीजन में 1121 और 1718 के अभी तक के भाव उत्साहित करने वाले नहीं दिख रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या धान का भाव 4000 के ऊपर जा सकता है।
किसान साथियों धान के भाव पर तीन चीजों का बड़ा असर पड़ता है। धान के भाव पर सबसे ज्यादा प्रभाव चावल के भाव का पड़ता है। चावल का भाव को देखते हुए ही धान के भाव उपर या नीचे होते हैं। चावल के लेटेस्ट भाव को देखें तो 1121 स्टीम क्वालिटी चावल का भाव 8500 से ₹8700 प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है जबकि इसका सेला चावल 8000 के आस पास बिक रहा है इन भावों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 1121 धान का भाव 4000 के ऊपर या इसके आस पास रह सकता है।
दूसरे पहलू को देखें तो वह है डिमांड और सप्लाई। साथियों जैसा कि आपको पता है कि इन दिनों 1509 धान की जबरदस्त आवक देखने को मिल रही है। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली NCR की मंडियों में 300000 बोरी से ज्यादा की आवक हो रही है। आवक के बढ़ने से भाव पर दबाव बनना लाज़िमी है। यही कारण है कि 1509 धान का भाव 3800 से गिरकर 3400-3600 के रेंज में आ चुका है। इसी तरह से अगर 1121 और 1718 को देखें तो हाल फ़िलहाल इनकी आवक शुरू नहीं हुई है। इक्का-दुक्का मंडियों में कंबाइन से कटा हुआ कुछ माल आया है लेकिन यह अच्छी क्वालिटी का माल नहीं बताया जा रहा है। इसलिए भाव भी 3100 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक ही निकले हैं। हो सकता है कि अच्छी क्वालिटी का माल आने पर भाव में सुधार देखने को मिले। जहां तक रकबे की बात है इस साल बासमती 1121 और 1718 का रकबा बढ़ा है। पिछले दिनों हुई बारिश से हल्का नुकसान जरूर हुआ है लेकिन इसके बावजूद बासमती धान के बम्पर की उम्मीद जतायी जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में आवक का दबाव भी पड़ेगा।
तीसरा बड़ा कारण जो कि बासमती के भाव को प्रभावित करता है वो है विदेशों से आ रही डिमांड। विदेशी डिमांड की बात करें तो इस साल अच्छी खासी डिमांड रहने वाली है क्योंकि बासमती का पिछला स्टॉक शून्य था। पिछले दिनों बाजारों में 1 दाना भी बासमती 1121 का नहीं मिल रहा था। निर्यात ऑर्डर पेंडिंग चल रहे थे। हालांकि बासमती 1509 ने इस डिमांड को पूरा करने में काफी योगदान दिया है। लेकिन फिर भी अंदाजा है कि जो ऑर्डर केवल 1121, 1718 और 1401 के थे वे पेंडिंग ही चल रहे होंगे। ऐसे में यहा कहा जा सकता है कि डिमांड की कमी फ़िलहाल नहीं है
क्या 4000 के उपर रहेंगे भाव
किसान साथियो बासमती की चाल को समझना कोई आसान काम नहीं है। विदेशी ख़बरों से बाजार में भाव में तेजी मंदी प्रभावित होती रहती है। ऐसे में मोजूदा माहौल को देखते हुए 4000 के भाव दूर नहीं लगते। आने वाले एक हफ्ते में बाजार की दिशा दशा तय होनी है। डिमांड और सप्लाई को देखते हुए बाजार में बड़ी मंदी तो नहीं लगती लेकिन आवक दबाव जरूर देखने को मिलेगा। समय समय पर थोड़ा थोड़ा माल निकालते रहने की सलाह दी जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
आपकी सुविधा के लिए धन के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं
करनाल
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3650
आवक 15000 कट्टे
टोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3350
समालखा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3303 तेजी 42
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3585 मंदी 115
आवक 8000 बैग्स
पीहोवा मंडी
धान PR14 भाव ₹ 2350
कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3280 मंदी 10
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3625 तेजी 15
धान 1718 भाव ₹ 3360
धान 1121 भाव ₹ 3200 बिकी नहीं
धान P.R 14 2250
आवक 80000 कट्टे
धान 1718 भाव ₹ 3700
सिरसा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3390
नरवाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250 मंदी 100
रानिया मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3407 तेजी 7
गोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250 मंदी 27
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3611 तेजी 51
जुलाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3331 मंदी 91
खरखौदा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3286
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3612
रतिया मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3485
लाडवा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3555
असंध मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3325
ऐलानाबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
जींद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3631
फतेहाबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3490
नुह मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3450
मदलोडा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3321 मंदी 39
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3701 तेजी 16
धान 1718 भाव ₹ 3511
कोटकपूरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3640 तेजी 50
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 3285
आवक 6000 बैग्स
नरमा भाव ₹ 8350
सुनाम मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3490
धान 1401 भाव ₹ 3405
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3515
फजिल्का मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3525 मंदी 56
अमृतसर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3570
धान 1718 भाव ₹ 3625
धान 1121 भाव ₹ 3600
धान P07 भाव ₹ 3375
तरन तारण मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000/3501
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3125/3476
आवक 9000
जीवननगर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3381
खैर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3250 मंदी 201
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3461
आवक 15000 बैग्स
धान सुगंधा भाव ₹ 2901 तेजी 50
आवक 2000 बैग्स
धान सरबती भाव ₹ 2501
आवक 500 बैग्स
बहज़ोई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500 तेजी 50
धान RH10 भाव ₹ 2500 तेजी 50
धान ताज भाव ₹ 2500
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
आवक 30000 बैग्स
चन्दौसी मंडी
धान RH10 भाव ₹ 2550
धान ताज भाव ₹ 2650
आवक 7000 बैग्स
छर्रा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
हाथरस मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3451
धान सुगंधा भाव ₹ 2800
धान सरबती भाव ₹ 2300
आवक 10000 बैग्स
डिबाई मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान सरबती भाव ₹ 2525
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान सुगंधा भाव ₹ 2850
धान RH10 भाव ₹ 2500
आवक 7000 बैग्स
जहांगीराबाद
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000/3150
आवक 4000 कट्टे
धान सुंगंधा भाव ₹ 2700
आवक 2000/2500 कट्टे
धान सरबती भाव ₹ 2400
आवक 2000 कट्टे
धान ताज भाव ₹ 2750
आवक 2000/2500 कट्टे
अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3480 तेजी 30
आवक 30000 बैग्स
गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 2850
धान RH10 भाव ₹ 2550
आवक 25000 बैग्स
खुर्जा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3200/3400
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2500/3000
धान सुंगंधा भाव ₹ 2500/2700
धान सरबती भाव ₹ 2200/2400
आवक 5000 कट्टे
बुलंदशहर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3451
आवक भाव ₹ 6000/7000 कट्टे
धान सरबती भाव ₹ 2401
आवक 200 कट्टे
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2900/3100
आवक 5000 कट्टे
संभल
धान RS 10 भाव ₹ 2630
ताज भाव ₹ 2700
कोटा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2800/3500
धान सुंगंधा भाव ₹ 2800/3000
आवक 17000/18000 कट्टे
डबरा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3150 मंदी 25
आवक 20000 बैग्स
एटा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3000
धान ताज भाव ₹ 2100
धान सुगंधा भाव ₹ 2200/2300
आवक 2000 कट्टे
शाहजहाँपुर
धान PR 13 भाव ₹ 1500/1650 (+30)
धान PR 26) भाव ₹ 1700/1750 (+50)
धान 1509 भाव ₹ 2800/3200
आवक 1,00000 कट्टे
बूंदी मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2600/3250
धान सुगंधा भाव ₹ 2400/2600
आवक 40000/45000 कट्टे
धान मैनपुरी
धान 1509 भाव ₹ 2500/2900
ताज भाव ₹ 2600
आवक 5000 कट्टे