Movie prime

सरसों के बाजार से क्या मिल रही है अपडेट | जाने इस रिपोर्ट में

सरसों के बाजार से क्या मिल रही है अपडेट | जाने इस रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों जैसा कि हम अपनी रिपोर्ट में लगातार बता रहे हैं कि सरसों के बाजार में फिलहाल फंडामेंटल मजबूती बनी हुई है । सरसों के भाव धीरे-धीरे करके अपने निचले स्तरों से ₹500 तक बढ़ गए हैं। सोयाबीन का बाजार दो इससे भी ज्यादा तेजी दिख रहा है कृति प्रांत पर जहां एक हफ्ता पहले 4200 की रेट दिखाई दे रहे थे अब वहां पर 4800 के रेट बन गए हैं। तेल तिलहन के बाजार में आई यह तेजी कितने टिकाऊ है और बाजार कितना और तेज हो सकता है यह लाखों रुपए का सवाल बन गया है। दोस्तों सरसों और सोयाबीन का बाजार इस समय काफी बढ़ चुका है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में टैरिफ को लेकर भारी राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं ऐसे में बाजारों में रिस्क बढ़ गया है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26% की रिसिप्रोकल टैक्स की घोषणा कर दी है। हालांकि इस टैक्स से तेल तिलहन का बाजार फिलहाल प्रभावित होता नहीं दिख से। बदलाव के इस माहौल में आपको बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मंडी मार्केट मीडिया ने तेल तिलहन के बाजार का गहराई से विश्लेषण किया है और अंतर्राष्ट्रीय खबरों को संज्ञान में लेते हुए आपके लिए यह रिपोर्ट तैयार की है।

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियों अगर कल के बाजार की बात करें तो सरसों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। कल देशभर में सरसों की कुल आवक 11.50 लाख बैग दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद बाजार में मजबूती बनी रही। जयपुर में कंडीशन सरसों का भाव 6425 के करीब पहुंच गया जो कि हमारे द्वारा एक हफ्ता पहले दिया गया टारगेट था। भरतपुर में भी सरसों का बाजार 6050 को पार कर गया है और अंतिम भाव 6090 का रिपोर्ट किया गया है अंदर की आवाज यह है की मंडी में इतनी तेजी नहीं है जबकि प्लांट में भाव ज्यादा बढ़ाए जा रहे हैं। बड़ी मिलों के हाथ में भाव की दिशा है, जबकि छोटी मिलें कीमतों में डिसपैरिटी के चलते फिलहाल बंद हैं और दामों में गिरावट (करेक्शन) का इंतजार कर रही हैं। अन्य मंडियों के भाव को देखें तो दिल्ली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6150, चरखी दादरी में ₹ 6125, अलवर में ₹ 6200, बरवाला में ₹ 5950, हिसार में ₹ 6000, मुरैना में ₹ 6150, ग्वालियर में ₹ 6050, खैरथल में ₹ 6100, टोंक में ₹ 5980, निवाई में ₹ 6000, सिवानी में ₹ 5850 और गंगापुर सिटी मंडी में सरसों का रेट ₹ 6172 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। सरसों की आवक बढकर 11 लाख बोरी के पार हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले साल 2 अप्रैल को सरसों की आवक 7.25 लाख की हुई थी और जयपुर में भाव 5525 रुपए प्रति क्विंटल के चल रहे थे।

प्लांटों पर क्या हुई हलचल
कल सरसों के भाव में स्थिरता और हल्की तेजी देखी गई। सलोनी ग्रुप के शमसाबाद (आगरा), दिग्नेर (आगरा), कोटा और मुरैना प्लांट्स पर सरसों का भाव ₹ 6950 रहा, जबकि अलवर प्लांट पर भाव ₹ 7000 तक दर्ज किया गया। अडानी ग्रुप के बूंदी और अलवर प्लांट्स पर सरसों का रेट ₹ 6275 रहा, जिसमें ₹ 100 की तेजी देखने को मिली। वहीं बीपी प्लांट (आगरा) पर ₹ 6700 भाव रहा, जिसमें ₹ 50 की तेजी रही। शारदा प्लांट (आगरा) पर भी ₹ 6700 का रेट दर्ज किया गया, जो स्थिर रहा। अडानी विल्मर के बूंदी, अलवर और गोहाना प्लांट्स पर भी सरसों का रेट ₹ 6275 तक रहा।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |  

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का रेट ₹ 5850 से ₹ 6070 और पीली सरसों ₹ 6950 से ₹ 7450, दूनी मंडी (टोंक) में सरसों का रेट ₹ 5400 से ₹ 6100, नोहर मंडी में सरसों ₹ 5866 से ₹ 5931 और पीली सरसों ₹ 6200 से ₹ 6950, जैतसर मंडी में सरसों ₹ 5200 से ₹ 5713 और पीली सरसों ₹ 6000 से ₹ 6900, श्रीविजयनगर मंडी में सरसों ₹ 5273 से ₹ 5586, रायसिंहनगर मंडी में सरसों ₹ 5200 से ₹ 5792, बीकानेर मंडी में सरसों ₹ 5100 से ₹ 5871 और पीली सरसों ₹ 7500 से ₹ 8300, पिपरिया मंडी में सरसों ₹ 5280 से ₹ 5445, सिरसा मंडी में सरसों ₹ 5300 से ₹ 5860, ऐलनाबाद मंडी में सरसों ₹ 5400 से ₹ 5950, संगरिया मंडी में नई सरसों ₹ 5502 से ₹ 5906, खाजूवाला मंडी में नई सरसों ₹ 4900 से ₹ 5900 और पीली सरसों ₹ 6000 से ₹ 7500, गजसिंहपुर मंडी में सरसों ₹ 5391 से ₹ 5816, सिवानी मंडी में नॉन सरसों ₹ 5625 और 40 लैब सरसों ₹ 5925, आदमपुर मंडी में सरसों ₹ 6100, फतेहाबाद मंडी में सरसों ₹ 5500 से ₹ 5880 और भट्टू मंडी में सरसों का रेट ₹ 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

विदेशी बाजारों की अपडेट
आज की अंतरराष्ट्रीय बाजार रिपोर्ट में सभी प्रमुख तेल वायदा बाजारों में गिरावट का माहौल दिख रहा है । मलेशिया के KLC में मई कॉन्ट्रैक्ट ₹4581 (-67), जून ₹4450 (-67), जुलाई ₹4352 (-56) और अगस्त ₹4282 (-46) पर गिरावट के कामकाज कर रहे हैं । CBOT में भी कमजोरी देखी गई, जहां सोया ऑयल मई वायदा ₹47.81 (-0.69), सोयाबीन ₹1016 (-13.50) और सोया मील ₹285.50 (-1.70) पर बंद हुआ।  चीन के डालियान एक्सचेंज पर भी गिरावट दर्ज हुई, जहां पाम ऑयल ₹9160 (-104) और सोया ऑयल ₹7888 (-108) पर कारोबार दिखा रहा है। आज के इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि वैश्विक खाद्य तेल बाजार में दबाव बना हुआ है और मांग कमजोर बनी हुई है।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |

तेल और खल पर अपडेट
भरतपुर में सरसों खल के भाव 2300 पर चल रहे हैं। बात जयपुर कच्ची घानी तेल की करें तो इस की कीमतें ₹1350 के करीब पहुंच चुकी हैं, जहां पिछली बार तेजी थमी थी। हालांकि अभी मांग का समर्थन बना हुआ है। खल की मांग सामान्य है, जिस कारण कल कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली।

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों जयपुर में सरसों के भाव में 6400 के भाव को छू लिया है और आगे तेजी बनी रहने के लिए यह जरूरी है कि सरसों के भाव इसी स्तर को मेंटेन करें। जिस तरह से विदेशी बाजारों में हलचल चल रही है उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि आज सरसों के भाव में थोड़ा सा करेक्शन देखने को मिल सकता है। सरसों की आवक आगे काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाली है। अगर आवक 7 लाख बोरी से नीचे आयी है तो भाव को समर्थन मिल सकता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि बाजार काफी तेज हो चुके हैं। वैसे भी सीजन की शुरुआत में ऐसा एकतरफा तेजी का रुख बाजार और व्यापारियों दोनों के लिए अच्छा नहीं होता। लंबी अवधि के नजरिए से बाजार मजबूत है और अभी और तेजी बाकी मानी जा रही है। लेकिन यदि दाम सीधी लाइन में बढ़ते रहे तो यह तेजी जल्द थम सकती है।  बीच-बीच में करेक्शन आने से बाजार में लंबी रैली टिक सकती है। भरतपुर सरसों ने 6050 का रेजिस्टेंस पार कर लिया है, अगर इस पर बाजार होल्ड कर गया तो और तेजी का रास्ता खुल सकता है। जिनके पास पहले से स्टॉक है वे होल्ड करें और नई खरीद के लिए हर करेक्शन पर नजर रखें। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।