Movie prime

कपास की बढ़ती आवक का भाव पर क्या होगा असर | देखें कपास की तेजी मंदी रिपोर्ट

कपास की बढ़ती आवक का भाव पर क्या होगा असर | देखें कपास की तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो मार्च के महीने में देश में कॉटन की आवक बढ़ी है। साथियो कॉटन की आवक अब की बार पिछले 3 सालों के मुकाबले में ऊंचाई पर पहुंची है। साथियो आप की जानकारी के लिए बता दे की 1 मार्च से 18 मार्च के बीच कॉटन की आवक 2.43 लाख टन पहुंच गयी है। साथियो अच्छी क्वालिटी के कॉटन की आवक बढ़ी है। साथियो मंडियों में 1.6 से लेकर 1.8 लाख बेल्स की सप्लाई बढ़ी है। वहीं आवक बढ़ने से कॉटन की कीमतों में स्थिरता आई है। साथियो कॉटन का भाव 60000 से लेकर 62000 रुपये प्रति कैंडी पर बने हुए हैं। साथियो हाल ही में CAI ने उत्पादन का अनुमान लगाया था लेकिन अब अनुमान को घटाया है I साथियो CAI ने उत्पादन अनुमान को घटाकर 313 लाख टन कर दिया है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे  

साथियो अगर देश में कॉटन के भाव की तरफ देखे तो पिछले हफ्ते में कॉटन का भाव 77,498 रुपये प्रति टन था जबकि साथियो इस समय पिछले साल कॉटन का भाव 49,573 रुपये प्रति टन था। साथियो CAI का कहना है कि गुजरात में कॉटन का उत्पादन 94 लाख बेल्स रह सकता है जबकि महाराष्ट्र में 78 लाख बेल्स,  मध्यप्रदेश में 19 लाख बेल्स, राजस्थान में 27 लाख बेल्स, कर्नाटक में 20 लाख बेल्स, तेलंगाना में 38 लाख बेल्स, हरियाणा में 11 लाख बेल्स और आंध्रप्रदेश में 11.5 लाख बेल्स उत्पादन अनुमान रखा है। कल की तेजी के बाद आज ग्वार नर्म | जाने ग्वार को लेकर क्या है बड़ी ख़बर

किसान साथियो आप की जानकारी के लिए बता दे की फरवरी में 6 लाख बेल्स कॉटन इंपोर्ट किया गया था जबकि फरवरी में 8 लाख बेल्स कॉटन एक्सपोर्ट किया गया था। साथियो CAI के अनुमान के अनुसार कॉटन का उत्पादन हरियाणा में 1 लाख बेल्स, तेलंगाना में 3 लाख बेल्स, महाराष्ट्र में 2 लाख बेल्स, कर्नाटक में 1 लाख बेल्स, तमिलनाडू में 50,000 बेल्स और पंजाब में 50000 बेल्स तक गिर सकता है। 5 एकड़ की खेती से राजस्थान के किसान की कमाई 10 करोड़

किसान साथियो CAI के प्रेसिडेंट अतुल गनात्रा का कहना है कि बाजार में आवाक का पैटर्न बदल गया है। साथियो फरवरी तक 75 फीसदी कॉटन की फसल की आवक आ जाती थी। लेकिन किसान साथियो इस बार फरवरी तक 50 फीसदी कॉटन की आवक ही आई थी। साथियो अतुल गनात्रा ने आगे कहा कि इस साल कॉटन की आवक अच्छी बनी रहने की उम्मीद है। किसान घरों से कॉटन को निकाल रहे हैं। कॉटन की कीमतें 60,000 रुपये प्रति कैंडी के आसपास बने रहने की उम्मीद है। ईरान से बड़े ऑर्डर की खबर | बासमती हुआ तेज | जाने पूरी अपडेट