Movie prime

5 एकड़ की खेती से राजस्थान के किसान की कमाई 10 करोड़

5 एकड़ की खेती से राजस्थान के किसान की कमाई 10 करोड़

किसान साथियो परंपरागत खेती करने में सबसे कम रिस्क है। लेकिन रिस्क कम होने के कारण कमाई भी इतनी ही हो पाती है कि अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण किया जा सके। फ़सल चाहे गेहूं हो सरसों हो चना हो या कोई भी अनाज की हो हर साल यही होता है कि जब भी फ़सल कटने के बाद किसान साथियो के पास आती है तो उसका भाव सबसे निचले स्तर पर होता है। लेकिन परंपरागत खेती से हटकर राजस्थान के किसान रूप सिंह वैष्णव ने रिस्क लेकर चंदन की खेती से 13 साल में 10 करोड़ रुपये की कमाई करने जा रहे हैं आज की रिपोर्ट में हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी रूप सिंह वैष्णव ने लगभग 5 एकड़ में चंदन की खेती कर रखी है। अगले 2 साल में उनके खेत में लगे सफेद चन्दन के पेड़ पूरी तरह से विकसित होकर बाजार में बिकने के लिए तैयार हो जाएंगे।
किसान रूप सिंह वैष्णव ने राजस्थान में सफेद चंदन की खेती कर स्थानीय लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है। किसान साथी ने बताया कि उन्होंने उनके एक दोस्त की सलाह पर लगभग 13 साल पहले कर्नाटक से सफेद चंदन के करीब 500 पौधे मंगवाए थे। ईन पौधों को 5 एकड भूमि में रोपा गया था। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद अब ये पौधे चंदन के पेड़ बन गए हैं और आने वाले दो सालों में बाजार में बिक्री के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। रुप सिंह का कहना है कि इतने सालों के इंतजार का फल बहुत ही मीठा होगा। खराब मौसम के चलते सरसों की आवक घटी | भाव हुए तेज | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 20 Mar 2023

जिस तरह से रूप सिंह ने 5 एकड़ खेत में चंदन की खेती कर करोडों की कमाई के रास्ते को बुलंद किया है। अब उनकी कामयाबी को देखने के बाद आस-पास के किसान भी अब सफेद चन्दन की खेती करने में काफी रुचि ले रहे हैं अमेरिका में डूब रहे एक एक बाद एक बैंक जानिए क्या है इसकी वज़ह | क्या आएगी आर्थिक मंदी

500 सफेद चंदन के पौधो की रोपाई
किसान रूप सिंह वैष्णव  कई वर्षों से पारंपरिक खेती कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक दिन अचानक बाबा हरभजन सिंह ने उन्हें  चन्दन की खेती के बारे में बताया। उनकी सलाह पर 13 वर्ष पहले उन्होंने कर्नाटक से सफेद चंदन के करीब 500 पौधे मंगवाए गए जिनको लगभग दो हेक्टेयर के खेत में रोपा गया। रूप सिंह के अनुसार अब चंदन के 500 पौधों में से 200 के आस-पास पेड़ ही बच  पाए हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि अब ईन 200 पेड़ की कीमत बाजार में 10 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने इसकी खेती के लिए रासायनिक खाद की बजाय जैविक खाद का प्रयोग किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद चंदन की लकड़ी का उपयोग देव पूजन के साथ साथ औषधी के रूप में भी किया जाता है। विदेशी बाजारों की मंदी ने सरसों की तेजी पर लगाया ब्रेक | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट