Movie prime

सरसों के भाव हुए धड़ाम | सरसों में और कितनी गिरावट बाकी | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso report

सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट: किसान साथियो हमने कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों को अब किसी तरफ से किसी तरह का सहारा नहीं मिल रहा है। ना तो सरकार MSP पर सरसों खरीदने के लिए आगे आ रही है। ना बाजार अब विदेशी बाजारों को फोलो कर रहा है। सरसों में अब ग्वार वाली स्थिति आ चुकी है ज्यादा उत्पादन होने की खबर के चलते ग्वार के भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक फिसल गए थे। लेकिन जब आवक कम होने लगी तो वहाँ से उछल कर 7000 तक भी गए थे। सरसों में भी इस समय ऐसा ही रूझान बना हुआ है। पेनिक सेलिंग शुरू हो गई है। भाव फंडामेंटल को किनारे कर के नीचे जा रहे हैं। सरसों में जरूरत से ज्यादा मंदी आ चुकी है। प्रतिदिन गिरते भावों को देखकर किसान हाथो हाथ सरसों को निकाल रहे है। इस वज़ह से सरसों के भाव आए दिन गोता लगा रहे हैं। आज की रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि अखिर सरसों के भाव कितना और नीचे जा सकते हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
शुक्रवार को  मांग कमजोर होने और सप्लाई बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 200 रुपये घटकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में भी सरसों में 190 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। भाव सीधे 5490 से गिरकर 5300 पर आ गए। ब्रांडेड तेल मिलों ने भी सरसों की खरीद कीमतों में 200 से 275 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के अंतिम खरीद भाव 6050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो दिल्ली में भी सरसों के भाव 200 रुपये गिरकर 5500 पर आ गई। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक कम होकर 8 लाख बोरियों की ही हुई । देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 24 Feb 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5200, श्री गंगानगर में सरसों का रेट 5142, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 4970 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5100 श्रीकरणपुर मंडी में सरसों का रेट 5059 रावला मंडी में सरसों का भाव 5250 पदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹4991 और देवली मंडी में सरसों का रेट 5530 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5207 आदमपुर में 41 लैब सरसों का भाव 5370 और नई सरसों का भाव 4958, भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5375 और सिवानी मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹5600 प्रति क्विंटल तक रहा देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 24 Feb 2023

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में मिलाजुला रुख जारी रहा। मलेशिया में बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज BMD पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 32 रिगिंट यानी की 0.76 प्रतिशत की गिरावट आकर भाव 4,203 रिंगिट प्रति टन रह गए। हालांकि चालू सप्ताह में इसके दाम 1.7 प्रतिशत तेज हुए। वहीं डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 0.8 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 1.2 प्रतिशत तेज हुआ। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतों में 0.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। जानकारों के अनुसार गर्मी का मौसम शुरू होने कारण चीन के साथ ही भारत में भी पाम तेल की मांग बढ़ेगी, साथ ही ही सबसे बड़े निर्यातक इंडोनेशिया से प्रतिबंधों के कारण निर्यात में कमी आने की आशंका है। ऐसे में आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार कम है। सूत्रों के अनुसार बाढ़ से पश्चिमी इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने का डर है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 24 February 2023

तेल और खल के भाव
शुक्रवार को सरसों तेल में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें 19-19 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1142 रुपये और 1132 रुपये प्रति 10 किलो रह गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें लगातार दूसरे दिन 25 रुपये घटकर 2375 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। पाम हुआ 4250 के पार | अखिर कब रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों की आवक हुई स्थिर
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शुक्रवार को 8 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 8.05 लाख बोरियों की हुई थी। राज्यवार आवक इस प्रकार से रही :- राजस्थान सरसों आवक 315000 बोरी, मध्य प्रदेश सरसों आवक 125000 बोरी, उत्तर प्रदेश सरसों आवक 105000 बोरी, हरियाणा और पंजाब सरसों आवक 15000 बोरी, गुजरात सरसों आवक 115000 बोरी और अन्य राज्यों से सरसों की आवक 125000 बोरी के आसपास रही।

क्या और नीचे जायेंगे भाव
किसान साथियों हमने पहले भी बताया है कि कभी-कभी फसलों के भाव में नेगेटिव सेंटीमेंट बनने के कारण जरूरत से ज्यादा मंदी आ जाती है। सरसों में भी आज के दिन यही देखने को मिल रहा है। ज्यादा उत्पादन होने की खबरों का असर फ़िलहाल मार्केट में चल रहा है। आवक को देखते हुए यह दबाव कुछ दिन और बना रहेगा। चुनाव होने के कारण सरकार यही चाहती है कि खाद्य तेलों के दाम ना बढ़ें इसलिए आयातित तेलों पर किसी किस्म का कोई शुल्क नहीं लगा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह कह सकते हैं कि सरसों के भाव 100-200 रुपये तक और नीचे जा सकते हैं लेकिन यहां से आगे बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।