Movie prime

8 लाख बोरी के पार सरसों की आवक | जाने अब आगे क्या रहेगें भाव | सरसों की सटीक रिपोर्ट

teji mandi report

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियो मंगलवार का वह दिन था जब सरसों की आवक जबरदस्त तरीके से बढ़ी और यह 8 लाख बोरी के स्तर को पार कर गई। बढ़ती आवक का दबाव सरसों के भाव पर बनना ही था इसीलिए तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रही जिसके कारण घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों गिरावट जारी रही। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की हर खबर को कवर करने की कोशिश करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरसों में गिरावट
बढ़ती आवक के दबाव से जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये कमजोर होकर इस सीज़न में पहली बार 5,875 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जबकि भरतपुर में सरसों के भाव 41 रुपये गिरकर 5550 पर आ गए। आदमपुर मंडी में नयी सरसों का रेट 4880 का रहा। 39.11 लैब की यह सरसों जिसमें 13% नमी थी। अमूमन हाजिर मंडियों में नयी सरसों 4800 से 5100 तक बिक रही है। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों का भाव 5750 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। जहां तक प्लान्ट खरीद की बात है सलोनी प्लान्ट ने पुरानी सरसों के भाव 75 रुपये प्रति क्विंटल तक कम करके खरीद की। और अंतिम भाव 6325 के रहे । जबकि नई सरसों के भाव 6275 तक रहे। आगरा बी पी प्लांट पर पुराने सरसों ₹25 मंडी होकर 6125 और नई सरसों 6025 तक बिकी । देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 21 Feb 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5500 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5300 सिवानी मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का रेट 5100 और कंडीशन सरसों का रेट 5650 भट्टू मंडी में सरसों का रेट 5580 बरवाला मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5560 बीकानेर मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5700 मंदसौर में सरसों का टॉप भाव 5350 अशोकनगर में सरसों का रेट 5450 चरखी दादरी में 42 लैब सरसों का भाव 5700 श्री गंगानगर में नॉन कंडीशन सरसों का रेट 5200 बारा मंडी में सरसों का टॉप भाव 5500 कोटा मंडी में नई सरसों का प्रभाव 5700 मुरैना मंडी में सरसों का टॉप भाव 5300 अलवर मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5600 सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 5450 नजफगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5400 श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 5361 और पदमपुर मंडी में नई सरसों का रेट ₹5073 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 21 Feb 2023

तीन दिन बढ़ने के बाद विदेशी बाजारों में मामूली गिरावट
आवक बढ़ने के साथ साथ गिरावट की दूसरी वज़ह विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट का होना भी है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 0.67 प्रतिशत की गिरावट आयी और भाव 4,139 रिंगिट प्रति टन रह गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले तीन दिनों में पाम तेल के रेट 5.79 प्रतिशत तक तेज हुए थे। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल की कीमतों में 0.49 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई । दूसरी तरफ चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध भी 0.11 प्रतिशत तक गिरा जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 21 February 2023

मिलों की खरीद कमजोर
किसान साथियो इन दिनों सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्यों राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म हो रहा है, जिसके चलते सरसों की कटाई एवं थ्रेसिंग में तेजी आई है। इसलिए इन राज्यों की मंडियों में नई सरसों की दैनिक आवक जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। दूसरी तरफ तेल मिलें इस समय केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही हैं। वे भी भाव के और गिरने का इंतजार कर रही हैं। स्टॉक में कोई माल नहीं जा रहा है। इसलिए सरसों की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। बढ़ती आवक का सरसों के रेट पर बन रहा दबाव | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

तेल और खल भाव
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को 18-18 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1165 रुपये और 1155 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 रुपये घटकर 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे ।

सरसों की आवक में तेज बढ़ोतरी
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक मंगलवार को 8 लाख बोरियों की हुई, जबकि सोमवार को इसकी आवक 5.35 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 2.95 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 1.15 लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1.25 लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 15 हजार बोरी तथा गुजरात में 1.50 लाख बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में एक लाख बोरी की आवक हुई। किसानों को बिना ब्याज के मिल रहा लोन | जाने पूरी डिटेल

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों हम अपनी पिछली कई रिपोर्टों से यह बता रहे हैं कि सरसों में यहां से आगे तेजी नहीं है और छोटे-मोटे उछाल पर ही आप अपना माल निकाल सकते हैं। सरसों के भाव अब एमएसपी से नीचे की तरफ जा रहे हैं। एमएसपी पर सरसों की खरीद के लिए मुख्य सरसों उत्पादक राज्यों की सरकारों ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है यही बड़ी वजह है कि सरसों के भाव एमएसपी के नीचे जा रहे हैं। सरसों के गिरते भाव को देखते हुए सरकार को आगे आकर एमएसपी पर सरसों खरीदने की जरूरत है। ताकि तिलहन के किसानों को सही मायने में सपोर्ट मिल सके।