Movie prime

बढ़ती आवक का सरसों के रेट पर बन रहा दबाव | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

बढ़ती आवक का सरसों के रेट पर बन रहा दबाव | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियों हम पिछली कई रिपोर्ट से बता रहे हैं कि  6000 के आसपास के रेट पर सरसों को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन अब बढ़ती आवक का असर दिखना शुरू हो जाएगा। शनिवार को महाशिवरात्रि होने के कारण ज्यादातर मंडियां बंद रहीं। और कुछ ही मंडियों में कारोबार हुआ। जयपुर में कंडीशन सरसों के रेट 5950 के आसपास रहे और इसमें 20-25 रुपये की कमजोरी दर्ज हुई। भरतपुर मंडी में भी सरसों के भाव ₹20-30 तक मंदे हुए और अंतिम भाव ₹5611 प्रति क्विंटल के रहे। दिल्ली लारेंस रोड पर भी सरसों ₹50  मंदी होकर 5850 के स्तर पर आ गई। कुल मिलाकर मार्केट में हल्की कमजोरी का रुझान दिखाई दिया। हाजिर मंडियों के साथ-साथ ब्रांडेड कंपनियों के प्लांटो पर कमजोर आवक के कारण भाव स्थिर रहे। सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव 6450 आगरा बी पी प्लांट पर सरसों का रेट 6150 शारदा प्लांट पर सरसों का रेट 6050 और गोयल कोटा पर ₹5750 प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद की गई WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5565 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5470 आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5620 भट्टू मंडी में सरसों का भाव ₹5525 प्रति क्विंटल तक रहा। राजस्थान की मंडियों की बात करें तो श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5500 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5441 संगरिया मंडी में सरसों का भाव ताजा 500 रावला मंडी में सरसों का रेट 5290 रावतसर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5460 गढ़साना मंडी में सरसों का रेट 5475 और देवली अनाज मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹5650 प्रति क्विंटल तक रहा। सरसों हुई 6 हजार के पार l देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट 

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजारों में पिछले कुछ दिनों से तेजी बनी हुई है। डालियान में खाद्य तेलों के भाव मजबूत होने के साथ ही कमजोर रिंगिट से मलेशियाई पाम तेल बाजार में मजबूती बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि 16 - 28 फरवरी के दौरान इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल निर्यात लेवी और करों में बढ़ोतरी से मलेशिया पाम तेल में सुधार आया है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) पर पाम तेल का रेट 4156 रिंगिट प्रति टन चल रहा है इसमें आज 26 रिंगिट की तेजी दर्ज हुई है। चीन से पाम तेल की मांग निकलने की संभावना के चलते यह तेजी दर्ज की गई है। पाम तेल के जानकारों का मानना है कि रमजान तक भाव में ज्यादा मंदे के आसार कम है। जल्दी ही पाम तेल के भाव 4250 का स्तर छू सकते हैं एक दिन में 200 रुपये तक लुढ़का गेहूं | जानिए क्या है वज़ह l क्या MSP के नीचे बिकेगा गेहूं, तेजी मंदी रिपोर्ट

त्योहार के कारण आवक में कमी
शनिवार को सरसों की आवक घटकर 1.50 लाख बोरी की रही। महाशिवरात्रि का त्यौहार होने के कारण शनिवार को ज्यादातर मंडियों में कारोबार नहीं हुआ जिसके कारण आवक में यह गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद है कि सोमवार को बाजार के खुलते ही सरसों की आवक जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी । किसानों को बिना ब्याज के मिल रहा लोन | जाने पूरी डिटेल

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों हम मानते हैं कि सरसो को 6000 के आसपास अच्छा सपोर्ट मिल रहा है लेकिन इस सुधार में विदेशी बाजारों की तेजी का भी हाथ है। विदेशी बाजारों की तेजी कब तक बनी रहेगी यह कहना मुश्किल है। आगे आगे सरसों की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सरसों की बढ़ती आवक और हाल-फिलहाल के बाजार को देखते हुए सरसों में बड़ी तेजी की उम्मीद निकट भविष्य में बिल्कुल नहीं है। ऐसे में छोटे-मोटे उछाल पर ही माल निकालते रहने की सलाह दी जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।