Movie prime

सरसों में जल्दी ही आ सकते हैं अच्छे दिन | जानिए क्या है वज़ह | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso rate live

सरसों में बनेगा सुधार : किसान साथियो सरसों के भाव में लगातार उतार चढाव बना हुआ है। सरसों के भाव का एक चक्र सा बना हुआ है। जिसके अनुसार सरसों का रेट 5300 से 6000 बीच घूम रहा है। पिछले दिनों जयपुर में सरसों के भाव 5300 का स्तर छूने के बाद 5925 तक उठ गए थे। लेकिन वहाँ से फिर से गिरावट का दौर जारी है और आज की डेट में सरसो के भाव फिर से 5500 के आसपास आ चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या पिछली बार की तरह फिर से निचले स्तर पर खरीद लौटेगी और सरसों के भाव में सुधार होगा। आज की रिपोर्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

सरसों के भाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ फर्जी वेबसाइट अखबारों की कटिंग को एडिट करके अफवाह फैलाने का काम कर रही हैं। कोई 8 हजार का भाव बता रहा है तो कोई 12000 का भाव जो कि वास्तविकता से परे है। मंडी भाव टुडे का निवेदन है कि आप ऐसी फर्जी वेबसाइटों और चैनलों को रिपोर्ट करें। ये लोग अपना थोड़ा सा फायदा लेने के चक्कर में किसानों का और व्यापरियों का भारी नुकसान करा देते हैं। इनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। सरसों में गिरावट क्यों | अखिर कब बढ़ेंगे भाव

शुक्रवार को क्या रहा बाजार
किसान साथियो शुक्रवार को सरसों के बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव में मामूली सी तेजी दर्ज की गई । 42 कंडीशन सरसों के भाव 5500 से बढ़कर 5550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए । लेकिन दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों में गिरावट हुई और भाव 100 रुपये तक नीचे आ गए। ताजा समाचार मिलने तक दिल्ली में सरसों के भाव 5300 के स्तर पर चल रहे थे । भरतपुर में भी सरसों के भाव में सुधार देखने को मिला सुबह के सत्र में सरसों के भाव में गिरावट जरूर हुई थी और भाव ₹5125  तक खिसक गए थे लेकिन शाम होते-होते सरसों में खरीदी लौटी और भाव ₹5175 प्रति क्विंटल पर बंद हुए। Sarso Live Rate Today 14 Apr 2023

ब्रांडेड तेल मिलों ने बढ़ाए भाव
ब्रांडेड तेल मिलों ने शुक्रवार को सरसों के खरीद भाव में 25 से ₹50 का सुधार किया। सलोनी प्लांट में जहां सरसों के भाव ₹50 तक बढ़ाए वही आगरा में शारदा और बीपी प्लांट पर भी सरसों में ₹50 की तेजी दर्ज की गई शारदा और बीपी प्लांट पर सरसों के भाव ₹5750 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए

अंबेडकर जयंती का सरकारी अवकाश रहने के कारण अधिकतर मंडियों में व्यापार नहीं हुआ । यही बड़ी वजह रही कि सरसों की आवक 1300000 बोरी से घटकर 800000 बोरी हो गई । किसान साथियों सरसों में घटे हुए भाव बर मांग तो निकल रही है लेकिन व्यापारियों को डर है कि आने वाले समय में सरसों की आवक और बढ़ेगी जिसके चलते भाव पर प्रेशर बना हुआ है । सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट एक बार जरूर देख लें | आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों में लगातार गिरावट
किशन साथियों विदेशी बाजारों में लगातार मंदी का माहौल बना हुआ है मलेशियाई बाजार में इस हफ्ते में पाम तेल के भाव 2.4 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। शुक्रवार को बीएमडी वायदा बाजार में बाम तेल का भाव 10 रिंगिट यानी कि 0.27% गिरकर 3703 रिंगिट के स्तर पर आ गया। चीन के डालियान में सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध भी 0.78 प्रतिशत कमजोर हुआ और इसका पाम तेल वायदा 0.86% तक कमजोर हुआ। एशियाई बाजारों के अलावा शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में भी सोया तेल वायदा अनुबंध 0.46% तक कमजोर हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी बाजारों में चल रही है गिरावट थोड़े समय तक और चल सकती है। बासमती चावल के निर्यात में बड़ा उछाल | जाने क्या है इसके मायने | बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 4950 रावला मंडी में सरसों का भाव 4820 पदमपुर मंडी में सरसों का रेट 4820 सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4841 श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 4845 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 4881 सादुलपुर चूरू मंडी में सरसों का भाव 4800, देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5250 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4911 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5000 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4825 सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5200 सिवानी मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 5150 भट्टू मंडी में सरसों का भाव ₹5010 प्रति क्विंटल तक देखने को मिला देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव 14 April 2023

सरसों तेल और खल का रेट
जयपुर मंडी में सरसों तेल एक्सपेलर और कच्ची घानी का रेट क्रमशः 1048 और 1058 रुपए प्रति 10 किलो दर्ज किया गया। और इसमें 10-10 रुपए की मंदी देखने को मिली इस दौरान जयपुर में सरसों खल के भाव ₹2505 प्रति क्विंटल के रहे।

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियों मार्च महीने के दौरान भारत में पाम तेल का आयात काफी बढ़ा है। सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) की एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में पाम तेल का आयात 27% तक बढ़ा है। क्योंकि पाम तेल खाद्य तेलों में सबसे सस्ता बना हुआ है इसके चलते सरसों के भाव पर लगातार दबाव बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि हाजिर मंडियों में सरसों के भाव गिरते-गिरते 4500 से 4800 की रेंज में आ चुके हैं यह भाव एमएसपी से लगभग 600 से ₹700 नीचे हैं। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सरसों में काफी ज्यादा गिरावट पहले से ही आ चुकी है। यहां से आगे और गिरावट की संभावना बहुत ही कम है। हम मानते हैं कि विदेशी बाजारों की कमजोरी के चलते सरसों का बाजार दबाव में जरूर है लेकिन निचले स्तर पर अब यहां से आगे स्टॉकिस्ट सक्रिय हो सकते हैं। क्योंकि सरसों की फसल एक ऐसी फसल है जिसको आसानी से स्टॉक किया जा सकता है। बाजारों में निचले भाव पर स्टॉकिस्टों की पूछ परख बढ़ रही है इसलिए यह कहा जा सकता है कि यहां से आगे सरसों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। व्यापार अपने विवेक से ही करें