Movie prime

आने वाले दिनों में दिल्ली NCR मेंकैसा रहेगा मौसम| जाने मौसम विभाग ने क्या दी अपडेट

दिल्ली
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हलचल देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। इसके चलते अगले चार दिनों तक तेज़ गति से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी। हालाँकि, इस विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली में बारिश के रूप में नहीं दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहेगा। 24 से 27 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे स्थानों पर हिमपात हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 मार्च तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि उत्तराखंड में 26 और 27 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके विपरीत, दिल्ली में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि, 28 से 30 मार्च के बीच राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

 तापमान में उछाल

दिल्ली में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। मार्च के महीने में यह दूसरी बार हुआ जब पारा 36 डिग्री को पार कर गया। इससे पहले 14 मार्च को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। दिनभर तेज़ धूप के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

अगले दो दिन भी रहेगा गर्म मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में भी गर्मी का यही सिलसिला जारी रहने वाला है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री कम था। दिल्ली के कई हिस्सों में, विशेषकर रिज, आयानगर, नजफगढ़ और पीतमपुरा में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा, आर्द्रता का स्तर दिनभर 89 प्रतिशत से 17 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी राजधानी में तेज धूप के चलते तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिनभर आसमान साफ़ रहने की संभावना है और हवाओं की गति ज्यादातर समय 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी। 28, 29 और 30 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में दिल्लीवासियों को तेज धूप और गर्मी से जूझने के लिए तैयार रहना होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 मार्च को भी राजधानी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसी तरह, 26 मार्च को पारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिल्ली में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है और आने वाले हफ्तों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ने लगी

इस बीच, राजधानी की वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ने लगी है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। हवाओं की गति कम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखने को मिली है। बीते 12 मार्च को भी दिल्ली का AQI 200 के पार पहुंच गया था, जो कि खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, 15 और 16 मार्च को तेज़ हवाओं और धूप के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया था। लेकिन अब हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवाएं तेज नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में AQI और भी खराब हो सकता है।

सोर्स मौसम विभाग

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।