Movie prime

मॉनसून ने केरल में दो दिन पहले ही ली जबरदस्त इंट्री | देखे आप के राज्य में कब तक पहुंचेगा मॉनसून

मॉनसून ने केरल में दो दिन पहले ही ली जबरदस्त इंट्री | देखे आप के राज्य में कब तक पहुंचेगा मॉनसून
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जो लोग भीषण गर्मी के बीच मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए राहत की खबर है। मॉनसून ने केरल में अपनी दस्‍तक दे दी है। जानकारी के मुताबिक इस बार मॉनसून तय समय से दो दिन पहले पहुंचा है। केरल में मॉनसून आने की सामान्‍य तारीख 1 जून है, हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि यह एक दिन पहले, 31 मई को केरल में दस्‍तक दे सकता है। मॉनसून की दस्‍तक के साथ ही अब केरल में हो रही है प्री-मॉनसून बारिश, जो मॉनसूनी बारिश में तब्‍दील हो जाएगी। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करे

आज बढ़ेगा पूर्वोत्‍तर भारत की ओर
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है, और आज, 30 मई, 2024 को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों की ओर अग्रसर होगा। बताया जा रहा है कि मौसम वैज्ञानिकों ने हाल ही में पूर्वोत्तर भारत में जल्दी से मॉनसून की संभावना जताई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है। यह पूर्वोत्तर भारत में जल्दी बारिश का कारण बन सकता है।

जानिए आप के राज्य में कब तक पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, जलवायु के दो प्रमुख पैटर्न अल नीनो और ला नीना मॉनसून की स्थितियों को प्रभावित करते हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार ला नीना की संभावनाएं अधिक हैं, जबकि देश में अल नीनो कमजोर हो रहा है। ये स्थितियां मॉनसून के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही हैं, जिससे भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दी है। जानिए किस राज्य में मॉनसून कब तक दस्तक दे सकता है?

देखिए किस राज्य में कब तक आएगा मॉनसून

  1. अंडमान निकोबार - 22 मई
  2. बंगाल की खाड़ी - 26 मई
  3. केरल, तमिलनाडु - 1 जून
  4. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा - 5 जून
  5. महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल - 10 जून
  6. गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार - 15 जून
  7. गुजरात के आंतरिक इलाकों, मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से - 20 जून
  8. गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर - 25 जून
  9. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब - 30 जून
  10. राजस्थान - 5 जुलाई

note :- मॉनसून की ये अनुमानित तिथियां मौसम विभाग की जानकारी पर आधारित हैं और इसमें बदलाव संभव है। अद्यतन जानकारी के लिए मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान पर नजर रखें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।