Movie prime

सरसों के लिए अच्छी खबर | सरकारी फैसले के बाद बढ़ सकते हैं भाव

mustard teji mandi report

किसान साथियो सरसों के बाजार में पिछले कई दिनों से नेगेटिविटी का माहौल चल रहा था इसकी वजह यह थी कि सरसों के बाजार के लिए कुछ खास अच्छी खबर मार्केट में नहीं आ रही थी। लेकिन हमारे सरसों के किसानो के लिए आज इस रिपोर्ट में हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं जो की सरसों के बाजार को थोड़ा बहुत उठा सकती है। हम अपनी पिछली कई रिपोर्टों के माध्यम से यह कह रहे हैं कि तेल तिलहन के गिरते भावों को देखते हुए सरकार को कुछ न कुछ करना चाहिए। आखिरकार सरकार ने तेल तिलहन के किसानों की सुनवाई करते हुए एक खास निर्णय लिया है जिसका विश्लेषण हम आज की इस रिपोर्ट में करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरकार बढ़ा सकती है आयात शुल्क
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सरकार कच्चे पाम तेल( Crude Palm Oil) के आयात पर आयात शुल्क बढ़ा सकती है। इस संदर्भ में किसी भी समय सरकार का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है । फ़िलहाल सरकार नयी सरसों के उत्पादन का संज्ञान ले रही है । सरकार ने आखिरकार सरसों किसान की सुध लेने का विचार बना लिया है।  किसान साथियों जैसा कि आप सबको पता है कि सस्ते आयातित तेलों के कारण भारत में सरसों तेल के भाव बढ़ नहीं पा रहे थे जिसके कारण सरसों तेल मिलो से लेकर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। भारत इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2021 से ही पाम तेल के आयात पर सरकार की आयात शुल्क पर छूट जारी थी। यदि सरकार पाम तेल के आयात पर आयात शुल्क बढ़ाती है तो इसका निश्चित रूप से सरसों के भाव पर पॉजिटिव असर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में चाहे जितनी सरसों का उत्पादन हो जाए वह भारतीय डिमांड को पूरा करने में सक्षम नहीं है। आयात शुल्क बढ़ाने से आयातित तेल महंगे होते हैं। जिसके फलस्वरुप घरेलू तेलों की मांग बढ़ेगी और सरसों के भाव भी उसी अनुपात में तेज होंगे। विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

ताजा मार्केट अपडेट
गुरुवार के बाजार की बात करें तो एक दिन संभलने के बाद गुरुवार को सरसों के बाजार को मन्दी के माहौल ने फिर से अपने आगोश में ले लिया। हाल फ़िलहाल सरसों की ऐसी कंडीसन हो गयी है कि सरसों को अब विदेशी बाजारों का भी कुछ खास सहारा नहीं मिल रहा है। सरकार ने अगर आयात शुल्क बढ़ाने का नोटिफिकेशन जल्दी ही जारी नहीं किया तो सरसों के भाव और नीचे जा सकते हैं। गुरूवार को जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के रेट 25 - 50 रुपये प्रति क्विंटल तक टूटकर 6000 के नीचे खिसक गए। भरतपुर में  भी मार्केट खुलते ही 42 रुपये प्रति क्विंटल की कमजोरी आ गई थी और मार्केट बंद होते होते भाव 50 रुपये और टूट गए। भरतपुर में अंतिम भाव 5600 के रहे। ब्रांडेड तेल प्लांट ने भी सरसों की खरीद भाव में कटौती कर दी सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹100 टूटकर 6500 पर बंद हुए। गोयल कोटा पर सरसों के भाव 5750, आगरा में शारदा प्लान्ट पर 6200 और BP प्लान्ट पर सरसों 6200 रुपये तक खरीद की गई। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 09 February 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की देवली कृषि उपज मंडी़ समिति में सरसों 3900 से 5550 रुपये, सरसों 42% का भाव 5550, रामगंज मंडी में सरसों 4800 से 5290 रुपए, पीलीबंगा (Pilibnga) मंडी में सरसों का भाव 4975, रायसिंहनगर (Raisinghnagar) अनाज मंडी में सरसों का भाव 5000 से 5544, अनूपगढ़ (Anupgarh) मंडी में सरसों का प्राइस 5171 से 5851, रावला (Rawla) अनाज मंडी में सरसों 5070 से 5455, श्री करणपुर (Sri Karanpur) मण्डी में सरसों 5333 से 5441  नोहर (Nohar) अनाज मंडी में सरसों 5200 से 5700 रुपए, श्री गंगानगर (Sri Ganganagar) अनाज मंडी में सरसों 5050 से 5480, संगरिया (Sangria) अनाज मंडी में सरसों 4974 से 5121, पदमपुर (Padmpur) मण्डी में सरसों 5040 से 5400 और अनूपगढ़ (Anupgarh) मंडी में सरसों का रेट सरसों 5171 से 5851 तक रहा। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद (Ellenabad) मंडी में सरसों का रेट 5000 से 5532, आदमपुर (Adampur) अनाज मंडी में सरसों (लैब 40.43) का भाव 5555, सिवानी (Siwani) मंडी में सरसों का रेट 5200, भिवानी में 40 लैब का रेट 5780, रेवाड़ी मंडी में सरसों का रेट 5850, कालांवाली मंडी में सरसों का रेट 5460, बरवाला मंडी में सरसो का भाव 5500 और च दादरी में 40 लैब सरसों का भाव 5825 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा । कल की तेजी के बाद आज सरसों में ठहराव | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 09 Feb 2023

सरसों की आवक
गुरुवार को नई सरसों की लगभग 50000 बोरी की आवक देखने को मिली। पूरे भारत में लगभग 2.80 लाख बोरी की आवक हुई। राज्यवार सरसों की आवक देखें तो राजस्थान में 65000 मध्य प्रदेश में 35000 उत्तर प्रदेश में 30,000 गुजरात में 35,000 पंजाब और हरियाणा में 5000 और अन्य राज्यों से 60000 बोरी सरसों की आवक हुई।

सरसों का आगे क्या रहेगा
किसान साथियो घरेलू बाजार में सरसों की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं। सरकार द्वारा पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ाने के निर्णय का बाजार पर कितना असर होगा यह जल्दी ही पता चल जाएगा । पाम तेल पर ड्यूटी बढ़ने की संभावना के चलते आज मलेशिया के वायदा बाजार में पाम तेल 2.8% तक लुढ़क चुका है क्योंकि आयात शुल्क बढ़ाने से मलेशिया के पाम निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा । जैसा कि आपको पता है कि उत्पादक राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है, इसलिए नई सरसों की आवक उत्पादक मंडियों में आगामी दिनों में और बढ़ेगी। नई सरसों के भाव लगभग सभी मंडियों में एमएसपी के नीचे आ चुके हैं । नयी सरसों में फ़िलहाल नमी की मात्रा ज्यादा है इसलिए भाव कम लग रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारां मंडी में नयी सरसों के भाव 5460 के आसपास रहे हैं। जबकि मुरैना में यह केवल 4800 तक बिकी है। श्योपुर मंडी में नई सरसों के रेट 5400 तक बोले गए हैं। किसान साथियो आने वाले कुछ दिनों में में सरसों के उत्पादन अनुमानित का डाटा मिल सकेगा जिसके बाद ही सरसों के भाव की दिशा दशा तय होगी। आने वाले त्योहारी सीज़न को देखते हुए विदेशी बाजारों  में तेजी बन सकती है लेकिन अगर भारत में सरसों का उत्पादन बढ़ता है तो इस तेजी का कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा गेहूं हुआ स्थिर|देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 09 Feb 2023