Movie prime

विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

SARSO REPORT

किसान साथियो जैस कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि सरसों के भाव में एक चक्र चल रहा है जिसके अनुसार सरसों के भाव एक दिन ₹100 नीचे जाते हैं और अगले दिन 50 ऊपर जाते हैं । चूंकि भाव बढ़ते कम हैं और गिरते ज्यादा, इसीलिए इस चक्र में सरसों के भाव गिरते-गिरते एमएसपी के नजदीक आ चुके हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या सरसों के भाव एमएसपी नीचे चले जाएंगे । इस रिपोर्ट में हम इसी तथ्य पर मंथन करने वाले हैं । WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

घरेलू बाजार के साथ साथ विदेशी बाजारों में भी उत्पादन घटने के बावजूद भी पाम तेल के भाव बढ़ नहीं पा रहे हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया एन पाम तेल का उत्पादन और स्टॉक घटा है लेकिन बड़ी समस्या यह है कि इस साल विश्व भर में तिलहन फसलों के अच्छे उत्पादन की संभावनाओं के चलते पाम तेल का निर्यात घट रहा है। जिसके कारण पाम तेल के रेट 4000 रिंगिट के लेवल को पार नहीं कर पा रहे हैं। मलेशिया का पाम स्टॉक पिछले 5 माह में सबसे कमजोर है और उत्पादन लगभग 14.1 प्रतिशत घटा है। लेकिन निर्यात में 21.7 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। दूसरी तरफ इंडोनेशिया ने सोमवार को कहा कि वह आगामी रमजान और ईद उल फितर जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए कुछ निर्यात परमिट निलंबित कर सकता है, ताकि त्योहारी सीजन में खाने के तेल की घरेलु उपलब्धता सुचारू बनी रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अप्रैल में इंडोनेशिया ने कुछ समय के लिए पाम तेल का निर्यात पूरी तरह बंद कर दिया था, क्योंकि वहां घरेलु कीमतें 17 हजार रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई थी। हाल फिलहाल वहाँ  कीमतें 14 हजार रुपए लीटर के आसपास चल रही हैं। बाजार की बात करें तो शिकागों में सुबह के सत्र में सोया तेल के दाम कमजोर खुले थे, लेकिन शाम के सत्र में मार्च वायदा अनुबंध में इसके भाव 0.07 सेंट मजबूत हुए। रिपोर्ट लिखे जाने तक मलेशिया वायदा बाजार में पाम तेल के भाव 1.92% तेज होकर 3922 रिंगिट प्रति टन चल रहे थे गेहूं मे आज क्या है माहौल | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 06 Feb 2023

ताजा मार्केट अपडेट
नयी सरसों की बढ़ती आवक और बढ़ी हुई कीमतों में तेल मिलों की मांग कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोमवार को सरसों की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन 42% सरसों के भाव 125 रुपये कमजोर होकर भाव 5900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। शनिवार को सरसों के भाव में सुधार जरूर आया था। लेकिन यह सुधार टिक नहीं पाया। जयपुर के अलावा भरतपुर मंडी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और सरसों के भाव 5525 के आसपास आ गए। भरतपुर के भाव अब MSP रेट 5450 के करीब आ गए हैं। इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के रेट 50 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 5900, अलवर में सरसों का टॉप रेट 5700, बारां में 5650 और च दादरी में 42 लैब का रेट 50 रुपये गिरकर 5800 पर बंद हुआ। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक बढ़कर दो लाख बोरियों की हुई । रुक रुक कर सरसों हो रही मंदी | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 06 Feb 23

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों  में सरसों के भाव की बात करें तो हरियाणा की रेवाड़ी मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 5800 भिवानी मंडी में 39 लैब सरसों का रेट 5300 सिवानी मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का रेट 5200 आदमपुर में सरसों का रेट 5700 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का प्राइस 5501 और सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5653। राजस्थान की मुख्य मंडियों मैं रावला मंडी में सरसों का रेट 5605 देवली मंडी में पुरानी सत्संग का रेट 5570 और नई सरसों का रेट 5300 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5455 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5445 रावतसर मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का भाव 5200 नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹5602 प्रति कुंटल तक दर्ज किया गया है इस बार होगी गेहूं की बंपर पैदावार, अधीक उत्पादन के लिए किसान करें ये काम

क्या रही गिरावट की वज़ह
गिरावट की बड़ी वज़ह को देखें तो नई सरसों की बढ़ती को देखते हुए स्टॉकिस्टों ने पुरानी सरसों की बिकवाली बढ़ा दी है। प्रमुख सरसों उत्पादक राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है, इसलिए नई सरसों की आवक उत्पादक मंडियों में मध्य फरवरी से और बढ़ेगी। जानकारों के अनुसार चालू रबी में सरसों की बुआई में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही उत्पादक मंडियों में अभी भी सरसों का बकाया स्टॉक बचा हुआ है। इसलिए सरसों की कीमतों पर अभी दबाव बना रहने की उम्मीद है।  व्यापारियों के अनुसार देशभर की मंडियों में नई सरसों की आवक सोमवार को 50 हजार बोरियों की हुई जबकि शनिवार को भी नई की आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी।

तेल और खल बाजार
 जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को 2-2 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1193 रुपये और 1183 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। जबकि चरखी दादरी में सरसों तेल एक्सप्लेनर की कीमत ₹15 कमजोर होकर 1170 पर रह गई। जयपुर में सरसों खल की कीमतें 2450 रुपये और चरखी दादरी में 2370 प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर बनी रही। एजेन्सी रिपोर्ट के अनुसार केवल 5% पुरानी सरसों बाकी | सरसों में कब रुकेगी गिरावट | ताजा रिपोर्ट

सरसों की आवक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक सोमवार को दो लाख बोरियों की ही हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक 1.50 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवक में नई सरसों की आवक लगभग 50000 बोरी की रही। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही:-  राजस्थान की मंडियों में सरसों की आवक 50000 मध्यप्रदेश में 20000 उत्तर प्रदेश में 15000 गुजरात में 20000 पंजाब और हरियाणा में 5000 और अन्य राज्यों में 40000 बोरी की आवक देखने को मिली

सरसों का आगे क्या रहेगा
किसान साथियो घरेलू बाजार में सरसों की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं। उत्पादक राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है, इसलिए नई सरसों की आवक उत्पादक मंडियों में आगामी दिनों में और बढ़ेगी। किसान साथियों सरसों के भाव अब एमएसपी के बिल्कुल पास आ चुके हैं पुरानी सरसों तो फिलहाल MSP के थोड़ी बहुत ऊपर चल रही है लेकिन नई सरसों के भाव लगभग सभी मंडियों में एमएसपी के नीचे आ चुके हैं । नयी सरसों में फ़िलहाल नमी की मात्रा ज्यादा है इसलिए भाव कम लग रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार देई मंडी में नयी सरसों के भाव 5400 के आसपास रहे हैं। किसान साथियो आने वाले दो-तीन हफ्तों में सरसों के उत्पादन अनुमानित का डाटा मिल सकेगा जिसके बाद ही सरसों के भाव की दिशा दशा तय होगी। आने वाले समय में त्योहारी सीज़न को देखते हुए विदेशी बाजारों  में तेजी बन सकती है लेकिन अगर भारत में सरसों का उत्पादन बढ़ता है तो इस तेजी का कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा। आवक के अनुपात को देखें तो तेल मिलों के साथ ही स्टॉकिस्टों की मांग अभी कमजोर ही बनी रहेगी । इसलिए सरसों में बड़ी तेजी की गुंजाईश नहीं हैं। व्यापार अपने विवेक ही करें। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

Tags:

सरसों का आज का भाव क्या है? राजस्थान में सरसों का भाव क्या चल रहा है? जयपुर में आज सरसों का क्या भाव है? आज धौलपुर में सरसों का भाव क्या है? सरसों का भाव कब बढ़ेगा? 2023 में सरसों का भाव क्या रहेगा, सरसों का भाव राजस्थान, सरसों का भाव 1kg, सरसों का भाव bihar, नदबई मंडी सरसों का भाव today, काली सरसों का रेट,चरखी दादरी सरसों का भाव आज का, sarso ka bhav, sarso ka rate, sarso ka rate today haryana, sarso ka rate today rajasthan, sarso ka bhav bhiwani mandi, sarso rate today rewari, sarso rate today sirsa, sarso ka bhav today alwar, mustard oil price, mustard rate today haryana, mustard oil stock china, mustard rate hisar