बासमती के बाजार में बढ़ी घबराहट | जाने कब रुकेगी गिरावट | बासमती के बाजार का सबसे सटीक विश्लेषण
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों बासमती की बाजार में चल रहा मंदे का दौर आज भी जारी रहा। दो हफ्ते पहले 26 दिसम्बर को गोहाना मंडी में जो 1121 धान का भाव उछल कर 4300 के करीब पहुंच गया था वहाँ से यू टर्न लेकर भाव ने 07 दिसंबर को 4050 का आंकड़ा छू लिया। हालांकि फिर से भाव 4100 के हो गए हैं लेकिन अभी तक बाजार में कोई मजबूती दिखाई नहीं दी है। आज की डेट में हरियाणा की जुलाना और गोहाना जैसी मंडियों में 4100 के नजदीक के भाव 1121 में मिल रहे हैं लेकिन बाकी मंडियों में भाव 3900-4000 की रेंज में चल रहे हैं। बिगड़ते अंतर्राष्ट्रीय माहौल के बीच स्टॉकिस्ट तो एक्टिव दिख रहे हैं लेकिन निर्यातक केवल अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और नयी खरीद करने से फिलहाल बच रहे हैं यही कारण है कि बासमती चावल का बाजार उठ नहीं पा रहा है। इसी का नतीजा यह है कि आवक घटने के बावजूद भी धीरे-धीरे धान का बाजार नीचे जा रहा है।
क्या कहता है ट्रेंड
बासमती चावल की निर्यात डिमांड जिस तरह से सुस्त पड़ी हुई है उसे देखते बाजार दबे हुए हैं । दोस्तो जनवरी 2025 का दूसरा हफ्ता खत्म होने वाला है और अभी तक बाजार बड़े निर्यात ऑर्डर का इंतजार कर रहा है।आमतौर पर इस समय तक निर्यात गतिविधि शुरू हो जाती हैं । लेकिन निर्यातक अंतर्राष्ट्रीय गरमागरमी के चलते चुप्पी साधे हुए हैं। खबरें मिल रही है कि ईरान से बासमती आयात का रास्ता अभी साफ़ नहीं हुआ है। जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शपथ नहीं ले लेते तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसी परिस्थितियों में बासमती का बाजार आम ट्रेंड को फोलो करेगा ऐसा नहीं लगता।
अगर 2024 को छोड़ दें तो हर साल जनवरी के महीने में धान का बाजार तेज होता है । साल 2023 जनवरी में धान के भाव 5300 के आसपास चले गए थे। साल 2022 में भी जनवरी के महीने में ही धान के भाव ने अपना टॉप रेट दिखाया था। लेकिन जनवरी 2024 के बाद से ही बासमती के बाजार में लगातार गिरावट का माहौल देखा जा रहा है। व्यापारी कह रहे हैं कि ऊंचे भाव में धान खरीद लेने से उन्हें काफी नुकसान साल 2023 में हुआ था। यहां से आगे बासमती के बाजार में सुधार की उम्मीद बासमती चावल के भाव पर ही टिकी हुई है।
आज के बाजार पर क्या है अपडेट
आज बासमती की लगभग सभी किस्मों के धान में गिरावट देखने को मिली है। हरियाणा में 1401 धान के भाव 20-30 रुपये तक घट गए हैं। 1121 धान में भी कुछ गिरावट देखने को मिली है, इसी तरह से 1885 धान की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है। हालांकि भाव काफी कम होने के कारण, 1718 धान के खरीदार इस समय थोड़े बहुत सक्रिय जरूर हुए हैं, लेकिन ऊंचे भाव में खरीदार ना मिलने के कारण ओवर ऑल कीमते कमजोर ही हैं। हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धान की कीमतें लगातार कमजोर बनी हुई हैं। रही बात 1509 धान की तो यहां भी बाजार फिलहाल गिरावट की ओर ही है। 1847 धान के सबसे बड़े बाजार उत्तर प्रदेश में भी भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है।
आज के बाजार की summary इस प्रकार से है
धान 1121 के टॉप भाव वाली मंडियां
नजफगढ़ मंडी ₹ 4141, जुलाना मंडी ₹ 4100, हांसी मंडी ₹ 4100, गोहाना मंडी ₹ 4100, उकलाना मंडी ₹ 4060, सफीदों मंडी ₹ 4051, कलायत मंडी ₹ 4020, टोहाना मंडी ₹ 4000
धान 1718 के टॉप भाव वाली मंडियां
सफीदों मंडी ₹ 3450, अमृतसर मंडी ₹ 3463, गोहाना मंडी ₹ 3431, हांसी मंडी ₹ 3381, कलायत मंडी ₹ 3350, नारनौंद मंडी ₹ 3340, जुलाना मंडी ₹ 3400, नरवाना मंडी ₹ 3325
धान 1401 के टॉप भाव वाली मंडियां
सिरसा मंडी ₹ 3295, टोहाना मंडी ₹ 3270, फतेहाबाद मंडी ₹ 3280, रानियाँ मंडी ₹ 3281, रतिया मंडी ₹ 3255, कैथल मंडी ₹ 3200, कोटकपूरा मंडी ₹ 3185
धान 1885 के टॉप भाव वाली मंडियां
सफीदों मंडी ₹ 3700, टोहाना मंडी ₹ 3670, हांसी मंडी ₹ 3651, गोहाना मंडी ₹ 3621, फतेहाबाद मंडी ₹ 3480, फरीदकोट मंडी ₹ 3468, कोटकपूरा मंडी ₹ 3405, सिरसा मंडी ₹ 3100
धान 1509 के टॉप भाव वाली मंडियां
टोहाना मंडी ₹ 3000, सिरसा मंडी ₹ 2935, कोटकपूरा मंडी ₹ 2915, मथुरा मंडी ₹ 2851, अलीगढ़ मंडी ₹ 2800, जहांगीराबाद मंडी ₹ 2700
धान PB-1 के टॉप भाव वाली मंडियां
सिरसा मंडी ₹ 2835, फतेहाबाद मंडी ₹ 2841, रानिया मंडी ₹ 2771, पिपरिया मंडी ₹ 2760, बरेली मंडी ₹ 2730
मंडी वाईज धान के भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।
टोहाना मंडी
धान PB1 भाव ₹ 2925 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3300 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2730
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3270 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3434 तेजी 0
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3670 तेजी 0
रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3255 मंदी 06
नरवाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3325
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3200 मंदी 30
नरेला मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3200 स्थिर
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2910
डबरा मंडी (मध्य प्रदेश)
आवक: 30,000 बोरी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3100 मंदी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2950 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2600 तेजी 0
खुरहंड बांदा मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2700 से ₹ 2800 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3000 से ₹ 3100 तेजी 0
एटा मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2525 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2925 तेजी 0
औरैया मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान 1718 भाव ₹ 2800 स्थिर
धान 1692 भाव ₹ 2350 स्थिर
धान ताज भाव ₹ 1950 स्थिर
आवक: 7000 बोरी
खैर मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान सरबती हाथ भाव ₹ 2242 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2951 तेजी 0
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2801 तेजी 0
धान DP भाव ₹ 2932 तेजी 0
कैथल मंडी (हरियाणा)
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3625 तेजी 0
कलायत मंडी (हरियाणा)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3350 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4020 तेजी 0
बबेरू मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3200 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2850 तेजी 0
फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3280 मंदी 35
धान PB1 भाव ₹ 2830 तेजी 20
जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2700 मंदी 171
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3000 मंदी 151
धान सरबती भाव ₹ 2100 तेजी 0
धान सुगंधा भाव ₹ 2525 मंदी 16
आवक 15000 बैग्स
जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3400 तेजी 0
गोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 मंदी 11
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3421 मंदी 10
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3621 मंदी 30
फतेहाबाद मंडी (हरियाणा)
धान 1401 भाव ₹ 3280 मंदी 38
धान PB-1 भाव ₹ 2841 तेजी 31
धान 1121 भाव ₹ 3865 तेजी 85
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3480 तेजी 0
धान 1885 भाव ₹ 3430 तेजी 0
धान 1718 भाव ₹ 3120 तेजी 15
धान 1509 भाव ₹ 2960 तेजी 85
धान 1847 भाव ₹ 2540 तेजी 0
अलीगढ़ मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3030 मंदी 20
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2800 तेजी 0
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2650 तेजी 25
धान 1847 हाथ भाव ₹ 2600 तेजी 0
धान सरबती हाथ भाव ₹ 2220 तेजी 15
धान सुगंधा हाथ भाव ₹ 2300 तेजी 0
आवक: 30,000 बोरी
बरेली मंडी (मध्य प्रदेश)
धान PB1 भाव ₹ 2500 से ₹ 2730 मंदी 10
आवक: 10,000 बोरी
पिपरिया मंडी (मध्य प्रदेश)
धान PB1 भाव ₹ 2500 से ₹ 2760 मंदी 18
आवक: 30,000 बोरी
बूंदी मंडी (राजस्थान)
धान 1718 भाव ₹ 2550 से ₹ 2970 मंदी 31
धान 1885 भाव ₹ 2750 से ₹ 2925 मंदी 25
धान 1847 भाव ₹ 2450 से ₹ 2650 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 2450 से ₹ 2750 मंदी 11
धान सुगंधा भाव ₹ 2350 से ₹ 2525 तेजी 0
आवक: 40,000 बोरी
नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4141
रानियाँ मंडी
धान PB1 भाव ₹ 2771 मंदी 10
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3281 तेजी 0
फजिल्का मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3100 मंदी 22
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3348 तेजी 0
संभल मंडी (उत्तर प्रदेश)
धान RH10 भाव ₹ 2000 से ₹ 2170 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 2400 से ₹ 2550 तेजी 0
आवक: 7,000-8,000 बोरी
अमृतसर मंडी (पंजाब)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3463 तेजी 0
आवक: 2,000 बोरी
मथुरा मंडी (उत्तर प्रदेश)
आवक: 5,000 बोरी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2751 से ₹ 2851 तेजी 50
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2400 से ₹ 2701 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2950 से ₹ 3001 तेजी 0
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2800 से ₹ 2850 मंदी 50
धान 1847 भाव ₹ 2350 से ₹ 2551 तेजी 50
मानसा मंडी (पंजाब)
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2800 से ₹ 2900 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2500 से ₹ 2765 तेजी 15
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3100 मंदी 50
आवक: 1,000 बोरी
नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4025
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3550
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3340
कोटा मंडी (राजस्थान)
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2800 से ₹ 3000 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3070 तेजी 0
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2550 से ₹ 2725 मंदी 5
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2400 से ₹ 2600 तेजी 0
धान सुगंधा कंबाइन भाव ₹ 2300 से ₹ 2500 तेजी 0
धान DP कंबाइन भाव ₹ 2500 से ₹ 2620 तेजी 0
आवक: 1.20 लाख बोरी
बारां मंडी (राजस्थान)
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2700 से ₹ 2900 तेजी 0
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2500 से ₹ 2665 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2450 से ₹ 2570 तेजी 0
धान सुगंधा कंबाइन भाव ₹ 2100 से ₹ 2650 तेजी 0
धान DP कंबाइन भाव ₹ 2100 से ₹ 2600 तेजी 0
आवक: 35,000-40,000 बोरी
सिरसा मंडी (हरियाणा)
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2700 से ₹ 2935 मंदी 55
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2500 से ₹ 2750 मंदी 20
धान PB-1 कंबाइन भाव ₹ 2500 से ₹ 2835 मंदी 13
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3295 मंदी 26
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3011 मंदी 39
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 2900 से ₹ 3100 तेजी 0
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3000 से ₹ 3150 तेजी 0
फरीदकोट मंडी (पंजाब)
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3278 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2625 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3468 तेजी 0
आवक: 7000 बोरी
बरवाला मंडी (हरियाणा)
आवक: 1500 बोरी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 तेजी 0
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3551 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3401 तेजी 0
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3001 तेजी 0
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3651 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3281 तेजी 0
कोटकपूरा मंडी (पंजाब)
आवक: 28,000 बोरी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3570 मंदी 10
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3405 तेजी 0
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3205 तेजी 0
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3185 तेजी 15
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2915 मंदी 35
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 2925 मंदी 55
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2800 तेजी 25
धान PB-1 कंबाइन भाव ₹ 2705 तेजी 0
हांसी मंडी (हरियाणा)
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 मंदी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3381 मंदी 30
आवक: 15,000 बोरी
सफीदों मंडी (हरियाणा)
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3450 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4051 तेजी 0
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 0
उकलाना मंडी (हरियाणा)
धान 1121 भाव ₹ 4060 तेजी 9
धान 1718 भाव ₹ 3325 तेजी 0
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।