बासमती धान में फिर से लौटी तेजी | जानिए क्या मिल रहे हैं टोप भाव | 1121, 1718, 1509 1847 के ताजा रेट
किसान साथियो बासमती का बाजार अब फिर से सम्भल गया है। फिर से वही भाव दिखने लगे हैं जो एक हफ्ते पहले चल रहे थे। बाजार ने बासमती के फ्लोर प्राइस के असर को हजम कर लिया है। इक्का-दुक्का मंडियों में 3800 के भाव दिखने लगे हैं और बाजार में उम्मीद बनने लगी है कि बासमती में और भी तेजी आयेगी। साथियो बासमती में तेजी का यह माहौल कमजोर बारिश के चलते उत्पादन कमजोर रहने की खबरों पर चल रहा है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें
कुछ समाचार पत्रों और टीवी चैनल पर अगस्त महीने के सूखा रहने और सितम्बर में भी बारिश कमजोर ही रहने की खबरों को प्रकाशित किया है। मंडी भाव टुडे का भी यही मानना है कि अगर और कुछ दिन तक ठीक ठाक बारिश नहीं हुई तो धान की फ़सल खतरे में आ सकती और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
हम मानते हैं कि कमजोर बारिश के बावजूद भी किसान साथी अपनी फ़सल को जैसे तैसे करके पाल ही लेंगे। लेकिन बिना अच्छी बारिश के धान की फ़सल में रोगों का हमला होने की संभावना बढ़ जाती है। बारिश ना होने के कारण कीट पतंगे धुल नहीं पाते हैं और पत्तियों और तने पर चिपके रह जाते हैं। बारिश की कमी के चलते तापमान भी बढ़ जाता है जिसके कारण फ़सल समय से पहले पक जाती और उत्पादन कमजोर रह जाता है।
तो साथियो मंडी भाव टुडे को आशा करता है कि जल्दी ही बारिश हो जाए और किसानों को अच्छा उत्पादन मिले। क्योंकि अगर अच्छा उत्पादन ही नहीं होगा तो अच्छे भाव का भी कोई फायदा नहीं है।
सरकारी आदेश के तुरन्त बाद मंडियों में गिरावट जरूर देखने को मिली थी । लेकिन अच्छी बात यह है कि गिरावट बहुत सीमित रही और जल्दी ही भाव सम्भल गए। हाजिर मंडियों में पिछले हफ्ते की 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद अब फिर से तेजी का माहौल बन चुका है। आज कुछ मंडियों में 1509 धान के भाव में सुधार दिखा है। आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए है।
बासमती धान के ताजा भाव
टोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3741 तेजी 41
तरावड़ी मंडी
धान आवक 5’000 बैग्स
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 से 3596 तेजी 96
इंद्री मंडी
धान 1509 आवक 1500 बैग्स
धान 1509 भाव ₹ 3250 से 3555 तेजी 5 रुपये
नरेला मंडी
आवक 8000 बैग्स
धान 1847 भाव ₹ 3525
धान 1509 भाव ₹ 3425 से 3586
धान 1509 ओल्ड भाव ₹ 3725 ओल्ड मीडियम क्वालिटी
लाडवा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3585
करनाल मंडी
धान नया 1509 भाव ₹ 3511 तेजी 21
आवक हुई 15000 बैग्स
चीका मंडी
नया धान 1509 कंबाइन भाव 3000 से 3441 मीडियम
फाजिल्का मंडी
धान 1509 हाथ भाव 3811 रुपए प्रति क्विंटल
गंगोह मंडी यूपी
धान नया 1509 आवक 7’000 बैग्स
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2750 से 3461 मंदी 50
जुलाना मंडी
आवक 500 बैग्स
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 से 3351
अमृतसर मंडी
आवक 3’000 बैग्स
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 से 3763 तेजी 4
गढ़मुक्तेश्वर मंडी यूपी
धान नया 1509 आवक 4000 बैग्स
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3400 से 3551
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200 से 3450 प्रति क्विंटल
धान ताज हाथ भाव ₹ 2600 से 2700 प्रति क्विंटल
धान RH-10 हाथ भाव ₹ 2450 से 2650 प्रति क्विंटल
रादौर मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3200 से 3500
जलालाबाद मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3651
जंडियाला गुरु मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3350
बटाला मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3650
बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 31 अगस्त 2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8300/8350 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 9000 से 9050 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 10000/10400 तेजी 0
1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹8050/8100 तेजी 0
1718 गोल्डन भाव ₹8400 /8450 तेजी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 9600/9700 मंदी 0
1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 7350/7400 मंदी 0
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7800 /7950 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 9500/9600 तेजी 0
1509 साठी स्टीम भाव ₹ 7600/7800
1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9300 /9350 मंदी 0
Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6100 - 6150 तेजी 0
Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6200/6150 तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6400/6450 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7700 /7750 मंदी 0
सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 6300 से 6350 तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 6450 से 6500 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6300/6400 तेजी 0
RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5200 से 5250 मंदी 50
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5400/5450 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6100 /6200 मंदी 0
Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8300/8350 तेजी 0
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8600/8700 तेजी 50
Pusa Raw भाव ₹ 9200/9350 तेजी 0
PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4800/4850 मंदी 0
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4900/4950 मंदी 0
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4800/4850 मंदी 0
सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3900-3950 मंदी 0
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।