Movie prime

क्या फिर से मिलेंगे नरमा में पिछले साल जैसे भाव

क्या फिर से मिलेंगे नरमा में पिछले साल जैसे भाव

क्या फिर से मिलेंगे नरमा में पिछले साल जैसे भाव
किसान साथियो भाव को लेकर सरसों में भले ही उम्मीद के अनुसार भाव ना मिल रहे हो लेकिन नरमा/कपास किसानो के लिए राहत भरी खबर है कि नरमा के भाव में पिछले 15 दिन से अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है। नरमा BT कॉटन के भाव MSP के 1000 रुपये उपर जा चुके हैं और अभी भी नरमा में तेजी का माहौल बना हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि जिस हिसाब से नरमा कपास की डिमांड और सप्लाई का गैप बना हुआ है नरमा के भाव जल्दी ही 8000 के स्तर को पार कर सकते हैं। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि जिस तरह से फ़सल को नुकसान हुआ है भाव में इससे ज्यादा तेजी भी बन सकती है आज की रिपोर्ट में हम उन सभी कारणों को जानने की कोशिश करेंगे जो नरमा के भाव को 8000 या उसके उपर लेकर जा सकते हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो सोमवार को नरमा कॉटन के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है। सिवानी मंडी में नरमा के भाव 7800 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को पार कर गए। हरियाणा और राजस्थान की हाजिर मंडियों में नरमा कपास के आम भाव 7200 से 7500 के बीच बने हुए हैं। बात देशी कपास की करें तो भाव 8000 के पार जा चुके हैं और इसमे भी तेजी का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र और गुजरात की बात करे तो यहां भी कपास के भाव 7100 से 7500 की रेंज में हैं।

क्या है तेजी की वजह
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में इस साल कॉटन का रकबा लगभग 3.65 लाख हेक्टेयर तक घटा है। गुजरात और महाराष्ट्र में कमजोर बारिश के कारण यह कमी हुई है। हरियाणा और राजस्थान में गुलाबी सूंडी के कहर के कारण नरमा की फ़सल तबाह हुई है। इसके यहां बहुत बड़े इलाके में बारिश की कमी के कारण खेतों में खड़ी फ़सल सूख रही है।  ये सब ऐसे कारण है जिनके चलते बाजार को लग रहा है कि आने वाले समय में बाजार में कॉटन की कमी हो सकती है। पिछले साल किसानों को नरमा कपास में 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिले थे। इस साल भी भाव बढ़ने की उम्मीद में किसानों ने नरमा कपास की फसल को रोक रखा है जिसके कारण बाजार में आवक में कमी देखने को मिल रही है। यही वज़ह है कि पिछले 15 दिनों से बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है।

क्या 10000 के उपर जाएंगे भाव
किसान साथियो किसी फ़सल में बड़ी तेजी आने के लिए घरेलू और विदेशी बाजारों की डिमांड और सप्लाई में गैप होना जरूरी है। चीन से यार्न की डिमांड सुस्त चल रही है और अमेरीकी बाजार में भी नरमा कॉटन को लेकर ज्यादा अच्छा माहौल नहीं बताया जा रहा है। नरमा कॉटन को क्रत्रिम धागे से बड़ा कंपटीशन मिल रहा है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि कमजोर उत्पादन और कपास में हुए नुकसान के चलते भाव 8000 के पार तो जा सकते हैं लेकिन 10000 के भाव मिलने में थोड़ा संशय नजर आ रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें
आपकी सुविधा के लिए नरमा कॉटन के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं

भुना मंडी
नरमा भाव ₹ 7711

गोहाना मंडी
नरमा भाव ₹ 7560

मानसा मंडी
नरमा भाव ₹ 7610

आदमपुर मंडी
नरमा भाव ₹ 7699  तेजी 150
पुराना नरमा भाव ₹ 7735  तेजी 209
नई कपास भाव ₹ 7901

उचाना मंडी
नरमा भाव ₹ 7735

अबोहर मंडी
नरमा भाव ₹ 7250/7370
कपास भाव ₹ 8100/8200

मोगा मंडी
कपास भाव ₹ 8751

श्री गंगानगर मंडी
नरमा भाव ₹ 7100/7451

सड़ासर मंडी
नरमा भाव ₹ 7825

भट्टू मंडी
नरमा आज 7595  तेजी 145
देशी कपास का भाव ₹ 8005

ऐलनाबाद मंडी
नरमा भाव ₹ 6800/7438  तेजी 142
कपास भाव ₹ 8100

घड़साना मंडी
नरमा भाव ₹ 7160

सिरसा मंडी
नरमा नया भाव ₹ 7676
कपास देशी भाव ₹ 8311

बरवाला मंडी
नरमा भाव ₹ 7713  तेजी 85
देशी कपास का भाव ₹ 8151  तेजी 1

फतेहाबाद मंडी
नरमा का भाव ₹ 7000/7650
कपास देशी भाव ₹ 7800

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।