ब्राज़ील और अर्जेन्टीना से सोयाबीन की फसल को लेकर क्या आई लेटेस्ट अपडेट | देखें ताजा स्थिति
किसान साथियो और व्यापारी भाइयो आमतौर पर अर्जेंटीना में मध्य मार्च में सोयाबीन की फसल कटने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन इस बार बुआई में देरी और प्रतिकूल मौसम के कारण कटाई में देर हो रही है। पिछले सप्ताह देश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, खासकर ब्यूनस आयर्स, ला पाम्पा और कोर्डोबा जैसे पश्चिमी प्रांतों में भारी बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में मौसम ठंडा लेकिन शुष्क रहने का अनुमान है। अर्जेंटीना में सोयाबीन की फसल कटने के लिए तैयार है और राष्ट्रीय स्तर पर 37 प्रतिशत फसल के पकने की सूचना है। अगेती बुआई वाली फसल की कटाई शुरू हो गई है, जबकि डबल क्रॉप सोयाबीन की 80 प्रतिशत फसल में फूल और दाने लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस फसल की कटाई अगले महीने शुरू हो सकती है। अगर आप भी मंडी बाजार से जुड़े हैं और आपको रोजाना भाव और आगे का अनुमान साथ में आयात-निर्यात से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो हमारी प्रीमियम सेवा मात्र ₹500 में 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके लिए 9518288171 पर संपर्क करें।
ब्राजील और अमेरिका के बाद अर्जेंटीना दुनिया में सोयाबीन का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है, जबकि सोया तेल और सोया मील के निर्यात में पहले स्थान पर है। फसल की कटाई में देरी और उत्पादन में अनिश्चितता के कारण, अर्जेंटीना के किसान अपने सोयाबीन की अग्रिम बिक्री का अनुबंध करने से हिचकिचा रहे हैं। अभी तक केवल 17-18 प्रतिशत संभावित उत्पादन का अनुबंध किया गया है, जो पिछले दशक में सबसे कम है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत कम है। किसान केवल अपने खर्चों को पूरा करने के लिए सोयाबीन की बिक्री का अग्रिम अनुबंध कर रहे हैं। वे मुद्रा विनिमय दर में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं। अर्जेंटीना में राष्ट्रीय स्तर पर सोयाबीन की 25 प्रतिशत फसल को कमजोर या खराब, 43 प्रतिशत को सामान्य या संतोषजनक और शेष 32 प्रतिशत फसल को बेहतर या उत्साहजनक माना गया है। कई क्षेत्रों में खेतों की मिट्टी में नमी की मात्रा काफी कम हो गई है, जिससे पिछेती बुआई वाली फसल की उपज प्रभावित होने की आशंका है। कम से कम 15 प्रतिशत क्षेत्र गंभीर सूखे के खतरे में है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ब्राज़ील से सोयाबीन की फसल को लेकर लेटेस्ट अपडेट
ब्राजील, जो दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक और निर्यातक देश है, वहाँ सोयाबीन की फसल की कटाई अंतिम चरण में पहुँच रही है। पिछले सप्ताह के अंत तक, देश भर में 81% क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी थी। हालाँकि, पिछले सप्ताह देश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने सफरीन्हा मक्का की फसल के लिए तो फायदेमंद रही, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सोयाबीन की कटाई में बाधा डाली। इसके अतिरिक्त, देश के कुछ हिस्सों में सूखा अभी भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। आने वाले 15 दिनों में दक्षिणी ब्राजील और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। अगर आप भी मंडी बाजार से जुड़े हैं और आपको रोजाना भाव और आगे का अनुमान साथ में आयात-निर्यात से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो हमारी प्रीमियम सेवा मात्र ₹500 में 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके लिए 9518288171 पर संपर्क करें।
मध्य ब्राजील में, विशेष रूप से प्रमुख उत्पादक राज्य माटो ग्रोसो में, सोयाबीन की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। हालाँकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों में कटाई धीमी गति से चल रही है। रियो ग्रांडे डो सुल, जो माटो ग्रोसो और पराना के बाद तीसरा सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य है, वहाँ मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्पादन में भारी गिरावट का अनुमान है। पराना में कटाई का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रियो ग्रांडे डो सुल में केवल 25% क्षेत्र में ही कटाई हुई है, और शेष 75% अभी भी बाकी है। जनवरी-फरवरी में वहाँ गर्म और शुष्क मौसम के कारण सोयाबीन की उपज में 30% या इससे अधिक की गिरावट आने की आशंका है। रियो ग्रांडे में उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 37.3 बोरी या प्रति एकड़ 33.7 बुशेल तक गिर सकती है, जिसमें प्रत्येक बोरी 60 किलो की होती है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करे
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।