Movie prime

सरसों और सोयाबीन के बाजार में आज आ सकता है बदलाव | जाने क्या कहती है बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट

 सरसों और सोयाबीन के बाजार में आज आ सकता है बदलाव | जाने क्या कहती है बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो और व्यापारी भाइयो, इस समय सरसों और तेल तिलहन के बाजार में फिर से हलचल देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुल्क (टैरिफ) को लेकर फिर से बदलाव हो रहे हैं। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ पर समझौते की संभावनाओं को देखते हुए, वहां के बाजार में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, एक देश की तेजी किसी दूसरे देश के लिए मंदी का कारण बन सकती है, इसलिए इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है।

 ताजा मार्केट अपडेट
गुरुवार को जयपुर बाजार ₹6350 पर खुला, लेकिन शाम तक ₹25 गिरकर ₹6325 पर बंद हुआ। भरतपुर मंडी में गिरावट अधिक रही, जहां सरसों के भाव ₹51 घटकर ₹5900 पर आ गए। वहीं, सलोनी प्लांट पर सरसों का अंतिम भाव ₹6900 रहा। किरती प्लांट पर सोयाबीन ₹4600 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में कल बिलकुल फ्लैट रुझान था, लेकिन आज अमेरिका और मलेशिया में बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सरसों की आवक इस समय 7 लाख बोरी के आसपास चल रही है जो की आने वाले समय में घट सकती है। अगर कमजोर होती है तो तेजी की संभावना और मजबूत हो जाएगी

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

 तेल बाजार की स्थिति
तेल उद्योग में मिलों की डिस्पैरिटी बढ़ रही है, क्योंकि मांग तो कमजोर है लेकिन आपूर्ति तंग है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरसों में गिरावट की संभावना कम है। नाफेड की खरीद भी बाजार को सहारा दे रही है। हमने पहले भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सरसों में गिरावट अस्थायी हो सकती है, और नई खरीद की सलाह दी थी। विदेशी बाजारों में तूफानी तेजी को देखते हुए, आज सेंटीमेंट बदल सकता है, और बाजार फिर से तेजी की ओर मोड़ सकता है। इस वजह से सरसों बाजार आज थोड़ा तेज हो सकता है। हालांकि, जयपुर में ₹6400 के स्तर को तोड़ना जरूरी है, क्योंकि नयी तेजी के लिए यह स्तर पार करना बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल के भाव पर माल लेकर चलना चाहिए, आगे सुधार की संभावना बनी हुई है। भरतपुर में सरसों खल का भाव ₹2300 के आसपास है। बड़ी मांग नहीं है, लेकिन आगे हल्की तेजी आ सकती है।

 सरसों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो नोहर मंडी में सरसों का रेट ₹ 5550 से ₹ 5800 (लैब 42% ₹ 6026), संगरिया मंडी में ₹ 5540, बीकानेर मंडी में ₹ 5100 से ₹ 5700 और पीली सरसों ₹ 7200 से ₹ 7800, नोखा मंडी में ₹ 5000 से ₹ 5500, लूनकरनसर मंडी में ₹ 5000 से ₹ 5500, सरदारशहर मंडी में ₹ 5400 से ₹ 5850, केसरीसिंहपुर मंडी में ₹ 5300 से ₹ 5793 (मॉडल ₹ 5521), गोलूवाला मंडी में ₹ 5453 से ₹ 5756, श्रीमाधोपुर मंडी में रायडा सरसों ₹ 5400 से ₹ 5950 और पीली सरसों ₹ 5000 से ₹ 7100, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट ₹ 5525 से ₹ 5800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊 


 पाम तेल का बाजार
अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध में शांति की संभावना से शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में तेजी देखने को मिली है, जिससे मलेशिया के पाम तेल बाजार में भी तेजी आई है। मलेशिया में पाम तेल उत्पादन अप्रैल में 20% बढ़ने की संभावना है, लेकिन बढ़ते उत्पादन से पाम तेल की तेजी पर अंकुश भी लगेगा। घरेलू बाजार में पाम तेल लगभग स्थिर चल रहा है। बंदरगाहों पर स्टॉक सीमित है, जिससे घरेलू बाजार में सुधार संभव है। पाम तेल में गिरते हुए भाव में सीमित स्टॉक लेना चाहिए और हर उछाल पर मुनाफा वसूली करना चाहिए।


 सोयाबीन बाजार की स्थिति
वैश्विक आपूर्ति बढ़ने की संभावना से सोयाबीन बाजार पर दबाव है। घरेलू बाजार में सरकारी बिक्री जारी होने के कारण बाजार कमजोर बना हुआ है। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट में सोयाबीन भाव ₹4600 के स्तर पर हैं, 4500 के स्तर पर सोयाबीन में बढ़िया सपोर्ट मिल रही है इसलिए यहां से ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। घरेलू बाजार में सोया तेल में मामूली बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन मांग सीमित होने के कारण बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। फिर भी, सोया तेल का थोड़ा माल लेकर चलना चाहिए।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

 आगे क्या
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयात निर्यात शुल्क का घटनाक्रम तेज गति से बदल रहा है। ऐसे में तेल तिलहन के बाजार किसी भी वक्त किसी भी तरफ की पलटी मार सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबी अवधि के ट्रेंड को देख तो सरसों के बाजार में गिरावट नहीं दिखती। लेकिन बड़ी तेजी आने के लिए जयपुर में सरसों का 6400 के स्तर पार करना और ऊपर होल्ड करना जरूरी है। भरतपुर के लेवल की बात करें तो 6050 के लेवल को हमने एक रजिस्टेंस माना हुआ है। अगर आप सरसों के किसान हैं तो सरसों होल्ड कर सकते हैं और अगर व्यापारी हैं तो आप निचले स्तर पर सरसों की खरीदारी कर सकते हैं।  अगर कंडीशन सरसों की बात करें तो नीचे में भाव के MSP के नीचे जाने की संभावना बहुत ही कम है। ऊपर में रेंज 6500 से लेकर 7000 की जयपुर में बन सकती है। कई रिसर्च एजेंसियों का मानना है कि इस साल सरसों में पिछले साल जैसी तेजी जो कि मई महीने में आई थी वह नहीं आएगी। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है की तेजी धीरे-धीरे आएगी। विदेशी बाजारों की तेजी और घरेलू बाजार की स्थिति को देखें तो आज सरसों और सोयाबीन के साथ साथ तेल तिलहन बाजार में तेजी बन सकती है। इस समय, हर गिरावट को अवसर के रूप में देखें, लेकिन महत्वपूर्ण स्तरों को ध्यान में रखते हुए व्यापार करें। पाम तेल और सोया तेल में सीमित सुधार की संभावना है, जबकि सोयाबीन बाजार से दबाव हटने में थोड़ा समय लग सकता है।

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।