Movie prime

सरसों का ताजा भाव और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट | 17 जून 2022 | Sarso Ka Bhav

सरसों का ताजा भाव और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट | Sarso Ka Rate Mustard Price Today: ️किसान साथियो सरसों का भाव अब ऐसे मोड़ पर आकर रुक गया है जहां इस पर दो तरह की ताकतें लग रही हैं। एक ताकत सरसों की कमी और ज्यादा डिमांड की है जो भाव को नीचे नहीं
सरसों का ताजा भाव और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट  | 17 जून 2022 | Sarso Ka Bhav

सरसों का ताजा भाव और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट | Sarso Ka Rate

Mustard Price Today: ️किसान साथियो सरसों का भाव अब ऐसे मोड़ पर आकर रुक गया है जहां इस पर दो तरह की ताकतें लग रही हैं। एक ताकत सरसों की कमी और ज्यादा डिमांड की है जो भाव को नीचे नहीं जाने दे रही और दूसरी ताकत सरकारी तंत्र और विदेशी बाजारों (Foreign Markets) की है जो इसे नीचे की तरफ खींच रही है। अभी तक नतीजा यही निकला है कि सरसों का भाव (Mustard Rate) एक रेंज में आकर अटक गया है जहा से ना नीचे जा पा रहा है और ना ही उपर निकल रहा है। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि यहां से कोन सी ताकत भाव को किस तरफ खींचने में कामयाब होगी।

यह भी पढ़ें :- दो महीने में 9 गुना बढ़े बासमती कम्पनी के शेयर | जाने क्या है वजह 

पिछले तीन चार दिन से सरसों के भाव पर बन रहा प्रेशर  गुरुवार को थोड़ा सा हल्का होता दिखा। जब घटे ही भाव पर बिकवाल (Sellers) नजर नहीं आए तो व्यापारियों और ब्रांडेड कंपनियों को सरसों के भाव बढ़ाकर ही खरीद करनी पड़ी।

जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव (Jaipur Sarso rate) 50 रुपये की तेजी के बाद 7,050 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि दिल्ली लारेंस रोड पर सरसों के भाव 6800 रूपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। हालांकि ज्यादातर बाजारों में भाव में स्थिरता से लेकर हल्की तेजी का ही माहौल देखने को मिला है। सरसों की दैनिक आवक घटकर 2.70 लाख बोरियों की रह गई।

हाजिर मंडियों की बात करें तो राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव (Mustard rate in Rajasthan) हलके तेज हुए। नोहर मंडी में सरसो का रेट 20 रूपए बढ़कर 6600, रावतसर में सरसो का रेट 6362, संगरिया मंडी में सरसो का भाव 40 रूपए नरम होकर 6496, रायसिंघनगर में सरसों का रेट 6420 रूपए प्रति क्विंटल, सादुलशहर में सरसो 50 रूपए तेज होकर 6321 और केसरीसिंहपुर में सरसों का रेट 6460 रूपए प्रति क्विंटल तक बोलै गया।

हरियाणा की मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो(Mustard rate in Haryana) ऐलनाबाद में सरसो का रेट 6500, सिरसा मंडी में सरसों का रेट 6518 आदमपुर मंडी में सरसो का भाव 6615 और बरवाला में सरसों का टॉप भाव 6511 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा

अन्य मंडियों के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारों के अनुसार नीचे दाम पर किसानों के साथ स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम आने से सरसों की दैनिक आवकों में कमी आई, जिस कारण ब्रांडेड कंपनियों को सरसों की खरीद करने के लिए भाव में 50 से 75 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करनी पड़ी। सलोनी शमशाबाद और पीबी आगरा मिल तथा महेश एडिबल आयल ने जहां खरीद कीमतों में 50 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की, वहीं सलोनी अलवर ने खरीद भाव 75 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाये |

हमारी App  डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन साथियो विदेशी बाजारों से अच्छे रुझान ना होने के कारण फ़िलहाल कुछ दिन सरसों पर दबाव बना रह सकता है। गुरुवार को मलेशिया में पॉम तेल की कीमतों में करीब दो फीसदी की गिरावट आई है, और शिकागों के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में भी सोया तेल के भाव भी घट गए हैं। इंडोनेशिया सरकार पॉम तेल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उठाये जा रहे कदमों से भी विश्व बाजार में खाद्य तेलों (edible oil) की कीमतों पर दबाव है। मलेशियाई पॉम तेल की कीमतें इस सप्ताह में लगभग 7.50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

मलेशिया में अगस्त महीने के वायदा अनुबंध में क्रुड पॉम तेल के भाव 195 रिगिंट, यानि 3.33 फीसदी घटकर 5,879 रिगिट प्रति टन रह गए। इंडोनेशिया सरकार ने पॉम तेल उत्पादों के निर्यात पर शुल्क कम कर दिया है, जिससे घरेलू बाजार में गिरावट को बल मिला। दुनिया के शीर्ष पाम तेल उत्पादक इंडोनेशिया ने 602,142 टन खाद्य तेल के निर्यात की शिपमेंट के लिए परमिट जारी कर दिए हैं।

इसके अलावा चीन में फिर से बढ़ते कोरोना संकट ने खाद्य तेलों (edible oil)की मांग को लेकर चिंता बढ़ाई है। विदेशी बाजारों में लगातार हो रही गिरावट से भारत के घरेलु बाजार में सोया, सूरजमुखी और पाम तेल में और गिरावट हुई है, वहीं सरसों व मूंगफली तेल में या तो मामूली बढ़त है या फिर स्थिर भाव पर कारोबार हो रहा है।

सरसों के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

सरसों की आवक (Mustard Arrival)

जैसा कि हमने बताया कि घटे हुए भाव पर बिकवाल नजर नहीं आए। यही बड़ा कारण रहा कि सरसों की दैनिक आवक(mustard arrival) 15 हज़ार बोरी घटकर 2.70 लाख बोरी की रह गई। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही:-

राजस्थान सरसों आवक 1.40 लाख बोरी
मध्य प्रदेश सरसों आवक 15 हजार बोरी
उत्तर प्रदेश सरसों आवक 40 हजार बोरी
हरियाणा और पंजाब सरसों आवक 25 हजार बोरी
गुजरात सरसों आवक 10 हजार बोरी
अन्य राज्य सरसों आवक 40 हजार बोरी
सम्पूर्ण भारत सरसों आवक 2.70 लाख बोरी

भाव की डेली अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें

सरसों रोके या बेचें

विदेशी बाजरों के दबाव को हजम करने के बाद घरेलू मार्केट थोड़ा सा संभला जरूर है। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें गुरूवार को चार-चार रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश 1,436 रुपये और 1,426 रुपये प्रति 10 किलो हो गए, हालांकि इन भाव में ग्राहकी काफी कमजोर बनी रही। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 रुपये तेज होकर 2, 725 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। अगले कुछ दिन तक सरसों और सरसों तेल में विदेशी बाजारों के कारण दबाव रह सकता है। लेकिन इसमें डरने की बात नहीं है अभी तक अगर सरसों को होल्ड कर लिया तो 1 महीने तक और इन्तजार किया जा सकता है।

सरकारी सख्ती के कारण इस साल सरसों दाना व तेल का कहीं अधिक स्टॉक नहीं हुआ है। सरसों की आवक का कम होना इस बात का संकेत है कि घरेलू बाजार में किसानों के साथ ही स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम हुई है। जानकारों के अनुसार मॉनसून के सक्रिय (rainy season) होने और त्योहारी सीज़न आने के बाद खाद्य तेलों में आई गिरावट रूक सकती है। जैसा कि हम आपको अपनी हर रिपोर्ट में  बता रहे हैं  कि बारिश का मौसम (rainy season) खाद्य तेलों में अच्छी डिमांड लेकर आता है। अतः भाव में सुधार की प्रबल संभावना है लेकिन इसके लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है।  सीमित अवधि में  विदेशी बाजारों की चाल के अनुसार ही भारतीय बाजार चलता नजर आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करने की सलाह दी जाती है।

आलू प्याज और लहसुन के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें