Movie prime

सरसों के भाव में उठापटक के बाद अब किस तरफ मुड़ेंगे सरसों के भाव | आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso teji mandi report

पाम तेल में लगातार तेजी के बावजूद सरसों स्थिर | अब किस तरफ मुड़ेगा सरसों का रेट : किसान साथियो विदेशी बाजारों में पाम तेल में बनी तेजी के बाद उम्मीद बन रहीं थी कि सरसों में तेजी बन सकती है। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। बुधवार को सरसों के बाजार में सुबह की मामूली तेजी के बाद शाम को भाव वापिस उन्हीं स्तरों पर आ गए। आज की रिपोर्ट में हम सरसों में हुए इस उतार चढाव और इसके पीछे की वज़ह को जानने की कोशिश करेंगे WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
जैसा कि हमने अपनी कल की रिपोर्ट में बताया था कि पाम तेल में तेजी के चलते सरसों बुधवार को तेज खुल सकती है बाजार में ठीक वैसा ही देखने को मिला। सुबह के सत्र में जयपुर में कंडीशन सरसों के रेट 50 रुपये तेज होकर 5600 के लेवल पर आ गए थे लेकिन शाम को फिर से इसमें 75 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हो गई और अंतिम भाव 5525 के ही रह गए। भरतपुर के बाजार में भी शुरुआती सुधार के बाद गिरावट ही बनी। भरतपुर में सरसों के अंतिम भाव 5125 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहे।  तेल मिलों की मांग घटने से लारेंस रोड पर सरसों के भाव 5250/5300 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 4800/4900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। इस दौरान सरसों की आवक 12 लाख बोरी की हुई जो कि पिछले सत्र में 12.50 लाख की हुई थी। पाम तेल में बड़ी तेजी | जाने इसका सरसों पर क्या पड़ा असर | Sarso Live Rate Today 19 Apr 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
बुधवार को सरसों के भाव का प्लांटो का रुझान भी लगभग समान ही रहा। सलोनी प्लांटो ने सुबह सरसों के भाव ₹50 तक बढ़ाए थे और भाव ने 6000 का स्तर छू लिया था लेकिन शाम होते-होते सरसों की खरीद भाव में ₹75 की कटौती कर दी गई और अंतिम भाव 5925 रुपए प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किए गए हैं। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों का खरीद भाव ₹5400 प्रति क्विंटल का रहा आगरा बीपी और शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव 5700 से 5750 रुपए प्रति क्विंटल की रेंज में ही रहे बासमती धान और चावल के ताजा भाव 18 अप्रैल 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5000 रुपए, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 4873, देवली मंडी में 42 कंडीशन सरसों का भाव 5180, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 4800, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 4951, सुमेरपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव 5380, सरदारशहर मंडी में सरसों का रेट 4700, रावला मंडी में सरसों का प्राइस 4865, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4900, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 4960, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5175, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 4886, ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 5000, पोरसा मंडी में सरसों का भाव 4850, श्योपुर मंडी में सरसों का रेट 5100, अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4950, अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 4800, महोबा मंडी में पीली सरसों का रेट 5700, खेरली मंडी में सरसों का भाव 5200, अलवर में सरसों का रेट 5200, कोटा मंडी में सरसों का भाव 5000, जोधपुर में सरसों का भाव 5170, कटनी मंडी में सरसों का भाव 5100, देवास मंडी में सरसों का भाव 4780 और मुरैना मंडी में सरसों का भाव ₹4875 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया पाम तेल में बड़ी तेजी के बाद आज तेज खुल सकते हैं सरसों के रेट | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
मंगलवार को पाम तेल में आयी तूफानी तेजी के बाद बुधवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। भारत ने 75000 टन के पाम तेल के आयात ऑर्डर को कैंसिल कर दिया जिसके बाद पाम के भाव गिर गए। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी पर जुलाई महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 59 रिगिंट यानी 1.56 % कमजोर होकर 3,730 रिंगिट प्रति टन रह गई। इस दौरान डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.13 % तेज हुआ, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 1.9 % की तेजी दर्ज की गई। उधर शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 1.13 % कमजोर हुई । लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद मलेशियाई रिगिंट, डॉलर के मुकाबले 0.18 % मजबूत हुआ । रिगिट मजबूत होने से पाम तेल के आयात पड़ते महंगे हुए हैं। नरमा में आई हल्की तेजी | देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव 19 April 2023

सरसों तेल में तेजी
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 5-5 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1065 रुपये और 1055 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल के दाम 20 रुपये तेज होकर 2520 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियों सरसों के भाव को अब कई तरह के फैक्टर प्रभावित कर रहे हैं। एक तरफ तो सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ाने से साफ़ मना कर दिया है जिसके बाद सरसों में सुधार की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी तरफ विदेशी बाजारों में पाम तेल के भाव अप्रत्याशित रूप से उपर नीचे हो रहे हैं। जिसके चलते सरसों की तेजी मंदी का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो गया है। मंडी भाव टुडे का यही मानना है कि आने वाले एक से डेढ़ महीने में सरसों के भाव में 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक का सुधार होने की गुंजाईश है। जैसे ही सरसों की आवक 10 लाख बोरी के नीचे जाएगी भाव में तेजी बननी शुरू हो जाएगी। तब तक सप्लाई व मांग का देखते हुए भाव में सीमित तेजी मंदी बनी रहने की ही उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से ही करें। गेहूं मजबूत | जाने क्या मिल रहे हैं मंडियों में गेहूं के रेट | wheat kanak gehu Live Rate Today 19 april 2023

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।