Movie prime

पाम तेल में बड़ी तेजी के बाद आज तेज खुल सकते हैं सरसों के रेट | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso me teji

पाम में तेजी | आज सरसों में बन सकती है तेजी : किसान साथियो 3-4 दिन की स्थिरता के बाद अब आज सरसों के भाव में सुधार हो सकता है। विदेशी बाजारों में पाम तेल के भाव में मंगलवार को बड़ी तेजी देखने को मिली है। पाम तेल के भाव में 4.4% का बड़ा उछाल देखने को मिला है। जयपुर में सरसों के भाव में भी 4-5 रुपये प्रति 10 किलो की तेजी बनी है। आज की रिपोर्ट में सरसों के बाजार की हर हलचल को कवर करने वाले हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
मंगलवार के दिन सुबह सुबह जब मार्केट खुला तो भाव में कमजोरी ही दिख रही थी लेकिन शाम होते होते भाव में सुधार बन गया। भरतपुर के बाजार में सुबह भाव 44 रुपये नीचे खुला था लेकिन शाम को यह 46 रुपये बढ़कर 5180 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। जयपुर में कंडीशन 42 सरसों के रेट 5550 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों के भाव में सुधार हुआ और भाव 50 रुपये तेजी होकर 5350 पर पहुंच गए। आमतौर पर हाजिर मंडियों के भाव शाम को अपडेट नहीं होते हैं लेकिन उम्मीद है कि आज बाजार में वहाँ भी तेजी बन सकती है। देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma ka Bhav 18 April 2023

पाम तेल में कितनी तेजी और क्या है वज़ह
साथियों पाम तेल में बड़ी तेजी के पीछे की वजह को देखें तो इसके तीन चार कारण नजर आते हैं सबसे पहले आपको बता दें कि पाम तेल के सबसे बड़े निर्यातक देश इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल का स्टॉक जबरदस्त तरीके से घटा है इंडोनेशिया का फरवरी का स्टॉक 15% और मलेशिया में पाम तेल का स्टॉक 21% तक घटा है। इन देशों में पाम तेल का स्टॉक घटने के कारण बाजार में उछाल देखने को मिला है दूसरी वजह को दिक्कत हो कलासागर बंदरगाह पर व्यापार बाधित हो सकता है 18 मई को कलासागर का व्यापार समझौता समाप्त हो रहा है और रूस ने कहा है कि जब तक विकसित देश रूस के ऊपर लगे प्रतिबंधों को नहीं हटाते हैं तब तक यह समझौता आगे नहीं बढ़ाया जा सकता ऐसे में कयास लगाई जा रही है कि करा सागर से होने वाला व्यापार बाधित हो जाएगा । अर्जेंटीना में सोयाबीन का उत्पादन कमजोर बताया जा रहा है यह खबर भी खाद्य तेलों में बन रही तेजी को सहारा दे रही है। मंडियों में कम आवक के चलते घटी सरकारी खरीद | क्या MSP के उपर जाएगा गेहूं का भाव

विदेशी बाजारों में तूफानी तेजी
KLC पर जुलाई महीने के पाम तेल अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 149 रिगिंट यानी 4.1% बढ़कर 3,787 रिंगिट प्रति टन हो गया। इस दौरान चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 2.1 % तेज हुआ, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 3.4% की तेजी दर्ज की गई। उधर शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 1.2% तेज हुई। मलेशियाई रिगिंट, डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन 0.29 फीसदी कमजोर हो गया। हालांकि रिगिट कमजोर होने से पाम तेल के आयात पड़ते सस्ते हुए हैं।

ब्रांडेड तेल मिलों पर क्या रहे भाव
ब्रांडेड तेल मिलों ने मंगलवार को सरसों के खरीद भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की है। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 25 रुपये गिरकर 5975 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। वही आगरा में शारदा और बीपी प्लांट पर भी सरसों में ₹50 की नरमी ही दर्ज की गई। शारदा प्लान्ट पर सरसों के अंतिम भाव 5650 और बीपी प्लांट पर सरसों के भाव ₹5700 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। जबकि गोयल कोटा प्लान्ट पर 5400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद हुई। विदेशी बाजारों में पाम तेल में बड़ी तेजी | क्या सरसों पर हुआ इसका कुछ असर

हाजिर मंडियों में क्या रहे भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 4900 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5113 गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 4800 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5030 देवली मंडी में 42 कंडीशन सरसों का भाव 5225 सरदारशहर मंडी में सरसों का रेट 4600 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 4892 सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5150 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 4911 कोटा मंडी में सरसों का भाव मंडी में सरसों का भाव 5150 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5450 अलवर मंडी में सरसों का रेट 5300 खैरथल मंडी में सरसों का भाव 5150 सुमेरपुर में नई सरसों का रेट 5050 श्योपुर मंडी में सरसों का भाव 5100 मेड़ता मंडी में सरसों का रेट 5000 अबोहर मंडी में सरसों का प्राइस 4900 अशोकनगर मंडी में सरसों का भाव 4800 बरवाला और हिसार में सरसों का भाव 5000 पोरसा मंडी में सरसों का रेट ₹4850 प्रति क्विंटल तक रहा

सरसों तेल और खल का रेट
 जयपुर मंडी में सरसों तेल एक्सपेलर और कच्ची घानी का रेट क्रमशः 1052 और 1062 रुपए प्रति 10 किलो दर्ज किया गया। और इसमें 4-4 रुपये की तेजी देखने को मिली इस दौरान जयपुर में सरसों खल के भाव ₹2500 प्रति क्विंटल के रहे।

सरसों के भाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ फर्जी वेबसाइट अखबारों की कटिंग को एडिट करके अफवाह फैलाने का काम कर रही हैं। कोई 8 हजार का भाव बता रहा है तो कोई 12000 का भाव जो कि वास्तविकता से परे है। मंडी भाव टुडे का निवेदन है कि आप ऐसी फर्जी वेबसाइटों और चैनलों को रिपोर्ट करें। ये लोग अपना थोड़ा सा फायदा लेने के चक्कर में किसानों का और व्यापरियों का भारी नुकसान करा देते हैं। इनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। जाने क्या मिल रहे हैं आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 18 april 2023

सरसों मे आज कितनी तेजी की उम्मीद
किसान साथियों सरसों की आवक अभी भी 12 लाख बोरी के ऊपर बनी हुई है। मंगलवार को सरसों की कुल आवक 1250000 की हुई। हम मानते हैं कि पाम तेल में तेजी के चलते सरसों में तेजी बनेगी लेकिन बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद करना सही नहीं है। बाजार के ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज सरसों के भाव ₹50 से लेकर ₹75 तक तेज हो सकते हैं। देखने वाली बात यह भी होगी कि विदेशी बाजारों में पाम तेल के भाव आज किस तरह से रहते हैं। मंडी भाव टुडे ने पहले भी बताया था और अब भी हमारा मानना है कि सरसों की रेट फिलहाल अपने निम्नतम स्तरों के आसपास घूम रहे हैं। इसमें यहां से आगे बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में जयपुर में सरसों के भाव फिर से 5900 का लेवल दिखा सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से ही करें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।