Movie prime

मलेशिया की करेंसी गिरी, आयात हुआ सस्ता, जाने सरसों पर इसका असर

sarso ka rate

सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट 23 अगस्त 2022

किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी रिपोर्ट बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही तेल तिलहन और खाद्य तेलों के भाव में उठापटक चल रही है लेकिन भारतीय बाजार पिछले 1 महीने से स्थिर चल रहे हैं। सरसों के भाव 6700 से लेकर 7000 की रेंज में आकर अटक गए हैं। यही हाल सोयाबीन और अन्य तिलहन फसलों का भी है।

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सोमवार को जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 6,925 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर टिके रहे। हालांकि सुबह के समय बाजार थोड़े तेज जरूर दिख रहे थे लेकिन बाद में विदेशी बाजारों में गिरावट आने के कारण भाव कम हो गए

ब्रांडेड कंपनियों की बात करें तो सुबह के व्यापार में सरसों में ₹25 से लेकर ₹50 तक की बढ़ोतरी की थी जिसको विदेशी बाजारों में गिरावट ने लील लिया। और इसमे गिरावट आ गई। इस दौरान उत्पादक राज्यों की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 2.15 लाख बोरियों की हुई।

ये भी पढे :- गेहूँ में कितनी और तेजी, चावल का कितना मिल रहा सपोर्ट - गेहूं और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 6395 रुपए प्रति क्विंटल, संगरिया मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 6400, हनुमानगढ़ मंडी में सरसों का रेट 6300, गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 6231, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 6216, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का रेट ₹6090 प्रति कुंतल अनूपगढ़ मंडी में सरसों का टॉप भाव 6115 रावला मंडी में सरसों का रेट 6245 पीलीबंगा मंडी में सरसों का टॉप भाव 6091 केसरीसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव ₹6200 प्रति कुंटल और भरतपुर मंडी में सरसों का भाव ₹6505 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया इसके अलावा श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा

ये भी पढे :- सितम्बर के बाद ही सरसों में तेजी सम्भव सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 6374, हिसार मंडी में सरसों का रेट 6400, बरवाला मंडी में सरसों का रेट 6251, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6400, जबकि सिरसा मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6219 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया

विदेशी बाजारों की अपडेट

विदेशी बाजारों की बात करें तो व्यापारियों के अनुसार विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में मिलाजुला रुख रहा। जहां मलेशियाई पाम तेल के दाम तेज हुए, वहीं शिकागो में मंदी बनी रही। ओवर ऑल विदेशी बाजारों में मंदी का ही रुझान देखने को मिला है।
विदेशी तेलों के आयात का सस्ता होने का एक कारण यह भी है कि मलेशिया की करेंसी रिंगिट, डॉलर की तुलना में लगातार छठे स्तर में कमजोर होकर 2016 के बाद के नीचले स्तर पर पहुंच गई है, जिस कारण आयातक देशों के लिए पाम तेल उत्पादों के आयात पड़ते और सस्ते हो रहे हैं। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) के नवंबर महीने के वायदा अनुबंध में 70 रिगिंट की तेजी आकर भाव 4, 163 रिगिंट प्रति टन हो गए। हालांकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड, सीबीओटी पर सोया तेल की कीमतें आज इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में शाम के सत्र में 0.03 प्रतिशत कमजोर हुई हैं।

 

घरेलू बाजार की अपडेट

घरेलू बाजार में तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही है, जिस कारण कीमतों में तेजी नहीं बन पा रही है।  घरेलू बाजार में तेलों की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को क्रमशः 1384 रुपये और 1374 रुपये प्रति 10 किलो पर स्थिर बनी रही। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 2625 रुपये प्रति क्विटल बोली गई।

यह भी पढ़ें :- अन्य मंडियों के ताजा भाव

सरसों की आवक

ऐसा लगता है कि किसान अब और इंतजार के मूड में नहीं है इसलिए वे अपना माल मंडियों में लेकर आ रहे हैं। देशभर की मंडियों में सोमवार को सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 2.15 लाख बोरियों की हुई, जो कि शनिवार को  2 लाख बोरियों की ही हुई थी। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-
राजस्थान की मंडियों में सरसों की आवक 95 हजार बोरी
मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक 15 हजार बोरी,
उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक 45 हजार बोरी
पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक 15 हजार बोरी
गुजरात की मंडियों में सरसों की आवक 5 हजार बोरी
अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों की आवक 40 हजार बोरी

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने ग्वार का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गयी है

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें