Movie prime

सितम्बर के बाद ही सरसों में तेजी सम्भव सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

sarso ka rate

सितम्बर के बाद ही सरसों में तेजी सम्भव - सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

किसान साथियो पिछले कुछ महीनों से चल रही भारी उठापटक के बाद अब सरसों के भाव तो स्थिर होने लगे हैं। लेकिन विदेशों मे खाद्य तेलों में अभी भी अस्थिरता छाई हुई है। मार्च महीने में अपने टॉप भाव दिखाने के बाद आज तेल तिलहन के भाव काफी नीचे आ चुके हैं। हमारे किसान भाइयों ने अच्छे भाव की उम्मीद के चलते आज भी बड़ी मात्रा में सरसों को स्टॉक किया हुआ है। इस रिपोर्ट में हम सरसों और तेल तिलहन को लेकर बन रही सभी संभावनाओं पर गौर करेंगे

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

विदेशी बाजारों में अस्थिरता

साथियो विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों की हालत लचर बनी हुई है मार्च में पाम तेल FOB भाव 1900 डालर प्रति टन से घटकर आज 1000 डॉलर प्रति टन तक बोले जा रहे हैं। यही हाल सोयाबीन तेल का हो गया है। अर्जेन्टीना मे सोयाबीन तेल का FOB भाव 2008 डॉलर प्रति टन से घटकर $1338 प्रति टन तक आ चुका है।
खाद्य तेलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता का वातावरण है। इंडोनेशिया में पाम तेल के बढ़ते स्टॉक के कारण में सितम्बर माह में  गिरावट की आशंका बन रही हैं और इसी कारण से भारत में खाद्य तेलों के आयात की रफ्तार कम होती जा रही है।  बड़े आयातक व्यापारी आयात से हाथ खींच रहे हैं। क्योंकि उन्हें इस साल में अभी तक काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारों के अनुसार तेल आयात के कुछ अग्रिम सौदे काफी कम दामों पर होने की खबर है। भयभीत तेल कारोबारी बहुत ही फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। इसलिए खाद्य तेलों के घरेलु बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

चीन की बात करें तो वह भारत के बाद खाद्य तेलों का दूसरा बड़ा आयातक है। खबरों के अनुसार चीन मे खाद्य तेलों का स्टॉक घटा है। वहाँ पर सूखे की खबरों के कारण चीन का घरेलू उत्पादन कम होने की ख़बरें भी आ रही हैं। यूरोपीयन देशों में भी सूखे की हालत के कारण तेल तिलहन का उत्पादन कम होने की संभावना है।

ये भी पढे :- बासमती लगातार तेज देखें आज के धान और चावल के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट


अमेरीकन मीडिया में सोयाबीन को लेकर तरह तरह की खबरें आ रही हैं। अमेरिका की सोयाबीन फसल को लेकर जब भी मौसम अनुकूल होने की खबर आती है तो सोया तेल में गिरावट आ जाती है। फिलहाल अमेरिका में मौसम ठीक बताया जा रहा है, हालांकि भारत में सोयाबीन की बिजाई वाले राज्यों के हिस्सों में ज्यादा बारिश होने से फसल का नुकसान होने की खबर है, घरेलू बाजार में अत्यधिक बारिश होने के कारण तेल तिलहन का बुवाई का रकबा घटा हुआ भी बताया जा रहा है। जिससे आगामी दिनों में सोया तेल का बाजार मामूली सुधर सकता है। रविवार को महाराष्ट्र के कीर्ति सोया प्लांट ने सोयाबीन के खरीद का भाव 6360 रुपए पर ला दिया। पिछले सप्ताह में लगभग 350 रुपए की गिरावट हुई है।

सरसों की गिरावट रुकी

घरेलू बाजार के हाल को देखें तो शनिवार को सरसों के भाव में 2 दिन से चल रही गिरावट रुकती हुई नजर आई। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव ₹6925 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। जबकि सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति 10 किलो की तेजी दर्ज हुई। हालांकि सरसों की आवक बढ़कर 2 लाख बोरी की दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें :- अन्य मंडियों के ताजा भाव

आगे क्या रह सकता है माहौल

किसान साथियों इन सारी खबरों के सर को देखें तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सितंबर माह तक सरसों में बड़ी तेजी दिखने के आसार कम हैं हालांकि उसके बाद घरेलू बाजार में सरसों की डिमांड बढ़ेगी और वहां से आगे भाव में तेजी का माहौल बन सकता है गौरतलब है कि इस बार किसानों के पास सरसों स्टॉक रखी हुई है जिसके चलते बहुत बड़ी तेजी की संभावना कम रहेगी लेकिन यहां से आगे ₹400-500 की तेजी कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि नयी सरसों के आने में अभी लंबा समय बाकी है।

मार्केट की ओवरऑल तेजी मंदी विदेशी बाजारों की घट बढ़ के आधार पर ही तय होगी। इसलिए सरसों में अभी थोड़े दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है। साथियो सरसों और धान की फसल के भाव विदेशी बाजारों की चाल पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। और विदेशी बाजारों में बहुत जल्दी जल्दी माहौल में परिवर्तन होता रहता है इसलिए हमारी किसान भाईयों से रिक्वेस्ट है कि वे मार्केट में चल रही खबरों से अपडेट रहें और सही समय पर सही निर्णय लें। व्यापार अपने विवेक से करें

सरसों के ताजा भाव
Mustard rates

सुमेरपुर सरसों भाव भाव ₹ 6800
गोयल कोटा प्लान्ट सरसों भाव ₹ 6800
दिल्ली सरसों भाव ₹ 6600
हिसार सरसों भाव ₹ 6200 आवक -1500
बरवाला सरसों भाव ₹ 6200 आवक -50
सिरसा मंडी सरसों भाव ₹ 6206

खैर मंडी सरसों भाव ₹ 6050
ऐलनाबाद मंडी सरसों भाव ₹ 6441
आदमपुर मंडी सरसों भाव ₹ 6400
रेवाड़ी मंडी सरसों टोप 6675
डबवाली मंडी सरसों भाव ₹ 6035
नोहर मंडी सरसों का भाव 6350
संगरिया मंडी सरसों का भाव 6400

केसरीसिंहपुर मंडी सरसों का भाव 6210
सादुलशहर मंडी सरसों का भाव 6215
रायसिंहनगर मंडी सरसों का भाव 6300
घड़साना मंडी सरसों का भाव 6150
श्रीगंगानगर मंडी सरसों का भाव 6222
देवली मंडी सरसों का टॉप रेट 6650

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें

पोरसा सरसों भाव ₹ 6275 आवक  200                     
खैरथल सरसों भाव ₹ 6600 आवक -200         
सुमेरपुर मंडी सरसों भाव ₹ 6525 कंडीशन भाव ₹ 6800 आवक -1000

अलीगढ  सरसों भाव ₹ 6100/6150 भाव डाउन 50 आवक  150           
मुरैना मंडी सरसों  भाव ₹ 6300 आवक  500
सरसों तेल कच्ची घानी
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1360
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1340
खल भाव ₹ 2650