Movie prime

सरसों रोकने में कितना फायदा? रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट | 13 अप्रैल 22

सरसों रोकने में कितना फायदा? रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तों सरसों के भाव अब स्थिरता की तरफ जा रहे हैं। या फिर यूं कह सकते हैं कि एक सीमित दायरे में ही तेजी मंदी दिखा रहे हैं बहुत सारे तथ्य हैं जिनका असर दिन प्रतिदिन के भाव पर देखने को मिल रहा
सरसों रोकने में कितना फायदा? रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट | 13 अप्रैल 22

सरसों रोकने में कितना फायदा? रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों सरसों के भाव अब स्थिरता की तरफ जा रहे हैं। या फिर यूं कह सकते हैं कि एक सीमित दायरे में ही तेजी मंदी दिखा रहे हैं बहुत सारे तथ्य हैं जिनका असर दिन प्रतिदिन के भाव पर देखने को मिल रहा है। क्या सरसो को स्टोर करने का यह सही समय है। इस पोस्ट में हम इन सभी तथ्यों की चर्चा करने जा रहे हैं

सरसो मार्केट अपडेट | तेजी मंदी रिपोर्ट

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को हाजिर मंडियों में सरसों की आवक में कमी देखने को मिली दैनिक आवक कम होने के कारण सरसों के भाव में हल्की सी तेजी दिखाई दी सलोनी प्लांटों पर भाव लगभग दिखाई दिए। सत्ता का मुख्य कारण बढ़े दाम पर तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहना है। हालांकि घटे हुए दामों पर मिलो द्वारा खरीदारी में सक्रियता देखी जा सकती है । भाव की बात करें तो जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम हल्की तेजी के बाद 7125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए थे लेकिन शाम को हल्के करेक्शन के बाद 7100 रुपये प्रति क्विंटल पर ही बंद हुए। हाजिर मंडियों में, सरसों की दैनिक आवक घटकर 6.75 लाख बोरियों की हुई। और भाव मे भी स्थिरता से लेकर हल्की तेजी का ही माहौल रहा। व्यापारियों के अनुसार मिलों से सरसों तेल का उठाव सामान्य से कमजोर है, जिस कारण मिलर्स की खरीद पहले की तुलना में कमजोर है। सरकार द्वारा स्टॉक लिमिट पर ज्यादा सख्ती से स्टॉकिस्टों की खरीद भी पहले ही घट गई है, इसलिए सरसों की कीमतों में अभी सीमित तेजी, मंदी ही बनी रहने का अनुमान है। सिरसा मंडी में सरसों का भाव 95 रुपये तेजी के साथ 6300, जबकि ऐलनाबाद मंडी में 70 रुपये की नरमी के बाद 6481, गुलावठी में भाव ₹ 6100 और आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6380 तक बोला गया। अन्य मुख्य मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार से रहे।

सरसों के भाव
Sarso ka bhav

जयपुर भाव ₹ 7100
दिल्ली भाव ₹ 6800
गोयल कोटा सरसों भाव ₹ 7000
मंगलम बूंदी भाव ₹ 7000
कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग भाव ₹ 6760 तेजी ₹ 68
भरतपुर भाव ₹ 6760 तेजी ₹ 68 आवक 2500
पोरसा भाव ₹ 6525 तेजी ₹ 50 आवक 2000
अलवर भाव ₹ 6800 भाव ₹ 50 आवक 5000
खैरथल भाव ₹ 6800 आवक 4000
हिसार भाव ₹ 6500 आवक 4000

आगरा/शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 7600+50
अलवर सलोनी भाव ₹ 7600+50
कोटा सलोनी भाव ₹ 7600+50
आगरा बीपी भाव ₹ 7350+50
आगरा शारदा भाव ₹ 7350+50
कोटा भाव ₹ 6000/6700 आवक 3000

नोहर मंडी भाव ₹ 6600
गोलूवाला मंडी भाव ₹ 5600-6470
सिरसा मंडी भाव ₹ 6150
सिवानी मंडी भाव ₹ 6100-6750
विजयनगर मंडी भाव ₹ 5800-6390
लूनकरनसर मंडी भाव ₹ 5500-5900
अबोहर मंडी भाव ₹ 5400-6395
आदमपुर मंडी भाव ₹ 6380

हिसार मंडी

सरसो कंडीशन भाव ₹ 6500
मण्डी भाव ₹ 6400 आवक 3000

मोरेना मंडी

सरसो कंडीशन भाव ₹ 6800
मण्डी भाव ₹ 6650

गंगापुर सिटी मंडी

सरसों भाव ₹ 6800 आवक 4000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1440/1450
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1430
खल भाव ₹ 2800/2850+50

चरखी दादरी मंडी

सरसों भाव ₹ 6300/6500
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1430 तेजी ₹ 10
खल भाव ₹ 2740

मुरैना मंडी

सरसों भाव ₹ 6550 तेजी ₹ 50 आवक 3000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1430
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1410
खल भाव ₹ 2850

नेवाई मंडी

सरसों भाव ₹ 6700
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1430
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1460 तेजी ₹ 20
सरसों खल भाव ₹ 2800

टोंक मंडी

सरसों भाव ₹ 6680
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1458 तेजी ₹ 20
सरसों खल भाव ₹ 2790

सरसों की आवक | तेजी मंदी रिपोर्ट 

चालू सीजन में सरसों के उत्पादन अनुमान ज्यादा है लेकिन घटे हुए भाव पर किसान अपनी सरसों नहीं बेच रहे हैं यही कारण है कि मंडियों में आवक इतनी कम हो रहीं हैं। सरसों की कुल आवक इस प्रकार से रही:-

सरसों की आवक
राजस्थान सरसों आवक 3,50,000
मध्य प्रदेश सरसों आवक 60,000
उत्तर प्रदेश सरसों आवक 1,05,000
हरियाणा पंजाब सरसों आवक 70,000
गुजरात सरसों आवक 35,000
अन्य राज्य सरसों आवक 55,000
संपूर्ण भारत सरसो आवक 6.75 लाख बोरी

खाद्य तेलों की अपडेट | तेजी मंदी रिपोर्ट 

तेलों का जहां तक सवाल है सभी प्रकार के खाद्य तेलों की कीमतें निरंतर तेजी की तरफ हैं। सरसों का पीक सीजन होने के बावजूद इसके भाव में रोजाना थोड़ी ही सही लेकिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच देशभर में हुए एक सर्वे में यह सामने आया है कि 24 प्रतिशत लोगों ने सस्ते तेलों की तरफ रुझान किया है। तेलों के ऊंचे दामों के चलते 29 प्रतिशत लोगों ने खाद्य तेल खाना कम किया है। मतलब साफ़ है कि खाद्य तेल की कीमतें जेब पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को कोलकाता में राइस ब्रॉन तेल 2 रुपए किलो तेज हुआ। जबकि महाराष्ट्र के अकोला में सोया तेल 2.50 रुपए प्रति किलो की तेजी रही है। इसी तरह चेन्नई में सूरजमुखी रिफाइन 6 रुपए किलो तेज हो गया है। बीकानेर में 2 रुपए किलो मूंगफली के तेल में गिरावट को छोड़ दें तो बाकि जगह यह स्थिर रहा।

सरसों रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट 

यहां से आगे सरसों के भाव ज्यादा गिरते नजर नहीं आ रहे हैं। सरकारी नियंत्रण कितना कारगर होगा जल्दी ही इसका पता चल जाएगा। खाद्य तेलों के संकट को देखते हुए किसान भाई सरसों को स्टॉक कर सकते हैं। लेकिन बड़ी तेजी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें – गेहूं आया MSP की तरफ, बासमती 100 रुपये मंदा | तेजी मंदी रिपोर्ट | 09 अप्रैल 22

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेहूं बिकेगा MSP के ऊपर ? क्या है माहौल