Movie prime

गेहूं किसानों के लिए बुरी खबर | लुढ़क सकते हैं भाव | 06 अप्रैल तेजी मंदी रिपोर्ट

गेंहू की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तों गेहूं रबी की एक महत्वपूर्ण फ़सल है। करोड़ों किसान इसकी खेती करते हैं। ज्यादातर गेंहू न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर या इसके नीचे ही बिकता है। लेकिन इस बार माहौल थोड़ा अलग है। सही समय पर गेंहू निकालना आपको MSP के उपर भाव दिला सकता है।
गेहूं किसानों के लिए बुरी खबर | लुढ़क सकते हैं भाव | 06 अप्रैल तेजी मंदी रिपोर्ट

गेंहू की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट 

दोस्तों गेहूं रबी की एक महत्वपूर्ण फ़सल है। करोड़ों किसान इसकी खेती करते हैं। ज्यादातर गेंहू न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर या इसके नीचे ही बिकता है। लेकिन इस बार माहौल थोड़ा अलग है। सही समय पर गेंहू निकालना आपको MSP के उपर भाव दिला सकता है। रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते गेहूं चर्चा का विषय बना हुआ है सभी जानकार अपने-अपने हिसाब से लोगों को अपनी राय दे रहे हैं। मंडी भाव टुडे की भी यही कोशिश है कि सही समय पर सही जानकारी दी जाए ताकि किसान भाइयों को उनकी उपज का टोप भाव मिले

आख़िर कितना होगा रूस और यूक्रेन युद्ध का असर

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि गेहूं की वैश्विक आपूर्ति में रूस और यूक्रेन की करीब एक चौथाई हिस्सेदारी रहती है। युद्ध के कारण इनका सब व्यापार ठप्प पड़ गया है। इससे गेहूं निर्यात प्रभावित हुआ हैं। बहुत सारे यूरोपियन देशों ने रूस के ऊपर प्रतिबंध भी लगाया है जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की उपलब्धता कम हुई है। सप्लाई कम होने से गेहूँ की मांग बढ़ गई है। मसलन भारतीय निर्यातकों के लिए निर्यात के लिए नए अवसर बने हैं। अब हम कई देशों मे गेहूँ निर्यात करने लगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय निर्यातक बड़े पैमाने पर गेहूं निर्यात जारी रखेंगे और देशों की जरूरत पूरी करेंगे। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस बार भारतीय गेहूं निर्यात का आंकड़ा आसानी से 100 लाख टन से पार निकल जाएगा।

गेहूं निर्यात को लेकर क्या है रणनीति | तेजी मंदी रिपोर्ट

गेहूं के निर्यात के बारे में मिश्र से भारत की अंतिम वार्ता चल रही है जबकि चीन और तुर्की के साथ भी इसको लेकर संवाद चल रहा है इतना ही नहीं गेहूं के निर्यात को लेकर किस बंदरगाह से निर्यात होगा इस पर भी वार्ता चल रही है ताकि गेहूं के निर्यात में कोई दिक्कत ना आने पाए। विदेश व्यापार महानिदेशक ने बताया कि विशाखापट्टनम, काकीनाडा जैसे बंदरगांह से गेहूं निर्यात शुरू करने के लिए भारतीय रेलवे से वार्ता भी चल रही है अगर वार्ता सफल रही तो जल्द ही गेहूं का बड़े पैमाने पर निर्यात हो सकता है

कितना हो सकता है निर्यात | तेजी मंदी रिपोर्ट

विश्व स्तर पर गेहूं की मांग बढ़ने के कारण देश का गेहूं निर्यात इस वित्त वर्ष 2022 से 2023 में एक करोड़ टन के पास जाने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो गेहूं निर्यात 2021 से 2022 में 70 लाख टन को पार गया था। जिसकी कीमत तकरीबन दोस्तों 15000 करोड रुपए से अधिक थी जबकि वर्ष 2020-2021 में यह आंकड़ा सिर्फ 21.55 टन ही था और वर्ष 2019 में केवल 2 लाख टन लगभग 1500 करोड़ रुपए का ही निर्यात हो पाया था।

क्या MSP के उपर बिकेगा गेहूं ? तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों भारत मे लगभग 1110 लाख टन गेहूं पैदा होता है। अनुकूल परिस्थितियों में भी हम 10% से ज्यादा निर्यात नहीं कर पायेंगे। हालांकि 120 लाख टन गेहूं निर्यात का टार्गेट बताया जा रहा है। ऐसा हो भी जाता है तब भी 1000 लाख टन गेहूं हमारे पास रहेगा। सरकार ने 444 लाख टन गेहूं MSP पर खरीदने की घोषणा की है। इसके अलावा 230 लाख टन पुराना गेहूं भी सरकारी गोदामों में पड़ा हुआ है। लगभग 600 लाख टन गेहूं फिर भी किसानों के पास बच जाएगा ऐसे में गेहूं की सप्लाई में कमी आने की संभावना कम है। हालांकि युद्ध के माहौल से भाव में तेजी की उम्मींद जरूर बंधी है लेकिन सप्लाई ज्यादा होने के कारण ऐसा लगता नहीं है कि कोई बहुत बड़ी तेजी आ सकती है। अतः ज्यादा दिन तक MSP के उपर भाव का टिकना मुश्किल है। 

गेहूँ का भाव (Wheat ka bhav)

05 अप्रैल के भाव की बात करें तो नोहर मंडी में गेहूं के भाव 2025, गोलूवाला में 2015, अनूपगढ़ में 2091, सादुलशहर 2052 और में गेहूं का भाव ऐलनाबाद 2025 रूपए प्रति क्विंटल रहा। आपकी सुविधा के लिए अन्य मंडियों के भाव निचे दिए गए हैं

अलवर 2050-2125
शाजापुर 1900-2300
चूरू 2150
अलवर 2160
उदयपुर 2275
जयपुर 2200
गोटे गाँव 1850-2600
खन्ना (FCI) 2100
आवक 8000 बैग्स
दाहोद मंडी 2170
लुधियाना 2200
जबलपुर 1890-1970
शाहजहांपुर 2000
वाराणसी 2080
कानपुर 2175
देवास 1925-2550
रोहतक 2150
मुजफ्फरनगर बिहार 2090
सिरसा 2040
गंगानगर 2165
सादुलशहर 2050
गांधीधाम 2340
मिल क़्वालिटी 2050-2100
टुकड़ी ऐवरेज 2200 से 2300
टुकड़ी बेस्ट 2300 से 2400
सुपर 2400 से 2450
आवक 200000 (दो लाख ) कट्टे

गुलाबबाग मंडी
गेहूँ मंडी
new 1800-1950
old 2070 – 2080

इंदौर मंडी

लोकवान 2200-2500
मालवाराज 2100-2150
मिल क्वालिटी 2100-2125

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट | Teji Mandi Report

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। गेहूं तेजी मंदी रिपोर्ट गेहूं तेजी मंदी रिपोर्ट , wheat  तेजी मंदी रिपोर्ट , तेजी मंदी रिपोर्ट , गेहू तेजी मंदी रिपोर्ट , गेंहू तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – धान बिकेगा ₹5000? धान तेजी मंदी रिपोर्ट | 05 अप्रैल 22

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेंहू में MSP के ऊपर भाव मिलेंगे ? रिपोर्ट

आलू प्याज के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें