Movie prime

सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है | तेजी बनेगी या मंदी जाने इस रिपोर्ट में

सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है | तेजी बनेगी या मंदी जाने इस रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियो विदेशी बाजारों से मिले जुले संकेत मिलने के बावजूद भारतीय बाजार में मंगलवार को सरसों के भाव में तेजी देखने को मिली है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही टेंशन और भारत में त्योहारी डिमांड के निकलने से सरसों के भाव में यह तेजी बनी है। जैसा कि आप सबको पता है कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम बहुत तेजी से बदलता है जिसके चलते फसलों के भाव तेज गति से उपर नीचे होते हैं। सोमवार के बाजार में आपने इसका असर देख ही लिया है। जब बाजार 2% की गिरावट के बाद सीधे 3.5% की तेजी में आ गए थे। साथियो अब बाजार ऐसी स्टेज पर आकर खड़ा हो गया है जिस पर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यहां से यह किस तरफ मुड़ेगा। आज की रिपोर्ट में हम देशी और विदेशी बाजारों के उन सब तथ्यों का विश्लेषण करेंगे जो आपको तेजी मंदी के ट्रेंड का अंदाजा लगाने में सहायक होंगे।

मंगलवार को क्या रहे बाजार
तेल मिलों की मांग बढ़ने से मंगलवार को घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये तेज होकर दाम 5775 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। लंबे समय बाद भरतपुर में सरसों के भाव 5400 के ऊपर बंद हुए भरतपुर में सरसों का अंतिम भाव 5426 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। दिल्ली लारेंस रोड पर सरसों के भाव में ₹100 की तेजी देखने को मिली और अंतिम भाव 5700 रुपए प्रति कुंटल के रहे। हरियाणा की शिवानी मंडी में सरसों का भाव 5600 के स्तर पर पहुंच गया जबकि सुमेरपुर मंडी में यह 5565 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चरखी दादरी में सरसों का भाव 5700 रुपए प्रति कुंटल तक बोला गया । तेजी के माहौल को देखते हुए किसानों ने अपनी सरसों को रोक लिया जिसके चलते मंगलवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 4.75 लाख बोरियों की ही हुई ।

प्लांटों पर तेजी
ब्रांडेड तेल मिलाने सरसों के भाव में बढ़ोतरी की आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर सरसों के भाव क्रमश 6000 और 6050 के रहे। सलोनी प्लांट में सरसों के भाव बढ़ा कर 6150 रुपए प्रति क्विंटल कर दिए। गोयल कोटा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹100 उछलकर 5700 के स्तर  पर पहुंच गए।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
मंगलवार के दिन हाजिर मंडियों में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला। राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5370, रायसिंहनगर मंडी में नान कंडीशन सरसों का रेट 5124, घड़साना मंडी में सरसों का रेट 5362, जैतसर मंडी में सरसों का भाव 5096 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5168 श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5449 कोटा मंडी में सरसों का भाव 5200 नदबई मंडी में सरसों का भाव 5424 खेरली मंडी में सरसों का भाव  5450 नागौर मंडी में सरसों का भाव 5200 और मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 5300 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5322 ऐलनाबाद मंडी में 40 लाइव सरसों का रेट 5600 भट्टू मंडी में सरसों का भाव 5455 हिसार मंडी में सरसों का भाव 5200 और सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5266 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

विदेशी बाजारों की अपडेट
व्यापारियों के अनुसार मंगलवार को मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई, साथ ही शिकागो में भी सोया तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आज बुधवार को मलेशियाई बाजार 1.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आखिरी समाचार मिलने तक पाम तेल का भाव 4117 रिंगिट प्रति टन पर कारोबार कर रहा था। जानकारों के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन बंदरगाह पर हमले की खबर से पिछले सत्र में पाम तेल वायदा अनुबंध में लगभग 3.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी, तथा भाव 10 मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।  मंगलवार को शिकागो में सोया तेल की कीमतें 2.13 फीसदी तक कमजोर हुई। जबकि चीन के डालियान वायदा में सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.77 फीसदी तक तेज हो गया, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 1.64 फीसदी तक बढ़ गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की खबरें
ब्राज़ील की बंपर फसल को देखते हुए व्यापारियों को अमेरिकी सोयाबीन की निर्यात मांग कमजोर होने की आशंका है। इसी चिंता के चलते अमरीका में सीबीओटी पर सोया तेल  गिरावट साथ बंद हुआ। मुनाफावसूली और धीर्मी मांग के कारण भी सोयाबीन में गिरावट बनी है। व्यापारी अब रूस - यूक्रेन टेंशन के घटनाक्रम पर नज़र बनाकर रखे हुए हैं। अल नीनो के प्रभाव में देरी होने से अमेरीकी मिडवेस्ट में फसल के लिए अनुकूल बारिश के पूर्वानुमान का सोयाबीन वायदा पर दबाव दिख रहा है।  आईएमएफ (IMF) ने कहा कि अनाज सौदे से रूस के बाहर निकलने से वैश्विक अनाज की कीमतें 10-15% तक बढ़ सकती हैं।  यह एक मजबूत ROMOUR है कि इंडोनेशिया 1-15 अगस्त तक पाम के निर्यात पर लेवी को लगभग +35$ तक बढ़ाने जा रहा है। हालांकि फ़िलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। टीवी पर श्री दोराब मिस्त्री कहते हैं: कि -मलेशिया एन  दिसंबर तक पाम तेल 4000/5000 रिंगिट तक पहुंच सकता है। दिसंबर तक बाजार पूर्व में 10% बढ़ सकता है, अगर मौसम अधिक जोखिम भरा हुआ तो रन रेट और बढ़ सकता है।

जानकारों के अनुसार यूक्रेन बंदरगाह पर रूस द्वारा हमला तेज किया है। रूस ने एक ड्रोन हमले में डेन्यूब के यूक्रेनी अनाज के गोदामों को नष्ट कर दिया, जिससे अनाज निर्यात के लिए संभावित खतरे बढ़ गए हैं। इसके अलावा हवाई अभियान में कीव के लिए महत्वपूर्ण निर्यात मार्ग को निशाना बनाया गया है। इसका असर विश्व बाजार में खाद्वय तेलों एवं अनाज की सप्लाई पर पड़ने का डर है।

भारतीय तेल बाजार अपडेट
भारत में जुलाई में खाद्य तेलों का आयात रिकॉर्ड 1.86 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 60 फीसदी अधिक है, क्योंकि काला सागर से आपूर्ति पर अनिश्चितता के बीच आयाताकों ने त्योहारों के लिए खरीदारी बढ़ा दी है। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 19-19 रुपये तेज होकर दाम क्रमशः 1,115 रुपये और 1, 105 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल के दाम पांच रुपये तेज होकर भाव 2655 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए।

क्या और बढ़ेंगे सरसों के भाव
विदेशी बाजारों से मिल रहे संकेतों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यहां से आगे सरसों में मंदी की संभावना बहुत कम है। घरेलु डिमांड और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम se तेल तिलहन के बाजारों को सहारा मिल सकता है। सरसों का बाजार धीरे-धीरे मजबूत होकर 6000 की तरफ Jaata दिख रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें

WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।