Movie prime

यूरोप और चीन का सूखा क्या बढ़ाएगा गेहूं के भाव? देखें रिपोर्ट

mandi bhav

यूरोप और चीन का सूखा क्या बढ़ाएगा गेहूं के भाव? देखें रिपोर्ट

किसान साथियो पिछले कई दिनों से हम गेहूँ को लेकर लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। केवल पिछले सप्ताह को ही देखें तो गेहूं के भाव में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी चुकी है। अगर साल दर साल के हिसाब को देखें तो पिछले साल के मुकाबले गेहूं के भाव लगभग 22 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

गेहूं की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

हाजिर मंडियों में गेहूं का भाव 2300 से 2550 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। दक्षिण भारत की मंडियों में तो गेहूं के भाव 3200-3500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच चुके है। गेहूं का आटा 35-36 रुपए किलो के आम भाव के हिसाब से बिक रहा है। ये तो हो गई तेजी की बात लेकिन जिन किसान भाइयों के पास गेहूं का स्टॉक पड़ा हुआ है अब उनके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि त्यौहारी सीजन में गेहूं के दाम कितने तक बढ़ सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम गेहूं की कीमत, गेहूं का मंडी भाव, गेहूं का बाजार भविष्य आदि को लेकर खबरों का विश्लेषण करेंगे

ये भी पढे :- विदेशी बाजारों में लगातार तेजी के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे सरसों के भाव? जाने रिपोर्ट

त्योहारी सीज़न में बढ़ेगी मांग

किसान साथियो तीज के बाद से ही देश भर में त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। जिसके बाद अब नवरात्र, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा, क्रिसमस और शादी-समारोह का बोलबाला रहेगा। आमतौर पर इस दौरान  खाने पीने की वस्तुओं की खपत बढ़ जाती है । ऐसे में गेहूं की मांग बढ़ना भी स्वाभाविक है।

भारत के बड़े हिस्से में अपर्याप्त बारिश

गेहूं के जानकारों का मानना है कि हाल फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच असमानता के कारण देश में गेहूं की कीमतें बढ़ रही है। देश में नया गेहूं मार्च 2023  के बाद ही आ पाएगा। इसमें अभी 6 महीने से ज्यादा का समय है। देश में मानसून का सीजन समाप्त होने वाला  है। जैसा कि आप सबको पता है कि देश के कई भागों खास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार आदि राज्यों में अपर्याप्त बारिश हुई है। जिसके कारण चावल की फसल भी प्रभावित हुई है। ज्ञातव्य है कि भारत के कई राज्यों में चावल और गेहूं एक दूसरे के विकल्प हैं। अगर चावल का उत्पादन कम होता है तो इसकी डिमांड गेहूं की तरफ शिफ्ट होगी। हालांकि मानसून के फाइनल आंकड़े आने के बाद देश में बारिश की स्थिति का सही सही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें :- मंडियों के ताजा भाव

यूरोप में 500 साल में सबसे बड़ा सूखा

युरोपीय मीडिया में आजकल सूखे को लेकर चर्चे तेज हैं। यूरोपीय कमिशन ने इस बार के सूखे को 500 साल में सबसे बड़ा सूखा बताया है। सूखे की वज़ह से वहाँ पर अनाज का संकट बढ़ेगा जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतें तेज हो सकती हैं, जिसका असर भारतीय बाजारों में भी दिख सकता है । इस साल चीन में मौसम पूरी तरह फसलों के प्रतिकूल दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी के कारण मक्की, कपास, सोयाबीन, चावल और कुछ तिलहनी फसलों पर बुरा असर होने की आशंका है। चीन के करीब 6 प्रांतों में धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में घटते अनाज भंडारण की पूर्ति करने के लिए चीन चावल के साथ-साथ गेहूं व अन्य अनाज की मांग बढ़ा सकता है।

कुछ और संकेत

रबी सीजन में गेहूं की बुवाई अक्टूबर-नवंबर में होनी है। केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज योजना भी गेहूं की कीमतों का भविष्य तय करेगी। जैसा कि आप सबको पता है कि गेहूं के कम उत्पादन और कम सरकारी खरीद होने के कारण सरकार ने कई जगहों पर गेहूं की जगह चावल देने का फैसला किया है। लेकिन अब चावल का भी उत्पादन कम होता है तो ऐसे मे गेहूं की डिमांड और बढ़ने की संभावना है। जो कि गेहूं की कीमतों में जोरदार तेजी का मौका दे सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल के बाद से ही केंद्र सरकार देश के करीब 80 करोड़  लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है। इन योजनाओं के चलते सरकार के पास अनाज के बफर स्टॉक में कमी भी आई है। दूसरी तरफ रिलायंस रीटेल द्वारा हाफेड से 2420 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में 40000 टन गेहूं का खरीदा जाना यह संकेत है कि फ़िलहाल गेहूं के बाजार में तेजी है।

ये भी पढे :- गेहूँ में कितनी और तेजी, चावल का कितना मिल रहा सपोर्ट - गेहूं और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

गेहूं के आटे के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध

गेहूं की कमी होने की बात इससे भी पुख्ता होती है कि सरकार ने गेहूं के बाद अब आटे के निर्यात पर भी बैन लगा दिया है । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 अगस्त को मौजूदा नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी जो गेहूं या मेसलिन के आटे को किसी भी प्रकार के निर्यात प्रतिबंध से मुक्त करती है।

गेहूं की तेजी का दूसरा और जरुरी पहलु

उपर किए गए विश्लेषण से यह साफ़ है कि डिमांड को देखते हुए गेहूं के भाव बढ़ने की प्रबल संभावना है लेकिन किसान भाइयो इसका एक दूसरा पहलू भी है जिसको समझने की जरूरत है । साथियो गेहूं भारतीय लोगों के खाने के मुख्य अनाजों में से एक है। इसलिए सरकार कभी भी नहीं चाहेगी कि गेहूं के भाव बढ़ें और आमजन को परेशानी हो। इसलिए जानकारों का मानना है कि सरकार धीरे-धीरे मूल्य नियंत्रण के साधनों को अपना सकती है। जैसे कि आयात शुल्क में कमी और स्टॉक लिमिट आदि का उपयोग कर सकती है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि गेहूं की कीमतें तेज तो हो रही हैं लेकिन सरकारी नियंत्रण के चलते बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद फ़िलहाल नहीं लगायी जा सकती। व्यापार अपने विवेक से करें

गेहूं के भाव
Wheat Rate

ऐलनाबाद मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2171 से 2215
गुलावठी मंडी गेहूं भाव ₹ 2330
छतरपुर मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2280
अलीराजपुर मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2200

रतिया मंडी गेहूं भाव ₹ 2357
आदमपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2230
देवली मंडी गेहूं भाव ₹ 2215
भरतपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2400
नोहर मंडी गेहूं भाव ₹ 2211
रावतसर मंडी गेहूं भाव ₹ 2236
संगरिया मंडी गेहूं भाव 2241
श्री गंगानगर मंडी गेहूं का रेट 2199
गोलूवाला मंडी गेहूं भाव ₹ 2161

जोबट मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2300
देवास मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2110 से 2550
जबलपुर मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2280 से 2310
आष्टा मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2100 से 2200
बीकानेर मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2100 से 2300

सतना मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2305
 जावरा मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2300 से 2650
करेली मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2150 से 2325
राठ मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2275

विदिशा मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2200 से 3100
मऊरानीपुर मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2250 से 2275
वाशिम मंडी में गेहूं का भाव ₹ 1700 से 2440
भवानी मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2000 से 2150
धामनोद मंडी में गेहूं का भाग 2230 से 2440

भावनगर मंडी में गेहूं भाव ₹ 2107
बोरसाद मंडी में गेहूं भाव ₹ 2050
हिम्मतनगर मंडी गेहूं भाव ₹ 2680
ईडर मंडी गेहूं भाव ₹ 2495 से 2560

नागपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2370 से 2400
शिरपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2383
वर्धा मंडी गेहूं भाव ₹ 2140 से 2180  
बूंदी मंडी गेहूं भाव ₹ 2190 से 2262
फतेहनगर मंडी गेहूं भाव ₹ 2265
 गढ़साना मंडी गेहूं भाव ₹ 2180
कमान मंडी गेहूं भाव ₹ 2020

विशनगर मंडी में गेहूं भाव ₹ 2305 से 2555
फिरोजपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2150
बुरहानपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2355
ग़दर वाड़ा मंडी गेहूं भाव ₹ 2260 से 2991
सिरसिया मंडी गेहूं भाव ₹ 2200 से 2335
सीहोर मंडी गेहूं भाव ₹ 2211 से 2291
दमनगांव मंडी गेहूं भाव ₹ 2350 से 2370

खैरथल मंडी गेहूं रेट 2250
मालपुरा मंडी गेहूं रेट 2190
निंबाहेड़ा मंडी गेहूं भाव ₹ 2393
 नोखा मंडी गेहूं रेट 2050 से 2150
प्रतापगढ़ मंडी गेहूं का भाव ₹ 2271 से 2326  
श्री डूंगरगढ़ मंडी गेहूं भाव ₹ 1600
श्रीगंगानगर मंडी गेहूं भाव ₹ 2118/2511
श्री विजयनगर मंडी गेहूं रेट 2211 से 2231
जैस मंडी गेहूं भाव ₹ 2300

कालापीपल गेहूं भाव ₹ 2100 से 2450
खातेगांव मंडी गेहूं भाव ₹ 2511
पन्ना मंडी गेहूं भाव ₹ 2300
रेवा मंडी गेहूं भाव ₹ 2360
खरगोन मंडी गेहूं लोकवन भाव ₹ 2400
बेगु मंडी गेहूं भाव ₹ 2280
बिजयनगर मंडी गेहूं भाव ₹ 2220
देई मंडी गेहूं भाव ₹ 2235
कोटा मंडी गेहूं भाव ₹ 2201 से 2301
दौसा मंडी गेहूं भाव ₹ 2273

चम्पा मंडी गेहू भाव ₹ 2000
अमरेली मंडी गेहूं lok-1 भाव ₹ 2610
दीसा मंडी गेहूं भाव ₹ 2500
जसदन मंडी गेहूं भाव ₹ 2350
भावनगर मंडी गेहूं कल्याण भाव ₹ 2935
राजकोट मंडी गेहूं सरबती भाव ₹ 2620
बेतुल मंडी गेहूं भाव ₹ 2250
झाबुआ मंडी गेहूं भाव ₹ 2200

अचलदा मंडी गेहूं भाव ₹ 2420
आगरा गेहूं भाव ₹ 2350
अजुहा मंडी गेहूं भाव ₹ 2360
इलाहाबाद मंडी गेहूं भाव ₹ 2350 से 2500
महाराज गंज गेहूं भाव ₹ 2185
औरैया मंडी गेहूं भाव ₹ 2360
आजमगढ़ गेहूं भाव ₹ 2150
बहराइच मंडी गेहूं भाव ₹ 2300 से 2480

बुलंदशहर मंडी गेहूं भाव ₹ 2360
बस्ती मंडी गेहूं भाव ₹ 2140
बिंदकी मंडी गेहूं भाव ₹ 2060 से 2450
छर्रा मंडी गेहूं भाव ₹ 2300 से 2340
दादरी मंडी गेहूं भाव ₹ 2280 से 2400
एटा मंडी गेहूं भाव ₹ 2080 से 2500

गाजियाबाद मंडी गेहूं भाव ₹ 2320 से 2340
घिरोर मंडी गेहूं भाव ₹ 2390
गोला गोकरनाथ गेहूं भाव ₹ 2350
गोंडा मंडी गेहूं भाव ₹ 2320
गोरखपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2140
हाथरस मंडी गेहूं भाव ₹ 2330
हापुड़ मंडी गेहूं भाव ₹ 2360
जहांगीराबाद गेहूं भाव ₹ 2330
कानपुर मंडी गेहूं भाव ₹ 2480
कोसी कलां गेहूं भाव ₹ 2495

लखीमपुर गेहूं भाव ₹ 2270
लखनऊ मंडी गेहूं भाव ₹ 2390
माधो गंज गेहूं भाव ₹ 2350
मैनपुरी मंडी गेहूं भाव ₹ 2380
मथुरा मंडी गेहूं भाव ₹ 2300
मुजफ्फरनगर गेहूं भाव ₹ 2330
राय बरेली गेहूं भाव ₹ 2265
सहारनपुर गेहूं भाव ₹ 2350

हैदराबाद
श्रीराम भाव ₹ 2790
श्याम भाव ₹ 2775
गोकुल भाव ₹ 2780
शिव भाव ₹ 2775
शिवम भाव ₹ 2780

ओम भाव ₹ 2775
अम्बिका भाव ₹ 2780
ललवानी भाव ₹ 2800
तारा भाव ₹ 2770
ओम एग्री टेक भाव ₹ 2770
साई गोपाल भाव ₹ 2760
सिद्दार्थ भाव ₹ 2775

मध्यप्रदेश
देवास भाव ₹ 2475
निमरानी भाव ₹ 2500
मालनपुर भाव ₹ 2500

संघवी देवास गेहूं भाव ₹ 2475
निमरानी गेहूं भाव ₹ 2500
मालनपुर गेहूं भाव ₹ 2500
बजरंग एग्रो इंडस्ट्रीज
 मिल गेहूं भाव ₹ 2500
मालवराज गेहूं भाव ₹ 2265

सेन्ट्रल गेहूं भाव ₹ 2440
सन्मति गेहूं भाव ₹ 2420
हिमांशु गेहूं के भाव ₹ 2525
रानीसती फ़ूड्स गेहूं भाव ₹ 2555
बड़ोदा गेहूं भाव ₹ 2550/80
सूरत गेहूं भाव ₹ 2600
नवसारी गेहूं भाव ₹ 2550/60
सिलवासा गेहूं भाव ₹ 2600

बैंगलोर
श्रीराम भाव ₹ 2840
ओम फूड भाव ₹ 2835
ललवानी भाव ₹ 2850
कुमार भाव ₹ 2845
आशिष भाव ₹ 2825
ओमकार भाव ₹ 2840
गंगा भाव ₹ 2845
केसरी भाव ₹ 2840

मोहनि भाव ₹ 2825
तुमकुर भाव ₹ 2850
अम्बे भाव ₹ ,2850
ओम श्री भाव ₹ 2840
श्रीहरि भाव ₹ 2850
जयअग्री भाव ₹ 2850
CPIF भाव ₹ 2860
राजस्व भाव ₹ 2840
नीलकंठ भाव ₹ 2860
स्वेता भाव ₹ 2850