Movie prime

सरसों और सोयाबीन की तेजी मंदी रिपोर्ट – 24 अप्रैल 2025

सरसों और सोयाबीन की तेजी मंदी रिपोर्ट – 24 अप्रैल 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों पिछले 20 दिन में सरसों के बाजार की चाल को देख तो कोई निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आता। 1 अप्रैल 2025 को सरसों के भाव 6375 के चल रहे थे जो कि कई बार 6400 के स्तर को छूकर फिर से 6300 पर आते दिखे हैं। बाजार लगातार इसी रेंज में घूमता दिखाई दिया है। हालांकि सोयाबीन के भाव में बड़ी उथल-पुथल हुई है और कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन के भाव पिछले एक महीने में 4900 के स्तर को छूने के बाद फिर से 4600 की रेंज में आए हैं। हमने बताया था कि 4900 पर मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। बहरहाल आज की रिपोर्ट में हम के बाजार का विश्लेषण करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि सरसों, सरसों तेल, सोयाबीन सोया तेल के बाजार में क्या खबरें चल रही है और यह खबरें बाजार को किस प्रकार प्रभावित कर सकती हैं। अगर आप सरसों या सोयाबीन के किसान या व्यापारी है तो आपको यह रिपोर्ट अंत तक पढ़नी चाहिए

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊
 
सरसों बाजार की अपडेट
किसान साथियो और व्यापारी भाइयों बुधवार को सरसों के बाजार में हलचल जारी रही।  जयपुर में सरसों का भाव 6300 से ₹50 बढ़कर ₹6350 तक पहुंच गया, लेकिन शाम को थोड़ा सा दबाव आया और बाजार 6325 पर बंद हुआ। बात भरतपुर मंडी की करें तो भाव 6000 का स्तर टच करके 5980 पर बंद हुए । प्लान्ट की बात करें तो सलोनी प्लान्ट पर भाव 50 रुपये बढकर 6950 के हो गए। सरसों की दैनिक आवक घटकर 7 लाख बोरी रह गई, जानकार आने वाले समय में आवक में और गिरावट की संभावना जता रहे है।

 हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो बीकानेर मंडी में सरसों का रेट ₹ 5100 से ₹ 5650 और पीली सरसों ₹ 7300 से ₹ 7800, केसरीसिंहपुर मंडी में ₹ 5472 से ₹ 5781, श्रीमाधोपुर मंडी में रायडा सरसों ₹ 5400 से ₹ 5950 और पीली सरसों ₹ 5000 से ₹ 7100, गजसिंहपुर मंडी में ₹ 5390 से ₹ 5713, दूनी मंडी में ₹ 5400 से ₹ 5654 और 42% क्वालिटी सरसों ₹ 5800, नोहर मंडी में ₹ 5550 से ₹ 5800 (लैब 41.15%) और बिना लैब ₹ 5950, गोलूवाला मंडी में ₹ 5381 से ₹ 5811, जैतसर मंडी में ₹ 5250 से ₹ 5665 और पीली सरसों ₹ 6100 से ₹ 6351, आदमपुर मंडी में ₹ 5851 (लैब 41.74%), सिरसा मंडी में ₹ 5300 से ₹ 5950, ऐलनाबाद मंडी में ₹ 5500 से ₹ 5875, पिपरिया मंडी में ₹ 5311 से ₹ 6170 और गुना मंडी में सरसों का रेट ₹ 5400 से ₹ 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

 सरसों तेल रेट अपडेट
दिल्ली में सरसों एक्सपेलर तेल का भाव ₹1290 प्रति 10 किलो तक बढ़ गया है। बात भरतपुर की करें तो कच्ची घानी सरसों तेल के भाव तेज होकर 1330 रुपए प्रति 10 किलो हो गए। गंगानगर में कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 1318 रुपए प्रति 10 किलो हो गए। साथियो, विदेशी तेलों में तेजी से सरसों तेल में सुधार हुआ है, लेकिन निकट भविष्य में बड़ी तेजी की संभावना कम है, क्योंकि इस समय क्रशिंग खल के लिए बढ़ रही है, तेल के लिए नहीं। अमेरिकी चीनी टैरिफ युद्ध अब समझौते की तरफ जा रहा है और इसकी संभावना के कारण खल और तेल दोनों की मांग में सीमित वृद्धि हो सकती है। सरसों तेल में मांग स्थिर रहने की संभावना है बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। इसलिए व्यापारी जरूरत अनुसार स्टॉक ले सकते हैं।

 विदेशी बाजारों की अपडेट

बुधवार को मलेशिया के केएलसी में क्रूड की तेजी से बाजार में सुधार आया, लेकिन मलेशिया में उत्पादन बढ़ने से केएलसी की तेजी पर अंकुश भी लगा। मलेशिया में पाम तेल का जुलाई वायदा 69 रिंगिट बढ़कर 4035 रिंगिट पर बंद हुआ। आज पाम तेल के भाव फ्लैट रुझान दिख रहे हैं । कल अमेरिका में सीबोट पर सोया तेल का जुलाई वायदा 0.65% तेज होकर 48.34 सेंट पर बंद हुआ । चीन के बाजारों को देख तो यहां पर भी बाजार पाम तेल में फ्लैट और सोया तेल में 0.48% की तेजी दिख रहा है। विदेशी बाजारों में पाम तेल की खरीद महंगी हो गई है, क्योंकि डॉलर के मुकाबले रिंगित मजबूत हुआ है। पाम तेल अब सोया तेल से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे मांग में थोड़ी वृद्धि की संभावना बनी हुई है। घरेलू बाजार में पाम तेल कुछ गिरावट के साथ ₹1211 पर बंद हुआ है। देश में पाम सहित सभी खाद्य तेलों का स्टॉक घटा है, जिससे पाम में गिरावट की भावना कम है, लेकिन तेजी की संभावना अभी सीमित है। अमेरिकी टैरिफ युद्ध में शांति की संभावना मजबूत हो रही है, और टैरिफ में कमी का संकेत मिल रहा है, जिससे शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल में 0.65% वृद्धि देखी गई। घरेलू बंदरगाहों पर सोया तेल ₹1235 पर बंद हुआ, जो सुबह से ₹15 कमजोर था। हालांकि, बंदरगाहों पर सभी तेलों का स्टॉक कम है, सिवाय सूरजमुखी तेल के। भविष्य में अमेरिकी और अर्जेंटीना से आपूर्ति बढ़ने की संभावना है, लेकिन सोया तेल में बहुत सीमित घट बढ़ होने की उम्मीद है।

सिर्फ ₹ 500 में 6 महीने तक रोज़ाना धान, चावल, सरसों, सोयाबीन और चना के लाइव भाव पाएँ। सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540* ध्यान दें दोस्तों सिर्फ भाव पूछने के लिए कॉल/मैसेज न करें। धन्यवाद 🙏😊

 सोयाबीन बाजार की स्थिति
सोयाबीन बाजार में तेजी की संभावना कम है, जैसा कि पहले ही पूर्वानुमान था। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट में सोयाबीन भाव ₹4580 पर कारोबारी कर रहे हैं। वैश्विक आपूर्ति में संकट की संभावना है, लेकिन घरेलू बाजार में सरकारी बिक्री के चलते बाजार पर दबाव है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि 4500 के स्तर पर सोयाबीन के भाव पर एक सपोर्ट दिखाई दे रही है। वैसे भी भाव काफी नीचे आ गए हैं और हमारा अंदाजा है कि इससे नीचे के भाव में नाफेड बिकवाली नहीं करेगी। इसलिए यहां से आगे गिरावट सीमित रहने की संभावना है


 आगे क्या
साथियो आपकी जानकारी के लिए बताने की अब तक बाजार में जो सरसों आई है, वह अधिकांशतः क्रशिंग के लिए उपयोग की गई है, हालांकि प्लांटों को डिस्पैरिटी का सामना करना पड़ रहा है। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि चीन की खल मांग की संभावना से बाजार में उथल पुथल हो सकती है। सरसों तेल के लिए ना होकर खल के लिए सरसों की पेराई बढ़ना इसका उदाहरण है। हमारा मानना है कि निकट भविष्य में सरसों में मांग बनी रहेगी और आपूर्ति भी भाव अनुसार बनी रहेगी, इसलिए बाजार में सीमित तेजी बने रहने की संभावना है। जयपुर में 6400 के स्तर पर सरसों के भाव को भारी रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से कल भरतपुर में 6000 का भाव टच करने के बाद सरसों के भाव फिर से 5980 पर बंद हुए हैं। अगर जयपुर में 6400 और भरतपुर में 6050 का लेवल पार होता है तो सरसों में आगे की तेजी का रास्ता खुल सकता है। आने वाले समय में सरसों की आवक घटने वाली है और यह भाव को सहारा दे सकता है। आगे चलकर नाफेड अपनी सरसों खरीद की गति को बढ़ा सकता है जिससे गिरावट की संभावना सीमित रहेगी। सरसों, तेल, और सोयाबीन बाजार में फिलहाल मांग और आपूर्ति का संतुलन बना हुआ है। यहां से आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हलचलों से बाजार प्रभावित होता नजर आएगा। घरेलू बाजार में किसी बड़ी तेजी या किसी बड़ी मंदी के लिए कोई ट्रिगर नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।